चन्दौली। विकास की अंधी दौड़ में लोग इतने आगे बढ़ते जा रहे है। की लोगों का समाज और परिवार पीछे छूट जा रहा है। जिसका प्रत्यक्ष प्रमाण वृद्धा आश्रम में देखने को मिल रहा है। लेकिन आज भी कुछ लोग ऐसे हैं। जो इन बेसहारा लोगों के लिए सहारा बनने का काम कर रहा है। और हर खास मौके पर उनके बीच जाकर उनका दुख दर्द बांटने के साथ-साथ उनके साथ मिलकर खुशियां मनाते हैं और उनके हर परेशानियों को अपने सर उठाने को हमेशा तैयार रहते हैं। व्यक्तित्व के धनी तोरवा गांव निवासी अजय प्रताप और विजय प्रताप सिंह सदर ब्लाक प्रमुख संजय सिंह ने सामाजिक दायित्वों का निवर्हन करते हुए रविवार को वृद्धाश्रम पहुँचे। जहां उन्होंने बेसहारों से वस्त्र एवं फल देकर उनके दुख दर्द को बाटा और साथ ही उन्होंने ने साथ आने वाले दिनों हर संभव मदद का आश्वासन दिया.

मुख्यालय स्थित वृद्धाश्रम में रविवार को समाजसेवी व आयकर विभाग अजय प्रताप सिंह की ओर से वृद्धजनों को फल एवं कपड़ा वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान मुख्य अतिथि सदर ब्लाक प्रमुख संजय सिंह बबलू सहित अन्य अतिथियों ने वृद्धजनों में फल और कपड़ा वितरित किया। साथ ही साथ आने वाले दिनों हर संभव मदद का आश्वासन भी दिया।
इस दौरान आयकर अधिकारी अजय सिंह ने कहा कि हमारे ऋषियों ने हमें माता, पिता, गुरु और अतिथि को भगवान के समान मानना सिखाया। लेकिन क्या हम इस शिक्षा को अपने जीवन में अपनाते हैं। यह एक बड़ा सवाल है। क्या बच्चे अपने माता-पिता की उचित देखभाल कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि माता-पिता को भगवान कहना और उनके चित्रों की पूजा करना ही अध्यात्म नहीं है। माता-पिता का ख्याल रखना और उनका सम्मान करना जरूरी है। बुजुर्गों और बीमारों की सेवा को अपने जीवन-व्रत के रूप में अपनाने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि मनुष्य का मानव धर्म है। यही असल जीवन है।
रक्षा मंत्रालय में तैनात के विजय प्रताप सिंह ने कहा कि वृद्धजनों की सेवा करना हमारा परम कर्तव्य है। वृद्धजनों की सेवा करने के लिए पूर्वजों से प्रेरणा मिली है। कहा कि वृद्धजनों की सेवा से जो खुशियां मिलती है। उसकी कल्पना नहीं की जा सकती है। इसलिए सभी के सभी वर्ग के लोगों को वृद्धाश्रम में रह रहे वृद्धजनों के साथ खुशियां बांटनी चाहिए। इससे उनको परिवार का एहसास होगा और वह दिल से दुआएं देंगे।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि संजय सिंह बबलू ने कहा कि आज के भागदौड़ भरी जिंदगी में लोग इतने आगे बढ़ जा रहे हैं कि समाज और परिवार पीछे छूट जा रहा है। इसके फलस्वरूप आज हर जिले में वृद्धाश्रम की संख्या में बढ़ोत्तरी देखने को मिल रही है। लेकिन आज भी कुछ लोग ऐसे हैं जो परिवार से छूट चुके लोगों का जिम्मा उठाने को तैयार है।
इस मौके पर समाज कल्याण अधिकारी नागेंद्र कुमार मौर्य, वृद्धाश्रम के प्रबंधक आकाश यादव, विवेक कुमार सिंह, आनंद प्रकाश सिंह, राहुल सिंह, ग्राम प्रधान बहादुर यादव, पंकज सिंह, अभिलाष सिंह, रोहित त्रिपाठी,अलख तिवारी समेत अन्य लोग मौजूद रहे।