28 C
Chandauli
Thursday, March 12, 2026

Buy now

Chandauli:सड़क हादसे में कलेक्ट्रेट में तैनात प्रशासनिक अधिकारी की मौत,सरकारी महकमे में शोक की लहर

- Advertisement -


चंदौली। अलीनगर थाना क्षेत्र के पचफेवड़ा गांव के समीप बुधवार की देर रात नेशनल हाईवे पर अज्ञात वाहन की चपेट में आने से कलेक्ट्रेट में तैनात एक प्रशासनिक अधिकारी गंभीर रूप से घायल हो गए। मौक़े पर जुटे आस पास के लोगों ने तत्काल घटना की जानकारी पुलिस को दी घटनास्थल पर पहुची ने एम्बुलेंस की सहायता से घायल अधिकारी को जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया जहा इलाज़ के दौरान उनकी मौत हो गई।
बाबते हैं कि कलेक्ट्रेट में तैनात प्रशासनिक अधिकारी कृष्ण कुमार श्रीवास्तव 58 वर्ष रात में कलेक्ट्रेट से अपने घर वाराणसी जा रहे थे। जैसे ही वो पचाफेडवा गांव के समीप पहुँचे की तेज रफ़्तार अज्ञता वाहन ने उनकी बाइक में चक्कर मार दी। घटना में कृष्ण कुमार गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलावस्था में पुलिस ने उन्हें जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया जहा इलाज़ के दौरान उसकी मौत हो गई। वही मौत की खबर सुनते ही सरकारी महकमे में शोक की लहर दौड़ गई। साथ ही एडीएम सहित अन्य अधिकारी पोस्टमार्टम हाउस पहुच गए। इस बाबत थानाध्यक्ष अनिल पांडेय ने बताया कि सड़क हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई हैं। कोई अधिकारी होने की सूचना मिल रही हैं। शव को कब्जे में पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया हैं।

Related Articles

Election - 2024

Latest Articles

You cannot copy content of this page

Verified by MonsterInsights