चंदौली। थाना धानापुर पुलिस ने चेकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर धमकी देकर गहने और नगदी हड़पने वाले दो आरोपियों को शहीदगांव मोड़ के समीप घेरेबंदी कर धर दबोचा जिनके पास से पुलिस ने सोने-चांदी के गहने व एक लाख रुपये नगद बरामद किया। उक्त मामले का खुलासा सीओ सकलडीहा स्नेहा तिवारी ने धानापुर थाने में किया।
उन्होंने बताया कि धानापुर थाना क्षेत्र के प्रसादपुर गांव निवासी घनश्याम यादव पुत्र स्व0 रामनारायण यादव द्वारा तहरीर दी गई थी कि रमराजय गांव निवासी मोहित यादव पुत्र शिवकुमार यादव तथा उसका दोस्त नीरज यादव पुत्र निरगुन यादव ग्राम द्वारा उनकी पुत्री व परिवारजन को जान से मारने की धमकी देकर घर में रखे गहने व नगदी की मांग की पुत्री द्वारा धमकी व डर के कारण घर में रखे अपने मां के गहने व नगदी एक लाख रूपये को मोहित यादव व नीरज यादव उपरोक्त को दे दिया। वादी घनश्याम के तहरीर के आधार पर आरोपियों के खिलाफ बीएनएस का मुकदमा पंजीकृत कर उनकी तलाश की जा रही थी इसी दौरान पुलिस को इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्यों और मुखबिर से मिली सूचना मिली कि दोनों आरोपी शहीदगांव मोड़ के पास मौजूद है। जिन्हें पुलिस ने घेराबंदी कर गिरफ्तार कर लिया। दोनों आरोपियों की पहचान मोहित यादव और नीरज यादव के रूप में हुई है। तलाशी के दौरान उनके पास से सोने-चांदी के गहने तथा कुल एक लाख 350 रुपये नगद बरामद किए गए। विभिन्न धाराओं में जेल भेज गया।

