चंदौली। विश्व हिन्दू महासंघ की बैठक रविवार को सदर विकास खंड के बिसौरी ग्राम स्थित गणपति स्कूल में हुई। इसमें इस मौके पर राष्ट्रीय मंत्री रघुवीर प्रताप सिंह, प्रदेश मंत्री बच्चा शुक्ला की देखरेख में संगठन के पदाधिकारियों का चयन किया गया। इस दौरान शिवा सिंह को अध्यक्ष बनाया गया। वहीं ऋषिकेश उर्फ राजन सिंह जिला महामंत्री, संतोष सिंह जिला उपाध्यक्ष, पंकज सिंह संगठन मंत्री, अजय सिंह कोषाध्यक्ष, हर्षिता तिवारी संगठन मंत्री चुना गया। जबकि कार्यकारिणी में संधारी यादव, गोविंद दुबे, मनीष कुमार और ब्लॉक अध्यक्ष रूद्र प्रताप और प्रदीप बने। इस अवसर पर नवनियुक्त जिलाध्यक्ष समेत अन्य पदाधिकारियों का माला पहनाकर स्वागत किया गया। नव नियुक्त जिलाध्यक्ष ने कहा कि संगठन ने जो दायित्व सौंपा है। उसे संगठन हित में कार्य करते हुए हर तरह से पूरा करने का प्रयास किया जाएगा। इस मौके पर क्षेत्रीय प्रभारी मिथुन चंद्र डे, क्षेत्रीय अध्यक्ष विपिन चंद्र पांडेय, महिला प्रकोष्ठ की सोशल मीडिया प्रदेश अध्यक्ष डा. वंदना सिंह, मंडल वरिष्ठ उपाध्यक्ष प्रतिमा पाल, मंडल उपाध्यक्ष रितू चंद्र डे, मंडल मंत्री रजनी देशाई, महानगर अध्यक्ष प्रीति मिश्रा, जितेंद्र पटेल, महानगर मंत्री कृष्णा जायसवाल मौजूद रहे।

