चंदौली। चकिया कोतवाली क्षेत्र के भीषमपुर गांव में सोमवार की देर रात एक पति ने पत्नी का गला दबा कर हत्या कर दिया। घटना से क्षेत्र ने सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुची पुलिस ने विवाहिता के शव को कब्जे में पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया साथ ही पति को गिरफ्तार कर कार्यवाई में जुट गई है। घटना को लेकर गांव में तरह-तरह की चर्चा व्यक्त है
भीषमपुर गांव निवासी सनी कुमार मौर्य 24 वर्ष और बबली 22 वर्ष प्रेम प्रसंग में आपस मे शादी कर लिए थे। पिछले कुछ समय से दंपति के बीच आपसी अनबन और तनाव चल रहा था। सोमवार की रात यह विवाद इतना उग्र हो गया कि आवेश में आकर सनी मौर्य ने बबली का गला घोंट दिया। घर से चीख-पुकार सुनकर जब तक ग्रामीण मौके पर पहुंचे, बबली अचेत अवस्था में पड़ी थी साथ ही आरोपी पति मौक़े से हो चुका था। सूचना मिलते ही चकिया पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। थानाध्यक्ष अर्जुन सिंह ने बताया कि मृतका के परिजनों की तहरीर के आधार पर संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। साथ ही पति को गिरफ्तार कर कार्यवाई की जा रही है।
इनसेट——
चकिया। सनी कुमार मौर्य और बबली चकिया जीआईसी इंटर कॉलेज में पढ़ाई करते थे। इसी दौरान दोनों में प्यार हो गया। और दोनों ने खुद के रजामंदी से शादी कर ली और दोनों परिवार से अलग होकर गांव में ही गुजर बसर कर रहे थे। पिछले कुछ दिनों से दोनों के बीच आपसी अनबन चल रहा था। सोमवार की रात यह विवाद इतना उग्र हो गया कि आवेश में आकर सनी ने बबली का गला दबाकर हत्या कर दिया।

