30.2 C
Chandauli
Monday, March 30, 2026

Buy now

15 वर्षों की सेवा के बाद प्रधानाचार्य राम प्यारे प्रसाद सेवानिवृत्त,भावुक हुआ विद्यालय परिवार व बच्चे

- Advertisement -


चंदौली। सदर विकास खंड के पैतुवा कंपोजिट विद्यालय में सोमवार को एक भावुक विदाई समारोह का आयोजन किया गया। विद्यालय के प्रधानाचार्य राम प्यारे प्रसाद 15 वर्षों की सराहनीय सेवा के बाद सेवानिवृत्त हो गए। इस अवसर पर विद्यालय परिसर में शिक्षकों विद्यार्थियों और अभिभावकों की उपस्थिति ने कार्यक्रम को विशेष बना दिया।
समारोह के मुख्य अतिथि खंड शिक्षा अधिकारी ने राम प्यारे प्रसाद को अंगवस्त्र और माल्यार्पण कर सम्मानित किया। उन्होंने अपने कहा कि राम प्यारे प्रसाद ने अपने कार्यकाल में विद्यालय के विकास और बच्चों के उज्ज्वल भविष्य के लिए महत्वपूर्ण योगदान दिया है। जिसे हमेशा याद रखा जाएगा।कार्यक्रम के दौरान बच्चों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देकर सभी का मन मोह लिया। गीत, नृत्य और नाटक के माध्यम से विद्यार्थियों ने अपने प्रिय प्रधानाचार्य के प्रति सम्मान और प्रेम व्यक्त किया। इन प्रस्तुतियों ने मुख्य अतिथि सहित उपस्थित सभी लोगों को भावुक कर दिया। प्रधानाचार्य के सेवानिवृत्त होने की खबर से बच्चों में मायूसी साफ देखी गई। कई छात्र-छात्राओं की आंखें नम हो गईं। अपने विदाई संबोधन में राम प्यारे प्रसाद ने सभी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि विद्यालय और बच्चों के साथ बिताए गए पल उनके जीवन की अमूल्य धरोहर रहेंगे। इस दौरान पंकज तिवारी,मिथिलेश सिंह, अनिल कुमार, देवेश सिंह, रेणुका चौहान, सुधा त्रिपाठी, अनुराधा मौर्य मौजूद रहे संचालन सुरेश अकेला, व कार्यक्रम का संचालन हलधर प्रसाद,ने किया

Related Articles

Election - 2024

Latest Articles

You cannot copy content of this page

Verified by MonsterInsights