17.4 C
New York
Sunday, May 19, 2024

Buy now

मौनी अमावस्याः पश्चिमवाहिनी तट पर उमड़ा आस्थावानों का सैलाब

- Advertisement -

श्रद्धालुओं की भीड़ से खचाखच भर बलुआ गंगा घाट, पूरे दिन चला स्नान-दान का सिलसिला

Young Writer, चहनियां। मौनी अमावस्या (माघ) मेला पर शनिवार को बलुआ स्थित पश्चिम वाहिनीं गंगा तट पर आस्था का जनसैलाब उमड़ पड़ा। गंगा घाट खचाखच भरा पड़ा था। लाखो श्रद्धालुओं ने पश्चिम वाहिनीं घाट पर पतित पावनी मां गंगा में आस्था की डुबकी लगाई। स्नान दान का सिलसिला भोर से शुरू होकर दिन भर चलता रहा। स्नानार्थियों की भीड़ के मद्देनजर चप्पे चप्पे पर पुलिस की तैनाती रही। एसडीएम मनोज पाठक, क्षेत्राधिकारी राजेश राय व बलुआ इंस्पेक्टर विनय प्रकाश सिंह मय फोर्स डटे रहे। बाल्मीकि इंटर कालेज फील्ड से लेकर चहनियां तक मेले में दुकानों पर खरीदारी करने वालो की भीड़ लगी रही।

बलुआ स्थित पश्चिम वाहिनीं गंगा तट पर अलसुबह से ही गंगा तट पर स्नानार्थियों के आने का क्रम शुरू हो गया। समूचा गंगा घाट, राम घाट सराय स्नानार्थियों से पट गया। लाखो की संख्या में श्रद्धालुओं के आने से जगह नही बची। आस्थावानों ने पतित पावनी मां गंगा के तट पर हर हर गंगे उदघोष के साथ शृद्धाभाव से डुबकी लगायी। गंगा स्नान के बाद शृद्धालुओ ने घाट पर साधु संतों व भिक्षुओं को दान पुण्य किया। जिलाधिकारी ईशा दुहन के निर्देश के बाद स्नानार्थियों के सुरक्षा व सुबिधा के ब्यापक इंतजाम रहा। गंगा घाट के समीप रैन बसेरा, अस्थायी शौचालय व महिलाओं के लिए चेंजिंग रूम बनाया गया था। भोर में स्नानार्थियों को घाट पर परेशानी न हो इसके लिए प्राथमिक बिद्यालय, थाने से लेकर घाट तक जिला पंचायत विभाग ने लाइटिंग की ब्यवस्था कर रखी थी। घाट पर बैरिकेटिंग के साथ ही पुलिस, एनडीआरएफ की टीम, जल पुलिस टीम, गोताखोर की टीम स्नान के दौरान नाव बोर्ड पर चक्रमण कर खतरे से आगाह करती रही। उपजिलाधिकारी मनोज पाठक, क्षेत्राधिकारी राजेश राय व थाना प्रभारी विनय प्रकाश सिंह के नेतृत्व में भारी मात्रा में फोर्स चहनियां से लेकर बलुआ घाट पर चक्रमण करती रही। खोया पाया केंद्र से दिन भर सूचनाओं व खोये लोगो को मिलाने का कार्य किया।

Young Writer: पश्चिमवाहिनी बलुआ गंगा तट पर स्नान करते सपा नेता मनोज सिंह डब्लू।
Young Writer: पश्चिमवाहिनी बलुआ गंगा तट पर स्नान करते सपा नेता मनोज सिंह डब्लू।

