0.5 C
New York
Wednesday, February 5, 2025

Buy now

Chandauli:संदिग्ध परिस्थिति में फंदे से झूलता मिला मजदूर शव,मचा हड़कंप

- Advertisement -


बबुरी। थाना क्षेत्र के उतरौत गांव के पास स्थित एक पशु आहार बनाने वाली फैक्ट्री परिसर के अंदर मजदूर की संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी के फंदे से झूलता शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस शव को फंदे से उतार कर जांच पड़ताल में जुट गई।
जानकारी के अनुसार उतरौत गांव के पास स्थित कपिला पशु आहार बनाने वाली फैक्ट्री में नसीर अली पुत्र अजमत अली निवासी माधोपुरमती थाना फतेहगंज बरेली नामक व्यक्ति काम करता था। जिसका शव शुक्रवार की शाम उसके कमरे में गमछे के सहारे पंखे से लटकता मिला। जब वह काफी देर तक काम पर नहीं गया तो उसके साथी उसे देखने कमरे में आए तो उसके लटकते शव को देख अवाक रह गए। उन्होंने तत्काल इसकी सूचना फैक्ट्री मैनेजर व पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव के फंदे से उतरवा कर पोस्टमार्टम लिए जिला अस्पताल भेज जांच पड़ताल में जुट गई। इस बाबत थानाध्यक्ष बिंदेश्वर प्रसाद पांडेय ने बताया कि प्रथम दृष्ट्या मामला आत्महत्या का लग रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का पता चल सकेगा।

Related Articles

Election - 2024

Latest Articles

You cannot copy content of this page

Verified by MonsterInsights