17.7 C
New York
Saturday, September 21, 2024

Buy now

Chahaniya-Mughalsarai Road: टेंडर के बाद भी शुरू नहीं हुआ सड़क का निर्माण

- Advertisement -

Young Writer, चहनियां। चहनियां-मुगलसराय मुख्य मार्ग पर टेंडर होने व धन पास होने के बाद भी एक गिट्टी भी नही फेंकी गई है। विगत कई वर्षों से बुरी तरह से क्षतिग्रस्त मार्ग पर लोग आवागमन कर रहे है। आने जाने वाले लोग सरकार, अधिकारियों व जनप्रतिनिधियों को कोसते नजर आते है। ऊपर से जलजीवन मिशन द्वारा खोदा गया गड्ढा गांवों में जाने लायक तक नहीं छोड़ा है।

चहनियां-मुगलसराय मुख्य मार्ग की हालत जनपद में किसी से छीपी नही है। मार्ग इतना क्षतिग्रस्त है कि कहा सड़क है और कहा गड्ढा पता ही नहीं चलता। बरसात में इस मार्ग चलना और भी मुश्किल हो जाता है। इस मार्ग को लेकर विगत कई वर्षों से लोग परेशान है। पूर्व केंद्रीय मंत्री डा.महेन्द्र नाथ पाण्डेय के प्रयास से इसका टेंडर हो गया । धन भी पास हो गया। कम्पनी द्वारा ठेका भी हो गया है किन्तु आज तक इस पर एक गिट्टी भी नही फेंकी गई है। विगत कई वर्षों से झेल रहे चहनियां से मुगलसराय तक दर्जनों गांव के लोग हर दिन आस लगाये बैठे है कि अब इस पर काम होगा। सबसे ज्यादा चहनियां कस्बा के लोग। जो प्रतिदिन गड्ढे युक्त मार्ग पर चलने को विवश है। ऊपर से जलजीवन मिशन द्वारा इस मार्ग से सटे जुड़े गांवो में जाने वाले मार्ग पर गढ्ढे करके छोड़ कर चले गये है। मुख्य मार्ग पर चलना तो दुश्वार है ही गांवो में जाने वाले मार्ग पर जाने के लिए नहीं छोड़ा है। गड्ढे इस कदर है कि लोग वाहन लेकर इसमे फंस जाते है। हर आने जाने वाले लोग सरकार, अधिकारियों व जनप्रतिनिधियों को कोसते नजर आते है। आखिर कब तक इस मार्ग पर कार्य शुरू होगा।

Related Articles

Election - 2024

Latest Articles

You cannot copy content of this page

Verified by MonsterInsights