34.7 C
Chandauli
Tuesday, July 1, 2025

Buy now

नेगुरा हत्याकांड:पीड़ित परिवार से मिला सपा का प्रतिनिधिमंडल,बोले परिवार के एक सदस्य को रोजगार व 25 लाख रुपये का मुवावजा दे सरकार

- Advertisement -


चंदौली। सदर कोतवाली क्षेत्र के नेगुरा गांव में हुए हत्याकांड को लेकर सपा का एक प्रतिनिधिमंडल मंडल सोमवार को पीड़ित परिवार से मिलकर उनको ढाढस बधाने के साथ हर सम्भव मदद का आश्वासन दिया। और सरकार से मांग किया कि पीड़ित परिवार के एक सदस्य को रोजगार के साथ 25 लाख रुपये का मुवावजा दिया जाए। साथ ही हत्या में शामिल आरोपियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार कर उनको कड़ी से कड़ी सजा दिया जाए।
इस दौरान वक्ताओं ने कहा कि प्रदेश में कानून व्यवस्था पूरी तरह से बेपटरी हो चुकी हैं। जिससे बदमाशों के हौसले बुलंद हो गए हैं। प्रदेश में बेखौफ बदमाश आय-दिन हत्या लूट बलात्कर अराजकता जैसे घटना को अंजाम दे रहे हैं। लेकिन पुलिस ऐसे लोगों के खिलाफ कोई कार्यवाई नही कर रही है। उल्टा पीड़ित पक्ष के लोगों को ही प्रताड़ित कर रही है। घटना को लेकर नेगुरा गांव में पूरे गांव में दहशत का माहौल बना हुआ हैं। लेकिन पुलिस अभी तक आरोपियों को गिरफ्तार करने में नाकाम रही हैं। जिसमे पुलिस की लापरवाही साफ झलक रही हैं। यदि पुलिस हत्या में शामिल आरोपियों को जल्द गिरफ्तारी नही करती हैं तो समाजवादी पार्टी प्रदेश व्यापी आंदोलन करने का काम करेंगी। इस दौरान सांसद बीरेंद्र सिंह,सकलडीहा विधायक प्रभू नारायण यादव, राष्ट्रीय प्रवक्ता मनोज काका, जिलाध्यक्ष सत्यनारायण राजभर, पूनम सोनकर, जमील खान, मुस्ताक खान, इमरान सिद्दीकी, अयूब खान, योगेंद्र यादव चकरू, चंद्रशेखर यादव, अशोक त्रिपाठी,निरंजन कन्नौजिया, जितेंद्र कुमार आदि मौजूद रहें।

Related Articles

Election - 2024

Latest Articles

You cannot copy content of this page

Verified by MonsterInsights