17.7 C
New York
Saturday, September 21, 2024

Buy now

Narahan Bridge: Technical Team की जांच में पुल पर नहीं मिला दरार‚ DM Chandauli ने भी लिया जायजा

- Advertisement -

Young Writer, Chandauli: District Chandauli में UP-Bihar State को जोड़ने वाले कर्मनाशा नदी नरहन गाँव के पास बने पुल पर आवागमन रोक दिया गया है। पानी के अत्यधिक दबाव के कारण पुल मे दरार आने की सूचना पर जिलाधिकारी निखिल टीकाराम फुंडे एवं अन्य संबंधित अधिकारीगण द्वारा स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान जिलाधिकारी ने पुल पर दरार की जांच हेतु तत्काल अधिशासी अभियंता पीडब्लूडी को टेक्निकल टीम से कराने हेतु निर्देशित किया।
उन्होंने बताया कि पहाड़ी क्षेत्र में काफी बारिश होने के चलते नौगढ़ और मूसाखाड़ डैम से कर्मनाशा नदी में पानी छोड़ा गया हैं। इसके चलते कर्मनाशा नदी काफी उफान पर हैं। वहीं नरहन गांव के समीप बने पुल में ज्यादा संख्या में जलकुंभी फंस गई थी। इसके चलते पुल पर दबाव बढ़ गया। जाचोपरांत पुल से भारी वाहन को रोक दिया गया। जांच पड़ताल के बाद पैदल आवगमन सुचारू रूप से चालू है। निरीक्षण के दौरान उप जिलाधिकारी सदर हर्षिका सिंह, अधिशासी अभियंता पीडब्ल्यूडी राजेश कुमार, तहसीलदार नायब तहसीलदार एवं टेक्निकल टीम मौजूद रही।

नरहन में कर्मनाशा नदी पर बने पुल का निरीक्षण करते डीएम।
नरहन में कर्मनाशा नदी पर बने पुल का निरीक्षण करते डीएम।

कर्मनाशा में बाढ़ से बढ़ा दबाव, पुल पर आवागमन ठप
चंदौली।
क्षेत्र के हलुआ नरहन गांव के समीप कर्मनाशा नदी पर बने पुल में बुधवार को बाढ़ के चलते दरार आ गई है। इसे देखते हुए प्रशासन ने उक्त पुल से आवाजाही पर रोक लगा दी है। आवागमन बंद होने से ग्रामीण परेशान है। जिला मुख्यालय से संपर्क मार्ग कट चुका है। समस्या के निदान के लिए ग्रामीणों ने गुहार लगाई है। विदित हो कि क्षेत्र के हलुआ नरहन गांव के समीप कर्मनाशा नदी में बाढ़ के कारण पुल में आए दरार के कारण खतरे को देखते हुए प्रशासन ने वाहनों के आगमन पर रोक लगा दी है।

लगातार हो रही बारिश के कारण बांधों में पानी ओवरफ्लो हो गया था, जिसके कारण बांधों से 51 क्यूसेक पानी छोड़ा गया है। इसका असर कर्मनाशा नदी में पड़ा है और नदी उफान पर है। इसके कारण आसपास के गांवों में जहां पानी घुसा है, वहीं हलुआ नरहन गांव के समीप बने पुल में पानी के दबाव के कारण दरार आ गई है। चंदौली जनपद के कई गांव पुल के दूसरी तरफ भी हैं। लोगों को जिला मुख्यालय सहित और जगह आने जाने के लिए यही पुल माध्यम है। उधर के लगभग 50 गांव का आवागम पुल के द्वारा होता है।

ग्रामीणों का आरोप है कि नदी में जलकुम्भी होने के कारण पानी बढ़ने से पुल के पास पूरी तरह से जाम हो गया है, जिसके कारण पुल पर दबाव पड़ रहा है और उसी के कारण पुल में दरार आ गई है। पुल के टूटने का भी खतरा बढ़ गया है और इधर के गांव के आवागमन में लोगों को बेहद परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। हालांकि लोगों की सुरक्षा को देखते हुए दोनों तरफ से पुलिस तैनात की गई है और आवागमन बंद कर दिया गया है।

Related Articles

Election - 2024

Latest Articles

You cannot copy content of this page

Verified by MonsterInsights