29.7 C
Chandauli
Thursday, September 10, 2026

Buy now

Chandauli:पुलिस ने चोरी की मोटरसाइकिल किया बरामद,तीन बाल अपचारी अभिरक्षा में

- Advertisement -


चंदौली।अधीक्षक के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के तहत मंगलवार को कोतवाली पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर एक चोरी की एक मोटरसाइकिल के साथ तीन बाल अपचारियों को पुलिस अभिरक्षा में लेकर कार्यवाई में जुट गई है। प्रभारी निरीक्षक विजय बहादुर सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने जिलाधिकारी कार्यालय के समीप मुख्य राज्य मार्ग एनएच-19 पर घेराबंदी कर मोटरसाइकिल सुपर स्प्लेंडर (UP67Q6172) बरामद की। सदर कोतवाल विजय बहादुर सिंह ने बताया कि गिरफ्तार तीनों बाल अपचारियों से पूछताछ की जा रही है तथा अन्य आवश्यक विधिक कार्यवाही प्रचलित है। गिरफ्तारी टीम में उपनिरीक्षक बीरेन्द्र यादव, हेड कांस्टेबल धीरेन्द्र यादव कांस्टेबल बीर बहादुर यादव, शामिल रहे।

Related Articles

Election - 2024

Latest Articles

Verified by MonsterInsights