40.4 C
Chandauli
Wednesday, April 15, 2026

Buy now

Chandauli News: समाजवादी लोहिया वाहिनी के जिला उपाध्यक्ष बने रोहित यादव

- Advertisement -

Young Writer, चंदौली। क्षेत्र के फत्तेपुर कला निवासी रोहित यादव विद्यार्थी को लोहिया वाहिनी के जिला उपाध्यक्ष का दायित्व सौंपा गया है। जिलाध्यक्ष निरंजन कन्नौजिया ने समाजवादी पार्टी कार्यालय पर अध्यक्ष सत्यनरायन राजभर की मौजूदगी में रोहित यादव को नियुक्ति पत्र सौंपा और उन्हें उनके दायित्वों व जिम्मेदारियों का भी बोध कराया।

सपा जिलाध्यक्ष सत्यनरायन राजभर ने कहा कि पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव पढ़े-लिखे युवाओं को राजनीति में सक्रिय भूमिका अदा करने के लिए निरंतर प्रेषित करते रहते हैं। उनकी सोच है कि राजनीति में पढ़े-लिखे युवाओं की भागीदारी से आगे आने वाले दिनों में देश की दशा और दिशा दोनों में ही सकारात्मक बदलाव देखने को मिलेगा। कहा कि समाजवादी पार्टी ने हमेशा सभी वर्गों को उचित भागीदारी देकर उन्हें आगे बढ़ाया है। उम्मीद है कि रोहित यादव लोहियावाहिनी संगठन के उपाध्यक्ष पद के दायित्वों का बेहतर निर्वहन करेंगे।

नियुक्ति पत्र मिलने के बाद जिला उपाध्यक्ष रोहित यादव ने जिलाध्यक्ष निरंजन कन्नौजिया समेत तमाम लोगों का आभार जताया। साथ ही भरोसा दिया कि संगठन को बूथ स्तर पर सशक्त व सक्रिय बनाने का काम किया जाएगा। इसके लिए क्षेत्रीय युवाओं की अधिक से अधिक भागीदारी सुनिश्चित करने का प्रयास होगा। कहा कि संगठन ने जो भी दायित्व सौंपा है उसे पूरा करने का हर संभव प्रयास होगा। अंत में उन्होंने समाजवादी व अंबेडकरवादी विचारधारा का आगे बढ़ाने का संकल्प लिया। कहा कि बाबा साहब के समानता व समता के विचारों अपनाकर दलितों, वंचितों व शोषितों को उचित भागीदारी दिलाने के लिए निरंतर संघर्ष किया जाएगा।

Related Articles

Election - 2024

Latest Articles

You cannot copy content of this page

Verified by MonsterInsights