26.7 C
Chandauli
Saturday, October 24, 2026

Buy now

Chandauli:सूर्या जूनियर हाई स्कूल में मेधावी बच्चों को किया गया सम्मानित,पुरस्कार पाकर खिले चेहरे

- Advertisement -


चंदौली। मुख्यालय स्थित सूर्या जूनियर हाई स्कूल में विद्यार्थियों के अच्छे अंक और बेहतर रैंक हासिल करने पर पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले बच्चों को सम्मानित कर उनका उत्साहवर्धन किया गया। पुरस्कार पाकर बच्चों के चेहरे खिल उठे और उनमें खासा उत्साह देखने को मिला।
कार्यक्रम के दौरान विद्यालय के प्रबंधक राधेश्याम पाल ने अच्छे अंक प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर बच्चों की मेहनत, लगन और पढ़ाई के प्रति समर्पण की सराहना की गई। उन्होंने कहा कि शिक्षा बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की नींव है। विद्यार्थियों को लक्ष्य निर्धारित कर नियमित रूप से पढ़ाई करनी चाहिए ताकि वे आगे भी बेहतर प्रदर्शन कर सकें।

कहा कि सफलता प्राप्त करने के लिए निरंतर मेहनत, अनुशासन और आत्मविश्वास बेहद जरूरी है। पुरस्कार मिलने से विद्यार्थियों का मनोबल बढ़ता है। और वे भविष्य में और बेहतर करने के लिए प्रेरित होते हैं। कार्यक्रम को लेकर विद्यार्थियों में काफी उत्साह रहा। वहीं अपने बच्चों को सम्मानित होते देखकर अभिभावक भी प्रसन्न नजर आए। उन्होंने विद्यालय के शिक्षकों और प्रबंधन के प्रति आभार जताया। अभिभावकों ने कहा कि बच्चों की प्रतिभा को पहचानकर उन्हें सम्मानित करना सराहनीय पहल है। इससे विद्यार्थियों में पढ़ाई के प्रति रुचि बढ़ती है और उन्हें आगे बढ़ने की प्रेरणा मिलती है इस दौरान सुरेश सिंह,संजय श्रीवास्तव, ओमप्रकाश, मुहम्मद ताहिर, विष्णु कांत पाल, अनिल मौर्या, उपेंद्र मौर्या, सुनीत कुमार, मुंशी रॉय, प्रीति, मनीषा, खुशी, शिल्पी श्रीवास्तव, नाजिया परवीन खुश्बू परवीन, प्रेम लता आदि मौजूद रहे।

Related Articles

Election - 2024

Latest Articles

Verified by MonsterInsights