0.4 C
New York
Monday, February 3, 2025

Buy now

चंदौली के जंगलों में नक्सलियों की टोह लेने के लिए सुरक्षा बलों ने किया काम्बिंग,जाने क्या दिया संदेश

- Advertisement -


चंदौली नौगढ पुलिस अधीक्षक अंकुर अग्रवाल के निर्देश पर शनिवार को अपर पुलिस अधीक्षक आपरेशन सुखराम भारती के नेतृत्व में सुरक्षा बल के जवानों ने नक्सलियों व संदिग्धो के बारे में टोह लेने के लिए सघन कांबिंग अभियान चलाया। सूरक्षित बल के जवानों ने  नक्सल गतिविधियों व आगामी विधान सभा चुनाव 2022 के दृष्टिगत थाना क्षेत्र के ग्राम लतमरवा गोंडटूटवा जमसोती चंद्रप्रभा के सघन जंगलो व पहाड़ो में पगडंडियों के रास्ते चलकर अडा़रो जलसोतो गुफाओं कंदराओं तक का चप्पा चप्पा छान मारा।काबिंग के दौरान जवानों ने गांव वासियों व राहगीरो तथा चरवाहो से वार्ता करके समस्याओं के बारे में भी जानकारी हासिल किया। नक्सलियों की आवाजाही व संदिग्धो के बारे में टोह लेते हुए जवानों ने नजदीकी थाना पुलिस को सूचना देने की भी अपील किया।और भरोसा दिया कि सूचना दाता का नाम व पता पूर्णतया गोपनीय रखा जाएगा।पुलिस चौकी इंचार्ज रामनयन यादव ने बताया कि कांबिंग अभियान के साथ ही राजदरी देवदरी जलप्रपात व कोईलरवा हनुमान मंदिर तक पुलिस की कड़ी निगरानी जारी है।

Related Articles

Election - 2024

Latest Articles

You cannot copy content of this page

Verified by MonsterInsights