31.5 C
Chandauli
Wednesday, July 15, 2026

Buy now

Chandauli:न्यायिक अधिकारियों को अधिवक्ताओं ने समारोहपूर्वक दी विदाई

- Advertisement -


चंदौली। तहसील सभागार में डिस्ट्रिक्ट डेमोक्रेटिक बार एसोसिएशन के अध्यक्ष राजेश मिश्रा की अध्यक्षता में सोमवार को विदाई समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में न्यायिक  अधिकारियों को सम्मानपूर्वक विदाई दी गई। मुख्य रूप से अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश (पॉक्सो) अनुराग शर्मा, इंदु रानी, खुशी नूतन, माधुरी यादव उपस्थित रहे।
बार एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने सभी स्थानांतरित अधिकारियों का माल्यार्पण करने के साथ ही उन्हें मोमेंटो एवं पुष्प गुच्छ भेंट कर उनका स्वागत एवं सम्मान किया। वक्ताओं ने कहा कि उन्होंने न्यायिक प्रक्रियाओं में अधिवक्ताओं का हमेशा सहयोग किया तथा अपने कर्तव्यों का निष्ठापूर्वक निर्वहन किया। स्थानांतरित अधिकारियों ने भी अपने उद्बोधन में जनपद के अधिवक्ताओं एवं बार एसोसिएशन की प्रशंसा की। कहा कि उन्हें यहां कार्य करने का सुखद अनुभव प्राप्त हुआ। इस जनपद की यादें हमेशा उनके हृदय में रहेगी। समारोह के दौरान भावुक माहौल बन गया और सभी ने उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस दौरान अधिवक्ता पंचानन्द पांडेय, विद्या चरण सिंह, अमरेंद्र प्रताप, अनिल कुमार सिंह, संतोष सिंह, शमशुद्दीन, राकेश रत्न तिवारी आदि उपस्थित रहे। संचालन महामंत्री सुल्तान अहमद व झनमेजय सिंह ने किया।

Related Articles

Election - 2024

Latest Articles

You cannot copy content of this page

Verified by MonsterInsights