23.9 C
Chandauli
Sunday, March 22, 2026

Buy now

सड़क दुर्घटना में युवक की मौत मचा कोहराम

- Advertisement -


चकिया। कोतवाली क्षेत्र के मुजफ्फरपुर गांव निवासी 20 वर्षीय युवक की रविवार की दोपहर अहरौरा थाना क्षेत्र के आनंदीपुर गांव के पास स्थितपेट्रोल पंप के पास सड़क दुर्घटना में दर्दनाक मौत हो गई। मुजफ्फरपुर गांव निवासी हरिशंकर दुबे के दो पुत्रों में बड़ा पुत्र विवेक उर्फ तुषार दुबे अहरौरा स्थित एक मोटरसाइकिल की एजेंसी पर नौकरी करता था।
रविवार की सुबह 11 बजे के आसपास तुषार बाइक से अपने दोस्त नेवाजगंज निवासी रोहित के साथ अहरौरा की तरफ जा रहा था। घटना के बाबत आसपास के लोगों ने बताया कि  सड़क के विपरीत दिशा से  एक लड़की ने तुषार को स्कूटी से टक्कर मार दी जब तक तुषार कुछ समझ पाता और उठने का प्रयास करता तब तक पीछे से आ रही तेज रफ्तार डीसीएम ने तुषार को कुचल दिया। और मौके से फरार हो गई। सर में गंभीर चोटे होने के चलते तुषार की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। और उसका दोस्त घायल हो गया। मौके पर पहुंची अहरौरा पुलिस ने घायल को नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। घटना के बाद मृतक तुषार के पिता हरिशंकर ,माता अनोज, बहन शिब्बू और छोटे भाई गौरव का रो रो कर बुरा हाल था।

Related Articles

Election - 2024

Latest Articles

You cannot copy content of this page

Verified by MonsterInsights