26.4 C
Chandauli
Saturday, August 23, 2025

Buy now

चहनियां ब्लाक व अस्पताल का डीएम ने किया निरीक्षण

- Advertisement -

जिलाधिकारी ने अनुपस्थित अफसरों व कर्मियों से मांगा स्पष्टीकरण

Young Writer, चंदौली। जिलाधिकारी संजीव सिंह ने शनिवार को प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र चहनियां एवं खण्ड विकास कार्यालय चहनियां का औचक निरीक्षण किया गया। ब्लाक के निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने कार्यालय एवं परिसर की साफ-सफाई व्यवस्था को देखा। साथ ही मनरेगा कार्याें की जानकारी ली। समय से उपस्थित रहकर विभागीय कार्याे का निर्वहन किये जाने के निर्देश सभी कर्मचारियों को दिए। सामुदायिक शौचालय निर्माण, सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को पात्रों तक पहुंचाने के निर्देश दिया।
मनरेगा कम्प्यूटर कक्ष में जाकर विकास खंड के अंतर्गत चल रहे कार्यों की जानकारी प्राप्त की और कहा कि समय से कार्य पूर्ण करें। जिलाधिकारी के द्वारा भ्रमण पंजिका, उपस्थिति पंजिका, रजिस्टर का विस्तृत निरीक्षण किया गया। इस दौरान वरिष्ठ सहायक मनोज श्रीवास्तव, अर्चना वर्मा, लेखाकार अमित कुमार त्रिपाठी, आशीष कुमार एडीओ समाज कल्याण, राकेश कुमार मौर्य, अतिरिक्त प्रभार विनोद कुमार मिश्रा जेईआरईएस, विवेक कुमार सिंह, इंद्रसेन सिंह यादव, सचिन कुमार शर्मा अनुपस्थित पाये गये। जिलाधिकारी ने सभी के खिलाफ स्पष्टीकरण जारी करने के साथ एक दिन का वेतन रोकने के निर्देश दिए।
प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र चहनियां के निरीक्षण के दौरान स्वास्थ्य केंद्र में सफाई व्यवस्था सुदृढ़ नहीं रहने पर प्रभारी चिकित्सा अधिकारी पर गहरी नाराजगी व्यक्त की। कहा कि सफाई व्यवस्था प्रतिदिन सुनिश्चित रखें। बारिश के मौसम के मद्देनजर संचारी रोग नियंत्रण हेतु लोगों को जागरूक करें। साथ ही दवाओं का वितरण भी सुनिश्चित किया जाय। भारी मात्रा में ओआरएस पैकेट को डंफ किये जाने पर जिलाधिकारी ने हिदायत देते हुए कहा कि मरीजों में वितरण सुनिश्चित किया जाय। जिलाधिकारी ने प्रसव कक्ष, दवाओं कक्ष, वैक्सीन कक्ष, टायलेट व बाथरूम, परिसर की साफ-सफाई सहित अन्य व्यवस्था देखा गया। इस दौरान उपजिलाधिकारी सकलडीहा, क्षेत्राधिकारी सकलडीहा सहित अन्य अधिकारी गण उपस्थित थे।

Related Articles

Election - 2024

Latest Articles

You cannot copy content of this page

Verified by MonsterInsights