29.7 C
Chandauli
Tuesday, February 17, 2026

Buy now

Accident: ब्रेकर पर टोटो चालक ने अचानक लगाई ब्रेक‚ सवार महिला की गिरकर मौत

- Advertisement -

Young Writer, Chandauli: अलीनगर थाना क्षेत्र स्थित नेशनल हाईवे पर गोधना चौराहे के समीप रविवार को हुए सड़क हादसे में टोटो से गिरकर एक महिला की मौत हो गई। अस्पताल पहुंचने के बाद चिकित्सकों ने महिला को मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है।

पुलिस के अनुसार मृतका की पहचान बिहार के मोहनिया थाना क्षेत्र अंतर्गत शाहबाजपुर गांव निवासी माया देवी (28) पत्नी अवनीश कुमार सिंह के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि महिला रविवार को अपने घर से वाराणसी गंगा स्नान के लिए निकली थी। चंदौली पहुंचने के बाद वह टोटो पर सवार होकर बनारस की ओर जा रही थी।
इसी दौरान गोधना चौराहे के पास सड़क पर बने ब्रेकर पर अचानक ब्रेक लगने से महिला संतुलन खो बैठी और टोटो से गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गई। आसपास मौजूद लोगों ने तत्परता दिखाते हुए घायल महिला को उपचार के लिए राजकीय चिकित्सालय मुगलसराय पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। महिला की मौत की सूचना मिलते ही परिजनों में चीख-पुकार मच गई और घर में मातम छा गया। हादसे के बाद टोटो चालक मौके से फरार हो गया। इस संबंध में थाना प्रभारी अनिल कुमार पांडेय ने बताया कि मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है। फरार टोटो चालक की तलाश की जा रही है और आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।

विवरणजानकारी
मृतका का नाममाया देवी (28 वर्ष)
निवासीशाहबाजपुर, मोहनिया (बिहार)
स्थानगोधना चौराहा, अलीनगर (चंदौली), नेशनल हाईवे
कारणब्रेकर पर टोटो का अचानक ब्रेक लगना और महिला का संतुलन खोकर गिरना
गंतव्यवाराणसी (गंगा स्नान के लिए)

Related Articles

Election - 2024

Latest Articles

You cannot copy content of this page

Verified by MonsterInsights