31.2 C
Chandauli
Monday, March 23, 2026

Buy now

Chandauli:सदर ब्लाक में “संकल्प से सिद्धि”कार्यक्रम का हुआ आयोजन,लाभार्थियों को मिला सीधा लाभ

- Advertisement -


चंदौली। “संकल्प से सिद्धि: सुरक्षा-सुशासन -समृद्धि”थीम के अंतर्गत उत्तर प्रदेश में विकास एवं समृद्धि के 9 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में कार्यक्रमों की श्रृंखला जारी है। सोमवार को विकास खण्ड सदर परिसर में संकल्प से सिद्धि:सुरक्षा सुशासन–समृद्धि”का एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसकी अध्यक्षता ब्लाक प्रमुख सदर संजय कुमार सिंह ने की साथ ही विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए स्टालों का निरीक्षण किया।
इस अवसर पर विभिन्न विभागों के अधिकारी, कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में लाभार्थी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को आमजन तक पहुंचाना और पात्र व्यक्तियों को सीधे लाभ प्रदान करना रहा। चयनित लाभार्थियों को स्वीकृति प्रमाण पत्र वितरित कर सम्मानित किया गया। ब्लाक प्रमुख ने कहा कि सरकार की योजनाएं गरीब एवं जरूरतमंद परिवारों के जीवन में सकारात्मक बदलाव ला रही हैं। पशुपालन विभाग द्वारा राष्ट्रीय गोकुल मिशन के अंतर्गत “मैत्री प्रशिक्षण” के लिए चयनित युवाओं को प्रमाण पत्र प्रदान किए गए, जिससे उन्हें स्वरोजगार के नए अवसर मिलेंगे।उन्होंने बताया कि पशुपालन से न केवल रोजगार बढ़ेगा, बल्कि ग्रामीण अर्थव्यवस्था भी सशक्त होगी। कार्यक्रम में लाभार्थियों के चेहरों पर खुशी साफ झलक रही थी। उन्होंने लाभार्थियों से योजनाओं के सही उपयोग की अपील की।

Related Articles

Election - 2024

Latest Articles

You cannot copy content of this page

Verified by MonsterInsights