चंदौली। भारत की प्रमुख उर्वरक सहकारी संस्था इफको द्वारा देशव्यापी नैनो उर्वरक जागरूकता महा अभियान का शुभारंभ किया गया। इस अभियान का उद्देश्य किसानों को नैनो उर्वरकों के उपयोग के प्रति जागरूक कर कम लागत में अधिक उत्पादन सुनिश्चित करना है। इफको के अध्यक्ष दिलीप सिंघानी ने बताया कि यह पहल किसानों की आय बढ़ाने और खेती को लाभकारी बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। यह अभियान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं केंद्रीय गृह व सहकारिता मंत्री अमित शाह की प्रेरणा से आत्मनिर्भर भारत के लक्ष्य के अनुरूप चलाया जा रहा है।
इफको चंदौली के क्षेत्राधिकारी अभिषेक त्रिपाठी ने बताया कि जिले के सभी विकास खंडों में कृषि एवं सहकारिता विभाग के सहयोग से इस अभियान को प्रभावी ढंग से लागू किया जाएगा। अभियान के तहत नैनो एनपीके तरल और नैनो एनपीके ग्रैन्यूल जैसे उर्वरकों के उपयोग को बढ़ावा दिया जाएगा। जिन्हें उर्वरक नियंत्रण आदेश में शामिल किया गया है। किसानों को जागरूक करने के लिए जागरूकता रथ, प्रशिक्षण कार्यक्रम, जनसंवाद, मिट्टी परीक्षण और प्रदर्शन कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इफको का लक्ष्य इस अभियान को गांव-गांव तक पहुंचाकर अधिक से अधिक किसानों को नैनो उर्वरक के लाभों से जोड़ना