मनोज सिंह डब्लू ने की जनकल्याण व समृद्धि की कामना
चहनियां।
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय सचिव मनोज सिंह डब्लू मौनी अमावस्या पर पर्व पश्चिम वाहिनी बलुआ गंगा तट पहुंचे। इस दौरान मां गंगा में डुबकी लगाने के बाद उन्होंने पूरे विधि-विधान से पूजन अर्जन किया। उन्होंने देश व जन कल्याण, सुख-समृद्धि व विकास के लिए मंगल कामना की। साथ ही दान कर पुण्य के भागी बने। कहा कि जन-जन के कल्याण से देश का कल्याण संभव है। हम सभी को अपनी संस्कृति व परंपरा को जीवंत रखना होगा, क्योंकि यही हमारे सशक्त व गौरवशाली इतिहास के जीवंत दस्तख्त हैं।

गंगा आरती देखकर लोग हुए भावविभोर
चहनियां। बलुआ पश्चिम वाहिनीं घाट पर दिन भर स्नान के बाद शुक्रवार की देर शाम को मौनी अमावस्या की शुरुआत गंगा महाआरती के साथ शुरू हुई। गंगा सेवा समिति के अध्यक्ष दीपक जायसवाल द्वारा बटुकों द्वारा करीब डेढ़ घण्टे चला महाआरती समिति के बटुकों द्वारा हुई। गंगा आरती देखने के लिए बटोर मेला के नाम से जाने वाला घाट पर शुक्रवार की शाम को पहुंचे शृद्धालुओ व रैन बसेरा में रुके हजारो लोगो ने मां गंगा की भव्य आरती देखी। डेढ़ घण्टे तक मंत्रोच्चर व शंखनाद के साथ बटुकों द्वारा आरती देखते बन रहा था। समूचा घाट व वातावरण भक्तिमय बना रहा।

स्नानार्थियों की सेवा में लगे स्टाल
चहनियां। मौनी अमावस्या पर बलुआ पश्चिम वाहिनीं गंगा तट पर स्नानार्थियों की मदद में सामाजिक संगठनों की भी सक्रियता देखने को मिली। सामाजिक संगठनों ने स्टाल लगाकर स्नानार्थियों की सेवा व मदद किया। गंगा सेवा समिति के अध्यक्ष दीपक जायसवाल के नेतृत्व में समिति के कार्यकर्ता लोगो की मदद में लगे रहे। इसके अलावा कई संस्था के लोगो द्वारा घाट पर निशुल्क चाय पानी की ब्यवस्था में लगे रहे।

मेले का लोगों ने उठाया आनन्द
चहनियां। बलुआ पश्चिम वाहिनीं के माघ मेले में वैसे तो चहनियां से लेकर बलुआ बाल्मीकि फील्ड में भीड़ रही किन्तु सर्वाधिक भीड़ फील्ड पर दिखने को मिला। मेला में पत्थर की ओखली, जाता, सील, लोढ़ा, मसूर आदि की खूब बिक्री हुई। वही गुड़हिया जलेबी, चाट, पकौड़ी, मिष्ठान, श्रृंगार आदि की दुकानों पर महिलाओं की भीड़ दिखी। बच्चो व लोगो ने मेले का जमकर लुफ्त उठाया।

Young Writer: बलुआ बाल्मीकि फील्ड पर मेले में खरीददारी करते लोग।
Young Writer: बलुआ बाल्मीकि फील्ड पर मेले में खरीददारी करते लोग।

बारिश-आंधी ने बिगाड़ा घाट की दशा,एक का पैर टूटा
चहनियां। भोर में आयी आंधी पानी ने घाट की दशा बिगाड़ दिया। लोग फिसलन के बीच स्नान किए। उसी में कैग अधिकारी सेंट्रल गवर्मेंट केजी त्रिपाठी का पैर टूट गया। जिसे गंगा सेवा समिति के सलाहकार राजेश साहनी व सुनील साहनी व अन्य अधिकारी को उठाकर मेडिकल कैम्प ले गये। घाट पर फिसलन को देखते हुए गंगा सेवा समिति के लोगों ने कीचड़ में पुआल व बालू डालकर बिछाया। वही आंधी पानी में खराब हुई बिजली को भी दुरुस्त कराया।

Related Articles

Election - 2024

Latest Articles

You cannot copy content of this page

Verified by MonsterInsights