शहाबगंज में पड़े 6 प्रार्थना पत्र,तीन का निस्तारण
Young Writer, डीडीयू नगर। समाधान दिवस के अवसर पर शनिवार को स्थानीय कोतवाली परिसर में पुलिस अधीक्षक अंकुर अग्रवाल ने फरियादियों की फरियाद सुनी। इस दौरान कुल 9 आवेदक अपनी फरियाद लेकर पहुंचे थे जिसमें पांच लोगों की समस्याओं का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया शेष चार लोगों का निस्तारण शीघ्र ही करने की बात कहीं गई।
सकलडीहा। शासन के निर्देश पर शनिवार को कोतवाली में समाधान दिवस का आयोजन किया गया। इस मौके पर कुल दस प्रार्थना पत्र पडे़। जिसमें मौके पर चार का निस्तारण किया गया। इस मौके पर राजस्व कर्मी सहित पुलिस विभाग के लोग मौजूद रहे। समाधान दिवस को लेकर अधिकारी गंभीर है। तहसीलदार डा. वंदना मिश्रा के नेतृत्व में समाधान दिवस का आयोजन किया गया। इसमें राजस्व, पेंशन, सहित अन्य मामलों के कुल दस प्रार्थना पत्र पड़े। मौके पर चार प्रार्थना पत्रों का निस्तारण किया गया। फरियादियों की शीघ्र ही शेष समस्या का समाधान करने के लिये राजस्व टीम को पुलिस के साथ भेजा गया। इस मौके पर कोतवाल विनोद मिश्रा, एसआई महफूज खंा, मनोज सिंह, राजस्व टीम में प्रदीप सिंह, संजीव सिंह सहित अन्य मौजूद रहे।
शहाबगंज। स्थानीय थाने पर शनिवार को समाधान दिवस का आयोजन पुलिस क्षेत्राधिकारी रामबीर सिंह की अध्यक्षता में आयोजित किया गया। इस दौरान विभिन्न गांवों पुलिस व राजस्व सम्बंधित 6 प्रार्थना पत्र पड़े। जिनमें तीन का मौके पर ही समाधान कर दिया गया। इस दौरान सीओ ने कहा कि छोटी -छोटी घटनाओं का तत्काल समाधान कर दिया जाय तो जिससे बड़ी घटनाएं घटित नही होने पायेगी। फरियादियों के प्रार्थना पत्र को समय रहते निस्तारित कर दे। अमांव गांव की मधुबाला, शिवशंकर चौहान व शान्ति देवी के प्रार्थना पत्र को सुलह समझौते के द्वारा निस्तारित करा दिया गया। इस दौरान प्रभारी निरीक्षक राजेश कुमार, उपनिरीक्षक केपी सिंह, तौफीक, मनीष गुप्ता, कैलाश सहित आदि राजस्वकर्मी उपस्थित रहे।
चहनियां। क्षेत्र के थानों पर शनिवार को समाधान दिवस का आयोजन किया गया। इसमें अपनी समस्याओं को लेकर पहुंचे फरियादियों की भीड़ लगी रही। समाधान दिवस पर अतिक्रमण व जमीन से संबंधित विवादों की भरमार रही। फरियादियों के आये सभी मामलों को सम्बन्धित अधिकारियों को समाधान के लिए हस्तान्तरित कर दिया। वहीं अधिकारियों ने फरियादें को समस्याओं के त्वरित निस्तारण का भरोसा दिलाया।बलुआ थाना पर प्रभारी निरीक्षक राजीव सिंह की अध्यक्षता में समाधान दिवस का आयोजन हुआ, जिसमें फरियादियो व पुलिस प्रशासन सहित राजस्व से सम्बन्धित सभी अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे। प्रभारी निरीक्षक बलुआ राजीव सिंह ने बताया कि उनके समक्ष 5 मामले आये जिसके निस्तारण हेतु सम्बन्धित विभाग को भेजा गया।