23 C
Chandauli
Tuesday, March 10, 2026

Buy now

Chandauli:विजलेंस व बिजलीं विभाग की टीम ने की छापेमारी 15 के खिलाफ मुकदमा दर्ज,50 बकायेदारों के काटे कनेक्शन,नाराज ग्रामीणो ने बिजलीं कर्मियों के 8 बाइको की ब्लेड से फाड़ी सीट

- Advertisement -


सकलडीहा । विद्युत वितरण खण्ड तृतीय के अंतर्गत भूपौली उपकेंद्र से सम्बंधित सहरोई गांव और टडिया गांव में शुक्रवार को विजिलेंस और विद्युत विभाग ने संयुक्त चेकिंग अभियान चलाया। जिसमें 15 लोगों पर बिजली चोरी का मुकदमा दर्ज किया गया। जबकि 50 लोगों का कनेक्शन काटा गया। बिजलीं विभाग की इस बड़ी कार्यवाही से गांव में हड़कंप मच गया। वही चेकिंग में लगे बिजलीं कर्मियों की 8 बाइको की सीट अराजक तत्वों ने ब्लेड से फाड़ डाली।अधिशासी अभियंता बिपिन कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि उच्चाधिकारियों के निर्देश पर बिजलीं चोरी रोकने और राजस्व वसूली का निर्देश है। इसी क्रम में सहरोई गांव और टडिया में बिजलेंस और बिजलीं विभाग की टीम ने संयुक्त छापेमारी किया। इस दौरान बडे पैमाने पर बिजली चोरी पकड़ी गई और बकाएदार भी काफी मिले। इस पर बिजली चोरी के आरोप में पन्द्रह लोगों पर मुकदमा दर्ज कराया गया। वही करीब 50 लोगों का कनेक्शन काटा गया। मुकदमा और कनेक्शन काटने से नाराज कुछ अराजक तत्वों ने बिजली कर्मियों के बाइको की सीटें ब्लेड से फाड़ दिया। बताया कि कार्यवाही आगे भी जारी रहेगी। चेकिंग के दौरान गांव में हड़कंप मच गया। इस मौके पर एसडीओ सतीश कुमार, जेई इंद्रजीत सिंह सहित अन्य अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।

Related Articles

Election - 2024

Latest Articles

You cannot copy content of this page

Verified by MonsterInsights