धानापुर। चहनियां मार्ग पर निदिलपुर गांव के समीप चार पहिया वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी। जिससे बाइक सवार युवक की मौत हो गई। सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया।
जाल्हूपुर निवासी रोहित 26 वर्ष शेटरिंग का कार्य करता था। और रविवार को सुबह जमानिया में साइट से वापस अपने जाल्हूपुर जा रहा था। निदिलपुर गांव के पास किसी वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी। इससे बाइक अनियंत्रित होकर पलट गई। और बाइक सवार को गंभीर चोट लगने से मौके पर ही मौत हो गई। घटनास्थल पर जुटे लोगों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं परिजनों को घटना की सूचना दी। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। बताया जा रहा है मृतक तीन भाइयों में सबसे बड़ा था। और एक छोटी बहन भी है।