चंदौली। पुरानी बाजार में होलिका दहन का आयोजन शांतिपूर्ण और धार्मिक वातावरण में संपन्न हुआ। कार्यक्रम में सीओ सदर देवेंद्र कुमार सहित भारी पुलिस बल की मौजूदगी रही जिससे सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद दिखाई दी। प्रशासन की सतर्कता के चलते पूरे आयोजन के दौरान शांति और सौहार्द बना रहा।
होलिका दहन विधिविधान और वैदिक मंत्रोच्चार के साथ संपन्न हुआ। पंडितों द्वारा पूजा-अर्चना कर समस्त नगरवासियों की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की गई।

श्रद्धालुओं ने परंपरा के अनुसार होलिका की परिक्रमा कर आस्था व्यक्त की और एक-दूसरे को पर्व की शुभकामनाएं दीं। पुरानी बाजार में आयोजित इस कार्यक्रम में सैकड़ों की संख्या में नगरवासी मौजूद रहे। महिलाओं, बच्चों और बुजुर्गों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। लोगों में उत्साह और उमंग का माहौल देखने को मिला। सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर पुलिस बल पूरे समय मुस्तैद रहा और किसी भी प्रकार की अव्यवस्था नहीं होने दी गई। यह आयोजन आपसी भाईचारे, परंपरा और सांस्कृतिक एकता का प्रतीक बनकर सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। इस दौरान कस्बा इंचार्ज वीरेंद्र कुमार यादव,उपनिरीक्षक सूरज सिंह रजनीश मिश्रा अन्य पुलिसकर्मी मौजूद रहे।


