35.9 C
Chandauli
Friday, June 27, 2025

Buy now

Chandauli:सपा नेता चंद्रशेखर यादव ने पीड़ित परिजनों से मिलकर बाटा दर्द,संभव मदद का दिया आश्वासन

- Advertisement -


बबुरी। थाना क्षेत्र के एकौनी गांव में दो बालको की मौत से गांव ने मातम के साथ परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। देर शाम सपा नेता चन्द्र शेखर यादव ने पोस्टमार्टम हाउस पर मृतक बच्चों के परिजनों से मिलकर उनका दुख दर्द बाटा और हर संभव मदद दिलाने का आश्वासन दिया।
दरसअल मृतक करण और ईशान एक-दूसरे के पड़ोसी थे। कुछ साल पहले हरि नारायण विश्वकर्मा गांव से थोड़ी दूर पर अपना नया मकान बनाकर रहने लगे थे। इसके बाद भी करण के साथ ईशान हमेशा खेल कूदा करता था। रविवार को भी दोनों नहाने से पहले क्रिकेट खेल रहे थे। करण जहां पांच बहनों में इकलौता भाई था। वही ईशान दो भाई थे। पोखरे में डूबने के बाद जब ग्रामीणों ने दोनों बालकों के शवों को बाहर निकाला तो दोनों परिवारों की चीत्कार व करुण रूदन को सुनकर सभी की आंखें नम हो गई। ईशान की मां तरन्नूम गश खा कर गिर पड़ी और उसके पिता अख्तर अपने बड़े बेटे के शव को देखकर बदहवास हो गए। छोटे भाई अनश की हालत भाई का शव देखकर खराब हो गई। वहीं करण के स्वजन देर शाम तक करण के मौत की खबर को उसकी मां सरोजा देवी से बचाते रहे। लेकिन देर शाम जानकारी होने पर सरोजा देवी बेहोश होकर गिर पड़ी।

Related Articles

Election - 2024

Latest Articles

You cannot copy content of this page

Verified by MonsterInsights