18.7 C
Chandauli
Wednesday, March 4, 2026

Buy now

तहसीलदार वंदना मिश्रा का हुआ तबादला ,कई नायब तहसीलदारों का भी बदला कार्य क्षेत्र

- Advertisement -


चंदौली। जनहित एवं शासकीय कार्य हित को दृष्टिगत रखते हुए डीएम ईशा दुहन के स्वीकृति आदेश के अनुपालन में शनिवार को अपर जिलाधिकारी उमेश कुमार मिश्र ने जनपद के तहसीलदारों एवं नायब तहसीलदारों का स्थानांतरण कर दिया है। इस क्रम में तहसीलदार (न्यायिक) बंदना मिश्रा का सकलडीहा से तहसीलदार चकिया के पद पर वर्तमान तैनाती की गई है। इसी प्रकार विकासधर तहसीलदार चकिया से तहसीलदार सकलडीहा, ध्रुवेश कुमार सिंह नायब तहसीलदार चंदौली से नायब तहसीलदार सकलडीहा स्थानांतरित किया गया है। प्रभुनाथ यादव नायब तहसीलदार चकिया से नायब तहसीलदार सकलडीहा में तैनात किया गया है। दिनेश कुमार शुक्ला नायब तहसीलदार नौगढ़ से नायब तहसीलदार चंदौली की जिम्मेदारी सौंपी गई है। सुनील कुमार सिंह नायब तहसीलदार पंडित दीनदयाल उपाध्याय नगर से नायब तहसीलदार चकिया भेजे गए हैं। रविरंजन कश्यप नायब तहसीलदार सकलडीहा से नायब तहसीलदार नौगढ़ एवं नीरज चतुर्वेदी नायब तहसीलदार सकलडीहा से नायब तहसीलदार पंडित दीनदयाल उपाध्याय नगर स्थानांतरित किए गए हैं। उपरोक्त तैनाती के अनुसार जहां-जहां तहसीलदार (न्यायिक) का पद रिक्त है। वहां पर तैनात तहसीलदारों की तरफ से (न्यायिक) के कार्यों का संपादन किया जाएगा। उक्त कार्य के लिए इनको अलग से कोई अतिरिक्त भत्ता दे नहीं होगा। यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू होगा।

Related Articles

Election - 2024

Latest Articles

You cannot copy content of this page

Verified by MonsterInsights