21.3 C
Chandauli
Thursday, October 16, 2025

Buy now

UP Board Exam में बेहतर अंक अर्जित करने वाले मेधावी छात्र-छात्राओं को मिला सम्मान

- Advertisement -

डीएम ने सौंपा सांकेतिक चेक, एक टैबलेट, प्रशस्ति पत्र एवं मेडल

Young Writer, चंदौली। कलेक्ट्रेट सभागार में गुरुवार को जनपद स्तरीय मेधावी छात्र-छात्राओं का सम्मान समारोह एवं मुख्यमंत्री विद्यालयी खेल पुरस्कार वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान विधायक चकिया कैलाश आचार्य ने सभी बच्‍चों को कड़ी मेहनत और लगन के साथ पढ़ाई करने की अपील की। साथ ही कहा कि छात्र देश का भविष्य है। आने वाले दिनों में बेहतर पढ़ाई कर बहुत से बच्चे आईएएस, पीसीएस, डॉक्टर, इंजीनिर, टीचर, सेना का अधिकारी बनकर देश की सेवा में अपना महत्वपूर्ण योगदान देंगें।

जिलाधिकारी चन्द्र मोहन गर्ग ने वर्ष-2025 में हाईस्कूल एवं इण्टर मीडिएट बोर्ड परीक्षा उत्तीर्ण मेधावी विद्यार्थियों को सांकेतिक चेक, एक टैबलेट, प्रशस्ति पत्र एवं मेडल से सम्मानित किया। राज्य स्तर पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा जनपद चंदौली के विद्यालय तुलसी स्मारक सेवा इंटर कालेज आश्रम के छात्र अमन को नवां स्थान (96.50) प्रतिशत हासिल करने पर शुभकामनाएं दी।

DM Chandauli ने कहा कि जनपद एवं राज्य स्तर पर पुरस्कृत करना उनके हौसले को मजबूती दी जा रही है ताकि आगे वह शिक्षा एवं खेलकूद के क्षेत्र में शीर्ष स्थान हासिल कर पाएं। इसके लिए सभी लोग दृढ़ संकल्प ले कि जनपद, समाज एवं अपने अभिभावक का नाम रौशन करेंगे और योग्य नागरिक बनकर देश की सेवा करें। हाईस्कूल परीक्षा वर्ष-2025 में 05 बालक एवं 04 बालिका मेधावी रही। इसी प्रकार इंटर मीडिएट परीक्षा वर्ष-2025 में 04 बालक एवं 06 बालिका मेधावी रही। जनपद चंदौली के विद्यालय संत चरण देवपत्ती इण्टर कालेज चिलबिला, कमालपुर के छात्र बृजेश कुमार पाल पुत्र सुरेश पाल कक्षा-11 द्वारा 68वीं राष्ट्रीय विद्यालयी खेल प्रतियोगिता 2024-25 में प्रदेश स्तर पर (गोल्ड मेडल) स्वर्ण पदक से विजेता हुए थे मुख्यमंत्री द्वारा 75 हजार का सांकेतिक चेक सौंप कर प्रशस्ति पत्र से पुरस्कृत किया। इस दौरान  मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के संबोधन का सीधा प्रसारण दिखाया गया, जिसमें उन्होंने प्रदेश भर के होनहार छात्रों और खिलाड़ियों को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम में मुख्य विकास अधिकारी आर जगत साईं, जिला विद्यालय निरीक्षक दल सिंगार यादव आदि उपस्थित रहे।

Related Articles

Election - 2024

Latest Articles

You cannot copy content of this page

Verified by MonsterInsights