बिछियां धरनास्थल पर धरना-प्रदर्शन करते प्रमसपा कार्यकर्ता।
चंदौली। प्रगतिशील मानव समाज पार्टी की ओर से मंगलवार को छह सूत्रीय मांगों को लेकर मुख्यालय पर धरना-प्रदर्शन किया गया। इस दौरान पार्टी कार्यकर्ताओं ने जिलाध्यक्ष अशोक कुमार यादव के नेतृत्व में कलेक्ट्रेट में छह सूत्रीय मांग-पत्र सौंपा।
इस दौरान जिलाध्यक्ष ने कहा कि पूर्व सांसद व विरांगना फूलन देवी के ऊपर आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाले के खिलाफ कड़ी कार्यवाही की जाय। बिंद, केवट, निषाद, कश्यप, कहार, कुम्भकार, भर, राजभर, बियार, बाथम, तुरैहा, मल्लाह, धीमर, मछुआ, चौहान आदि 17 जातियों को अनुसूचित जाति में शामिल किया जाय और आरक्षण कोटा को 22.5 प्रतिशत से बढ़ाकर 35 प्रतिशत किया जाय। कहा कि महंगाई, भ्रष्टाचार, अपराध, अन्याय, अराजकता पर रोक लगाई जाय। देश में दोहरी शिक्षा प्रणाली को समाप्त किया जाय। साथ ही शिक्षा के बाजारीकरण पर लगाम लगाते हुए सभी को एक समान शिक्षा प्रदान करने का बंदोबस्त किया जाय। गरीबों के लिए निःशुल्क शिक्षा व चिकित्सा के साथ खाद, बीज, बिजली उपलबध कराई जाय। सभी मेहनतकश श्रमिकों को 700 रुपये प्रति दिन दिहाड़ी की दर से मजदूरी दिया जाय। साथ ही सरकारी योजनाओं के लाभ से लाभान्वित किया जाय। इस दौरान मोहन रसिया, मोती बिंद, निरहू बिंद, रमेश बिंद, रामजन्म बिंद, सीताराम बिंद, तपस्या प्रसाद बिंद, अशोक कुमार यादव आदि उपस्थित रहे।