चंदौली। सदर कोतवाली क्षेत्र के लीलापुर रेलवे क्रॉसिंग पर सोमवार को ट्रेन की चपेट में आने से एक युवक की ट्रेन की मौके पर ही मौत हो गई। घटना से गांव में शोक की लहर दौड़ गई है। वहीं मृतक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। ग्रामीणों की सूचना पर पहुची पुलिस ने शव को कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया।
बताया जा रहा है कि बिसौरी गांव निवासी रामाशीष 36 वर्ष किसी काम से रेलवे क्रॉसिंग के पास गया हुआ था। तभी अचानक ट्रेन आ गई और वह उसकी चपेट में आ गया। हादसा इतना भीषण था कि युवक की मौके पर ही मौत हो गई।घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग मौके पर जुट गए और इसकी जानकारी पुलिस को दी गई। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी। पुलिस ने पंचनामा भरने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। इस असमय मौत से मृतक के परिवार में कोहराम मचा हुआ है। परिजन गहरे सदमे में हैं और उनका रो-रोकर बुरा हाल है। इस बाबत नवीन मंडी चौकी प्रभारी रावेंद्र सिंह ने बताया कि ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत हो गई है शव को कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

