43.6 C
Chandauli
Sunday, June 1, 2025

Buy now

Chandauli:सदर कोतवाल राजेश कुमार सिंह को अपराध शाखा में मिली तैनाती,नए कोतवाल बने संजय सिंह

- Advertisement -


चंदौली। जनपद में कानून व्यवस्था चुस्त दुरुस्त रखने व अपराध एवं अपराधियों पर नियंत्रण रखने के लिए एसपी ने बृहस्पतिवार को तीन निरीक्षकों व पांच उपनिरीक्षकों के कार्य क्षेत्र में बदलाव कर दिया। जिसमें सदर कोतवाली का चार्ज संभाल रहे राजेश कुमार सिंह को अपराध शाखा विवेचना सेल में तैनात कर दिया। वही पुलिस लाइन में तैनात संजय कुमार सिंह को सदर कोतवाली का चार्ज दिया गया। साथ ही धिना थाना प्रभारी रमेश यादव को नौगढ़ भेजा गया। उपनिरीक्षक अर्जुन सिंह को थाना शहाबगंज भेजा गया। उपनिरीक्षक भूपेंद्र कुमार निषाद की थाना धिना भेजा गया। उपनिरीक्षक अवधेश नारायण को थाना बबुरी से थाना चारकघट्टा भेजा गया। उपनिरीक्षक रिजवान मिर्ज़ा बेग को पुलिस लाइन साइबर सेल भेजा गया। उपनिरीक्षक कृपेन्द्र प्रताप सिंह को थाना नौगढ़ से पुलिस लाइन साइबर भेजा गया।

Related Articles

Election - 2024

Latest Articles

You cannot copy content of this page

Verified by MonsterInsights