7 C
New York
Monday, December 11, 2023

Buy now

न्यूज पोर्टल सूचना का सशक्त व तेज माध्यमः रामकिशुन

- Advertisement -

चंदौली। न्यूज पोर्टल सूचना का सशक्त‚ तेज व डिजिटल प्लेटफार्म है‚ जिसने सूचना तक लोगों की त्वरित पहुंच कायम की है। अब आधुनिक युग में लोगों को सूचनाओं के लिए अगले दिन या किसी पुस्तक की तलाश पूरी होने तक का इंतजार करने की जरूरत नहीं है। बस एक क्लिक और दुनिया भर की जानकारी आपके स्क्रिन पर होगी। उक्त बातें पूर्व सांसद रामकिशुन यादव ने शनिवार को यंग राइटर न्यूज पोर्टल के उद्घाटन अवसर पर चंदौली कार्यालय में कही।

उन्होंने कहा कि सूचना प्राप्ति का माध्यम का प्रारूप तेजी से बदला। संचार क्रांति ने लोगों की सूचना प्राप्ति को लेकर उत्सुकता को नई ऊंचाई प्रदान की है। आज हर वर्ग यह जानने को उत्सुक है कि उसके देश‚ इलाके में क्या चल रहा है। सरकारें क्या कर रही है। उनकी दिनचर्या किस घटनाक्रम से जुड़ी। ऐसे में सूचनाओं का संकलन के साथ ही उसे पारदर्शिता के मानक पर कसकर भेदरहित भाव के साथ उसे जनता तक पहुंचाना ही एक अच्छे व सच्चे कलमकार का दायित्व है। आज पत्रकारिता करना बेहद चुनौतिपूर्ण व कठिन हो गया है। बावजूद इसके सीमित संसाधनों में ग्रामीण अंचल के पत्रकार सूचनाओं के संप्रेषण में पूरी शिद्दत के साथ जुटे है। ललित निबंधकार डा. उमेश प्रसाद सिंह ने न्यूज पोर्टल को सूचना क्रांति का एक बेहतर साधन बताया। कहा कि सूचनाएं लोगों को जागरूक करती हैं उन्हें जानकारी से लबरेज करके उन्हें सशक्त बनाती है। साथ ही उन्हें गलत के खिलाफ मुखालत की हौसला देती हैं। लिहाजा सूचना के ऐसे प्लेटफार्म को प्रमोट करना चाहिए। यह एक अच्छी व नवीनतम शुरुआत है। पुस्तक पथ के संपादक एल. उमाशंकर सिंह ने कहा कि ग्रामीण अंचलों में न्यूज पोर्टल के संचालन की सोच उम्दा सोच है। सूचनाओं के त्वरित संप्रेषण के प्रयास में उनकी पारदर्शिता की पुष्टि अवश्य कर लें। क्योंकि सूचनाएं आम आदमी को बहुत प्रभावित करती है। इसलिए यह प्रयास रहे कि भ्रामक व गलत व तथ्यविहीन सूचनाओं के प्रसारण से बचे। इसके अलावा सेवानिवृत्त भूमि संरक्षक अधिकारी आरके सिंह‚ डिस्ट्रिक्ट डमोक्रेटिक बार एसोसिएशन के महामंत्री झन्मेजय सिंह‚ सपा शहाबगंज ब्लाक अध्यक्ष सुनील सिंह मुखिया‚ सपा शिक्षक सभा के जिलाध्यक्ष मयंक कुमार सिंह‚ सयुस महासचिव दिलीप पासवान‚  राकेश यादव‚ आरिफ हाशमी‚ कमलेश गिरी‚ इसरार खान आदि उपस्थित रहे। आभार जावेद अंसारी ने जताया। 

ReplyForward

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Latest Articles

You cannot copy content of this page

Verified by MonsterInsights