26.1 C
Chandauli
Tuesday, November 3, 2026

Buy now

बंद रेस्टोरेंट में चल रहा था शराब तस्करी का खेल,33 तस्कर गिरफ्तार 520 लीटर शराब बरामद

- Advertisement -


चंदौली। बिहार में शराबबंदी के बावजूद वहां अवैध शराब पहुंचाने के लिए तस्करों ने चंदौली मुख्यालय पर नया ठिकाना बना रखा था। नगर के वार्ड नंबर पांच स्थित बंद पड़े एक रेस्टोरेंट में चल रहे अंतर्राज्यीय शराब तस्करी के खेल का पुलिस ने भंडाफोड़ किया है। कोतवाली पुलिस की छापेमारी में 15 पुरुष और 18 महिलाओं समेत कुल 33 तस्करों को गिरफ्तार किया गया। मौके से 520.7 लीटर अवैध अंग्रेजी व देशी शराब की 2234 बोतलें, टेट्रा पैक व पाउच बरामद हुए। उक्त मामले का खुलासा सीओ सदर नामेंद्र रावत ने सदर कोतवाली में किया
उन्होंने बताया कि प्रभारी निरीक्षक सदर त्रिवेणी सिंह के नेतृत्व में पुलिस सकलडीहा तिराहे पर चेकिंग अभियान चला रही थी। इसी दौरान बाइक सवार दो संदिग्धों को रोकने का प्रयास किया गया। जहाँ एक भाग निकला जबकि दूसरा गिरकर पकड़ा गया। उसकी तलाशी के दौरान उसके पास से शराब की बोलत मिली। पूछताछ में उसने बंद रेस्टोरेंट में शराब जमा होने की जानकारी दी। जिसको गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने रेस्टोरेंट में दबिश देकर 33 लोगों को रंगे हाथों शराब की पैकिंग करते गिरफ्तार कर लिया। पुलिस से बचने के लिए तस्कर शराब की बोतलों को अखबार में लपेटकर पुरुष तस्कर पिट्ठू बैग और कपड़ों के थैलों में रखते थे। जबकि महिलाएं हैंडबैग, सूटकेस, कपड़ों और शरीर से चिपकाकर बोतलें ले जाती थीं। छोटी-छोटी खेपों में ट्रेन, बस, टेंपो और बाइक से शराब बिहार पहुंचाई जाती थी, जहां ऊंचे दामों पर शराब को बेची जाती थी। पुलिस ने मौक़े से 37,690 रुपये नकद, एक टेंपो, दो बाइक और एक टीवीएस मोपेड भी बरामद की है। बरामद शराब में सिग्नेचर, रॉयल स्टैग, ब्लेंडर्स प्राइड, मैकडॉवेल्स समेत कई ब्रांड शामिल हैं। मामले में आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है। इस दौरान उपनिरीक्षक विनोद कुमार सिंह, रामसुजान यादव, मारकण्डेय सिंह, हे0का0 रमेश यादव, सागर यादव, हरेन्द्र सिंह, रूपेश दुबे, तशरीफ,महिला आरक्षी ममता, अनुष्का, निकिता साहनी, पूजा सिंह, प्रीति सिंह, रागिनी सिंह, आशा गुप्ता, निशा चौहान मौजूद रहीं।

Related Articles

Election - 2024

Latest Articles

Verified by MonsterInsights