चंदौली। जनपद में कानून व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने के लिए एसपी आकाश पटेल के निर्देश पर गुरुवार को पुलिस द्वारा पैदल गस्त कर चौराहों पर बैरियर लगाकर सघन चेकिंग अभियान चलाया गया। साथ ही आमजन से वार्ता कर उनको सुरक्षा व्यवस्था का भरोसा दिलाया गया। वही दुकानदारों को अपने प्रतिष्ठान पर सीसी टीवी कैमरा लगवाने का आव्हान किया गया।
अभियान के दौरान सभी थानाध्यक्षों एवं प्रभारी निरीक्षकों ने अपनी-अपनी टीमों के साथ प्रमुख चौराहों, बाजारों और संवेदनशील क्षेत्रों में बैरियर लगाकर सघन चेकिंग की। इस दौरान संदिग्ध व्यक्तियों वाहनों और वस्तुओं की बारीकी से जांच की गई। वाहन चेकिंग के समय कम उम्र के युवकों द्वारा वाहन चलाने पर विशेष ध्यान देते हुए आवश्यक कानूनी कार्रवाई भी की गई। इसके साथ ही संदिग्ध चार पहिया वाहनों को चिन्हित कर उनकी गहन जांच की गई। पुलिस टीमों ने भीड़-भाड़ वाले इलाकों, बाजारों और सार्वजनिक स्थलों पर पैदल गश्त कर आमजन में सुरक्षा का भरोसा मजबूत किया। इस दौरान लोगों से संवाद स्थापित कर उन्हें सुरक्षा के प्रति जागरूक भी किया गया। पुलिस द्वारा लगातार संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखी जा रही है। जिससे अपराधों की रोकथाम में मदद मिल रही है।

