चंदौली। जिला अस्पताल में मंगलवार को पर्ची कटवाने को लेकर एक अधिवक्ता और ड्यूटी पर तैनात गार्ड के बीच मंगलवार को जमकर बहस हो गई। बताया जा रहा है कि अधिवक्ता अपनी बीमार माँ का इलाज कराने अस्पताल पहुंचे थे। जहा पंजीकरण काउंटर पर पर्ची बनवाने के दौरान किसी बात को लेकर गार्ड से कहासुनी हो गई।
इस दौरान देखते ही देखते मामूली विवाद ने उग्र रूप ले लिया और दोनों के बीच धक्का-मुक्की शुरू हो गई। घटना की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में अधिवक्ता अस्पताल परिसर में पहुंच गए। और जमकर बवाल काटा। जहा स्थिति कुछ देर के लिए तनावपूर्ण हो गया। जिससे अस्पताल में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। और मरीजों व तीमारदारों को परेशानी का सामना करना पड़ा। मामले की जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और हालात को नियंत्रित करने का प्रयास किया। वहीं अस्पताल के वरिष्ठ डॉक्टरों ने भी बीच-बचाव कर दोनों पक्षों को समझाने की कोशिश की। काफी मशक्कत के बाद मामले को शांत कराया गया। फिलहाल, घटना के बाद अस्पताल प्रशासन और पुलिस मामले की जांच में जुट गए हैं। अधिकारियों का कहना है कि दोषियों के खिलाफ आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

