41.3 C
Chandauli
Friday, May 9, 2025

Buy now

Chandauli:सड़क किनारे खड़े खंभे से टकराई तेज़ रफ़्तार बाईक युवक की मौत,साथी गंभीर

- Advertisement -


बबुरी। थाना क्षेत्र के हटिया गांव के समीप शुक्रवार की देर शाम धरौली-जरखोर मार्ग पर तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खंभे से टकरा गई। दुर्घटना में दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर जुटे आस पास के लोगों की तत्काल घटना की जानकारी पुलिस को दी। घटनास्थल पर पहुची पुलिस ने दोनों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया जहा चिकित्सकों ने एक को मृत घोषित कर दिया। वही दूसरे की हालत चिंताजनक देख वाराणसी के लिए रेफर कर दिया।
बताते हैं कि घटमापुर गांव निवासी गोलू 22 वर्ष और मुख्हु देर शाम बाइक से अपने गांव लौट रहे थे। जैसे ही दोनों हटिया गांव के पास पहुचे की उनकी बाइक अनियंत्रित होकर खंभे से टकरा गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी। कि दोनों दोनों के सर में गंभीर चोटें आई। घटना की सूचना मिलते ही मौक़े पर पहुँची पुलिस ने दोनों को एंबुलेंस की सहायता से जिला चिकित्सालय भर्ती कराया जहा गोलू की मौत हो गई। जबकि मुख्हु की हालत गंभीर होने के कारण उसे वाराणसी ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया गया। पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। हादसे की खबर सुनते ही परिजनों में कोहराम मच गया।

Related Articles

Election - 2024

Latest Articles

You cannot copy content of this page

Verified by MonsterInsights