34.1 C
Chandauli
Wednesday, July 9, 2025

Buy now

संघर्ष के बदौलत मिलेगा सम्मान और अधिकार: राजकुमार

- Advertisement -

Young Writer, कमालपुर। स्वतंत्रता के 76 वें वर्षगांठ पर भारत वर्ष में आजादी का अमृत महोत्सव पूरे देश में मनाया जा रहा है। लेकिन विडंबना है कि 75 वर्ष बीत जाने के बाद भी देववंशी पटवा समाज को सामाजिक पहचान तक नहीं मिल पाया। जब तक एकजुटता के साथ संघर्ष नही होगा सम्मान और अधिकार मिलना संभव नहीं है। उक्त विचार बतौर मुख्य अतिथि राजकुमार देववंशी राष्ट्रीय महामंत्री देववंशी पटवा समाज ने संबोधित करते हुए कही। इस मौके पर संगठन के लोगों ने स्वतंत्रता संग्राम सेनानी जंग बहादुर पटवा को श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए संगठन का विस्तार किया।

कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए राष्ट्रीय संगठन मंत्री राजकुमार देववंशी ने कहा कि शिक्षा व व्यवसाय के साथ राजनीतिक पहचान जरूरी है। वही राष्ट्रीय अध्यक्ष संजीव देववंशी और राष्ट्रीय महामंत्री आकाश पटवा ने कहा कि देववंशी पटवा समाज सबका हित सबका सम्मान चाहता है। जरूरत है सभी लोग बगैर मनभेद और मतभेद किये समाज की उत्थान के बारे में सोचे। कार्यक्रम की शुरुआत स्वतंत्रता संग्राम सेनानी जंग बहादुर पटवा के तैल चित्र पर माल्यार्पण करते हुए सामाजिक और राजनीतिक पहचान का संकल्प दोहराया। इसके पूर्व राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष आर के सिंह देववंशी ने चंदौली विनोद पटवा, बलिया शिव जी पटवा और गाजीपुर के खटाई लाल पटवा को जिलाध्यक्ष मनोनित करते हुए सम्मानित किया। अंत में प्रदेश अध्यक्ष माता प्रसाद देववंशी के आवाहन पर महानगर अध्यक्ष प्रमोद देववंशी,महामंत्री विरेन्द्र देववंशी ने सभी अतिथियों को मालाफूल पहनाकर सम्मानित किया। इस मौके पर पूर्वांचल प्रभारी विजय बहादुर पटवा,संरक्षक सुरेश पटवा, ईश्वर दयाल पटवा, डा. योगेन्द्र पटवा, विक्रम देववंशी, कपिल मुनि देववंशी, प्रतीक देववंशी, आनंदी पटवा, पुरुषोत्तम पटवा, प्रदीप पटवा, सूरज पटवा, नयन देववंशी, सूखा देवी, आकाश देववंशी, उमा देववंशी,ओमप्रकाश देववंशी सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

Related Articles

Election - 2024

Latest Articles

You cannot copy content of this page

Verified by MonsterInsights