16.5 C
Chandauli
Saturday, February 7, 2026

Buy now

Chandauli:यथार्थ नर्सिंग कालेज में नवप्रवेशी छात्रों के लिए फ्रेशर पार्टी आयोजित,बोले विधायक सफलता के लिए लक्ष्य निर्धारण आत्म अनुशासन व परिश्रम जरूरी

- Advertisement -


चंदौली। यथार्थ नर्सिंग एंड पैरामेडिकल इंस्टीट्यूट चंदौली में नवप्रवेशित नर्सिंग विद्यार्थियों के स्वागत में फ्रेशर पार्टी का आयोजन किया गया। इसका उद्देश्य विद्यार्थियों को संस्थान की शैक्षणिक परंपराओं, अनुशासनात्मक मूल्यों तथा सकारात्मक एवं प्रेरणादायी वातावरण से साक्षात्कार कराना रहा।
मुख्य अतिथि मुगलसराय विधायक रमेश जायसवाल ने नर्सिंग एवं पैरामेडिकल शिक्षा को मानवता, सेवा, करुणा एवं समर्पण का जीवंत प्रतीक बताया। उन्होंने व्यक्तिगत रूप से सभी नवप्रवेशित विद्यार्थियों से संवाद स्थापित कर उनका मनोबल बढ़ाया। उन्होंने जीवन में लक्ष्य निर्धारण, आत्मअनुशासन, सतत परिश्रम एवं सकारात्मक दृष्टिकोण के महत्व को रेखांकित करते हुए विद्यार्थियों को निरंतर प्रगति पथ पर अग्रसर रहने की प्रेरणा दी।

कार्यक्रम की अध्यक्षता संस्थान के चेयरमैन डॉ. धनंजय सिंह ने की। उन्होंने स्पष्ट किया कि संस्थान का उद्देश्य मात्र शैक्षणिक उपाधियां प्रदान करना नहीं, अपितु विद्यार्थियों को संवेदनशील, नैतिक, अनुशासित एवं उत्तरदायी स्वास्थ्यकर्मी के रूप में विकसित करना है। उन्होंने नवप्रवेशित विद्यार्थियों से आत्मविश्वास, सेवा-भावना एवं सकारात्मक सोच के साथ अपने शैक्षणिक जीवन का शुभारंभ करने का आह्वान किया। इस अवसर पर आरडी मेमोरियल हॉस्पिटल के संचालक डॉ. शुभम सिंह एवं डॉ. दिव्यांगी सिंह भी मौजूद रहे। फ्रेशर पार्टी के दौरान मनमोहक सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ, परिचय सत्र एवं विविध मनोरंजक गतिविधियों का आयोजन किया गया, जिससे सम्पूर्ण कार्यक्रम अत्यंत जीवंत, स्मरणीय एवं उत्साहपूर्ण बन गया। कार्यक्रम का समापन सौहार्द, उल्लास एवं सकारात्मक ऊर्जा के वातावरण में हुआ। समारोह में संस्थान की प्राचार्य डॉ. जेनेट जे, उप-प्राचार्य प्रदीप गर्ग, असिस्टेंट नर्सिंग प्रोफेसर धर्मेंद्र सिंह, आकृति यादव, सोनी चौहान, रिंकू मौर्या, अनुराधा प्रजापति, किशनू झा, नीलम, वंदना पाठक, विशाल दुबे, अर्चना राज सहित समस्त फैकल्टी सदस्य उपस्थित रहे।

Related Articles

Election - 2024

Latest Articles

You cannot copy content of this page

Verified by MonsterInsights