20.7 C
Chandauli
Thursday, October 29, 2026

Buy now

अपराधियों पर शिकंजा कसने के लिए एसपी ने दिए निर्देश,लापरवाही पर नहीं मिलेगी छूट

- Advertisement -


चंदौली। पुलिस लाइन नवीन सभागार में गुरुवार को पुलिस अधीक्षक आकाश पटेल की अध्यक्षता में अपराध समीक्षा बैठक आयोजित की गई। अपर पुलिस अधीक्षक (ऑपरेशन) सतीश चन्द्र शुक्ला की मौजूदगी में हुई बैठक में सभी क्षेत्राधिकारियों, थाना प्रभारियों और शाखा प्रभारियों को अपराध नियंत्रण तथा कानून-व्यवस्था मजबूत करने के निर्देश दिए गए।
एसपी ने वांछित अभियुक्तों गैर-जमानती वारंटियों और हिस्ट्रीशीटरों के खिलाफ अभियान तेज करने को कहा। पेशेवर अपराधियों, भू-माफियाओं और संगठित अपराध में शामिल लोगों पर गुंडा एक्ट व गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई करने के निर्देश दिए। हिस्ट्रीशीटरों का भौतिक सत्यापन और संदिग्धों की निगरानी करने पर भी जोर दिया गया। बैठक में गोतस्करी, शराब और मादक पदार्थों की अवैध तस्करी रोकने के लिए नेशनल हाईवे व संवेदनशील मार्गों पर सघन चेकिंग अभियान चलाने को कहा गया। बीट पुलिसिंग सक्रिय करने, जनसुनवाई और आईजीआरएस पोर्टल से मिलने वाली शिकायतों का समयबद्ध व गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। इसके अलावा पटाखों की दुकानों व गोदामों का औचक निरीक्षण कर लाइसेंस की शर्तों के अनुसार भंडारण सुनिश्चित करने को कहा गया। गुमशुदा महिलाओं और बच्चों की शीघ्र बरामदगी के लिए तकनीकी सहायता व सर्विलांस का उपयोग करने के निर्देश भी दिए गए। एसपी ने स्पष्ट किया कि कर्तव्यों में लापरवाही या शिथिलता बरतने वाले अधिकारियों को बख्शा नहीं जाएगा।

Related Articles

Election - 2024

Latest Articles

Verified by MonsterInsights