17.4 C
New York
Sunday, September 8, 2024

Buy now

Bhartiya Kisan Union ने पुण्यतिथि पर महेंद्र सिंह टिकैत को किया याद

- Advertisement -

Young Writer, शहाबगंज। भारतीय किसान यूनियन टिकैत के तत्वावधान में बुधवार को मुरलीधर बाबा खेल मैदान के परिसर में किसानों के मसीहा महेंद्र सिंह टिकैत की 13 वीं पुण्यतिथि मनाई गई। इस दौरान दूरदराज के गांवों से आये किसानों ने उनके तैल चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि अर्पित किया। इस दौरान मणिदेव चतुर्वेदी ने कहा कि महेंद्र सिंह टिकैत किसानों के मसीहा थे। उन्होंने जीवन पर्यन्त किसानों के लिए संघर्ष किया। आज़ किसान क़र्ज़ के बोझ तले दबा हुआ है। सरकार पूंजीपतियों की ऋण माफ कर रही है। लेकिन किसानों के साथ अन्याय कर रही है। कृषि यंत्रों पर 18ः जीएसटी लगाकर किसानों का शोषण कर रही है। किसानों की फसलों का उचित मूल्य नहीं देकर उनको परेशान कर रही है। जबकि किसान देश के साथ विदेशी नागरिकों का भी पेट भरने का कार्य कर रही है। किसानों को एकजुट होने का आह्वान किया। वक्ताओं ने कहा कि केंद्र की गलत नीतियों के कारण किसानों को 13 महीने तक आंदोलन करना पड़ा तब जाकर किसान बील रद्द हुआ। इस दौरान रामदुलारे कन्नोजिया, छोटे लाल चौहान, भोली चौटहान, कृपाशंकर पटेल, त्रिपुरारी यादव, सद्दाम हुसैन, प्रमोद चौहान, अलीम, शहंशाह ने भी अपने विचारों को रखा। इस दौरान उदय चौहान, मेवा चौहान, अरविन्द, पारस चौहान सहित आदि लोग उपस्थित रहे।

Related Articles

Election - 2024

Latest Articles

You cannot copy content of this page

Verified by MonsterInsights