28.1 C
Chandauli
Tuesday, March 17, 2026

Buy now

Chandauli:एसपी ने स्वाट व सर्विलांस टीम को 50 हजार का दिया इनाम,सतर्कता साहस और उत्कृष्ट कार्यशैली की सराहना

- Advertisement -


चंदौली। जनपद में अवैध अंग्रेजी शराब की तस्करी के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई करने पर स्वाट व सर्विलांस टीम को 50 हजार रुपये के नगद इनाम से सम्मानित किया गया है। उक्त पुरस्कार अपर पुलिस महानिदेशक वाराणसी जोन पीयूष मोर्डिया व पुलिस उपमहानिरीक्षक वाराणसी परिक्षेत्र वैभव कृष्ण के निर्देशन में पुलिस अधीक्षक आदित्य लांग्हे द्वारा प्रदान किया गया।
दरसअल पुलिस टीम ने बीते 15 दिनों के अंदर तीन बड़ी कार्रवाइयों को अंजाम दिया। जिसमे 2 मार्च को एक ट्रक से आलू की बोरियों के नीचे छिपाकर ले जाई जा रही 1028 पेटी अवैध शराब बरामद की गई, जिसकी मात्रा 9198.8 लीटर और कीमत लगभग 1.68 करोड़ रुपये थी। 9 मार्च को दूसरी कार्रवाई में 849 पेटी शराब (7473.6 लीटर) जब्त की गई, जिसकी कीमत करीब 1.40 करोड़ रुपये आंकी गई। वहीं 14 मार्च को 710 पेटी (6325.92 लीटर) शराब पकड़ी गई। जिसकी कीमत लगभग 1.20 करोड़ रुपये थी। इन सभी मामलों में कुल 2587 पेटी (22999.32 लीटर) अवैध शराब, जिसकी अनुमानित कीमत 4.28 करोड़ रुपये है, बरामद की गई। साथ ही आरोपियों को गिरफ्तार कर कानूनी कार्रवाई की गई। पुलिस अधिकारियों ने टीम की सतर्कता, साहस और उत्कृष्ट कार्यशैली की सराहना की।

Related Articles

Election - 2024

Latest Articles

You cannot copy content of this page

Verified by MonsterInsights