17.4 C
New York
Sunday, September 8, 2024

Buy now

Blood Donate: बीमार महिला की मदद को आगे आया जन सहयोग संस्था‚ दान किया दो यूनिट रक्त

- Advertisement -

कोषाध्यक्ष हिमांषु वर्मा ने 39वीं व राजेश ने चौथी बार किया रक्तदान

Young Writer, चंदौली। जन कल्याण लगातार की दिशा में कार्यरत जन सहयोगी संस्था ने मंगलवार को अस्पताल में भर्ती महिला को दो यूनिट रक्त प्रदान किया। इस दौरान जन सहयोग संस्थान के कोषाध्यक्ष हिमांशु वर्मा द्वारा अपना 39वीं बार रक्तदान किया। वहीं राजकुमार श्रीवास्तव द्वारा अपना चौथा बार रक्तदान किया गया। इस दौरान जन सहयोग संस्थान के अध्यक्ष अजीत कुमार सोनी और सदस्य अमित गुप्ता उपस्थित होकर रक्तदान के कार्यक्रम को सफल बनाया।

विदित हो कि अस्पताल में भर्ती जेंगुरी गांव निवासी सोनी यादव को बच्चेदानी का ऑपरेशन हेतु 2 यूनिट ब्लड की आवश्यकता थी, जिसकी पूर्ति जन सहयोग संस्था के सहयोग से पूरा किया गया। संस्था का सहयोग पाकर पीड़ित महिला के परिवार के सदस्यों ने संस्था की सराहना की और भविष्य में संस्था को जरूरत पड़ने पर रक्तदान कराने की बात कही।

अध्यक्ष अजीत कुमार सोनी ने कहा कि संस्था रक्तदान के क्षेत्र में निरन्तर कार्य कर रही है। जरूरतमंद लोगों की सेवा का यह सिलसिला अनवरत जारी रहेगा। इस मुहिम को अगर बढ़ाने में जन सहयोग संस्थान के सदस्यों, पदाधिकारियों एवं सहयोगी का सहयोग और समर्पण सराहनीय है। कहा कि रक्तदान से किसी प्रकार की कमजोरी नहीं होती, बल्कि कई फायदे होते हैं। लिहाजा कोई भी स्वस्थ व्यक्ति तीन माह में एक बार रक्तदान कर सकता है। रक्तदान करके मानव जीवन के एक साथ तीन जिंदगी को बचाया जा सकता है।

Related Articles

Election - 2024

Latest Articles

You cannot copy content of this page

Verified by MonsterInsights