25.7 C
Chandauli
Saturday, October 31, 2026

Buy now

वेतन-बोनस के लिए सड़क पर उतरे सफाईकर्मी,झाड़ू लेकर पहुंचे पूर्व विधायक के आवास

- Advertisement -


चंदौली। सैयदराजा नगर पंचायत में सफाई व्यवस्था संभालने वाले कर्मचारियों का आक्रोश अब सड़क पर दिखाई देने लगा है। कथित गाली-गलौज, अभद्र व्यवहार और बकाया वेतन का भुगतान नहीं होने से नाराज महिला एवं पुरुष सफाईकर्मियों ने झाड़ू लेकर पैदल मार्च निकाला। नगर भ्रमण करते हुए सभी पूर्व विधायक मनोज सिंह डब्लू के आवास पर पहुंचे और नगर पंचायत प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।
सफाईकर्मियों ने आरोप लगाया कि नगर पंचायत के कर्मचारी और अधिकारी बात-बात पर उनके साथ गाली-गलौज व दुर्व्यवहार करते हैं। कई महीनों का बकाया वेतन नहीं दिया जा रहा है। इतना ही नहीं, दीपावली का बोनस भी रोक दिया गया है। कर्मचारियों ने कहा कि दिन-रात नगर को स्वच्छ रखने के बावजूद उन्हें अपने हक के लिए सड़कों पर उतरना पड़ रहा है। मामले को गंभीरता से लेते हुए पूर्व विधायक मनोज सिंह डब्लू ने कहा कि सफाईकर्मियों की समस्याओं को नगर पंचायत के ईओ और जिलाधिकारी के सामने उठाया जाएगा। उन्होंने मांग की कि कर्मचारियों के साथ अभद्र व्यवहार तत्काल बंद हो और बकाया वेतन का समय से भुगतान किया जाए। साथ ही दीपावली से पहले 51 दिन का बोनस देने तथा पीएफ और ईएसआई जैसी सुविधाएं उपलब्ध कराने की मांग की। उन्होंने चेतावनी दी कि दीपावली तक वेतन और बोनस का भुगतान नहीं हुआ तो सफाईकर्मियों के हक में सड़क पर उतरकर संघर्ष किया जाएगा।

Related Articles

Election - 2024

Latest Articles

Verified by MonsterInsights