चंदौली। जिला समाज कल्याण अधिकारी राजीव कुमार ने बताया कि 12 दिसम्बर को चहनियां एवं धानापुर विकास खण्ड परिसर में 46-46 विवाह हेतु जोड़े सामूहिक विवाह योजना के तहत आयोजित कार्यक्रम में परिणय सूत्र में बंधेंगे। इसी तरह सकलडीहा विकास खण्ड में 50 जोड़ों की न्यू कृष्णा गार्डेन मैरेज लॉन तेन्दुई, सकलडीहा में, विकास खण्ड परिसर नौगढ़ में 25 जोड़े, विकास खण्ड परिसर शहाबगंज में 50 जोड़े, विकास खण्ड परिसर चकिया में 49 जोड़े, विकास खण्ड परिसर नियामताबाद में 25 जोड़े, विकास खण्ड सदर के मां शारदा मंगल वाटिका लॉन चन्दौली में 50 जोड़ों की एवं विकास खण्ड परिसर बरहनी में 50 जोड़ों की 13 दिसंबर को मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह कार्यक्रम का आयोजन किया जायेगा।

