31.7 C
Chandauli
Tuesday, July 8, 2025

Buy now

मुगलसराय विधायक ने सिंचाई विभाग के अफसरों को लगाई फटकार

- Advertisement -

बोले, विभागीय अफसरों का आचरण किसानों के हितों के खिलाफ

Young Writer, चंदौली। सिंचाई विभाग की ओर से जारी कथित नोटिस से खफा किसानों ने अधिवक्ता झन्मेजय सिंह की अगुवाई में मुगलसराय विधायक रमेश जायसवाल से गुहार लगाई। किसानों की फरियाद पर शनिवार को विधायक पुरवा गांव पहुंचे और किसानों संग वार्ता कर उनकी समस्या सुनी। इसके बाद सिंचाई विभाग के आला अधिकारियों को तलब कर फटकार लगाई। साथ ही किसानों को जारी कथित नोटिस वापस लिए जाने का निर्देश दिया। चेतावनी दी कि किसानों को परेशान किया गया तो ठीक नहीं होगा। इसकी शिकायत सीधे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से की जाएगी।

इस दौरान मौजूद किसानों ने बताया कि खेतों की सिंचाई के लिए पुरवा गांव के समीप मुख्य गंगा नहर में 15 इंच की पाइप किसानों द्वारा लगाई गयी थी, जिसे करीब 100 हेक्टेयर खेतों की सिंचाई हो रही थी। आरोप लगाया कि कुछ दिनों पूर्व बरठा गांव के कतिपय ग्रामीण की शिकायत पर सिंचाई विभाग ने बिना किसी जांच के पाइप को निकलवा दिया, जिससे किसानों को फसलों की सिंचाई में दिक्कत होने लगी। इसके बाद सिंचाई विभाग की ओर से 146 किसानों को नोटिस जारी की गयी। विभाग के इस कृत्य से खफा होकर किसानों ने विधायक रमेश जायसवाल से गुहार लगाई। जानकारी के बाद पुरवा गांव पहुंचे विधायक ने सिंचाई विभाग के एक्सईएन समेत अवर अभियंताओं को तलब किया और प्रकरण में किसी भी तरह की जांच कर कार्यवाही करने का सवाल किया, जिसका अफसर जवाब नहीं दे पाए। उन्होंने किसानों को जारी नोटिस वापस लेने और किसानों को सिंचाई के लिए पर्याप्त पानी उपलब्ध कराने का निर्देश दिया। साथ ही यह भी कहा कि सिंचाई विभाग के अफसरों का आचरण किसानों के हितों के खिलाफ है। इस अवसर पर ब्लाक प्रमुख संजय सिंह बबलू, प्रधान देवेंद्र प्रताप सिंह, संकठा सिंह, सुरेंद्र प्रताप सिंह, संजय सिंह, अंजनी सिंह, मोहन सिंह, मारकण्डेय यादव, राजाराम यादव, जयदेव तिवारी, प्रभुनाथ तिवारी, संतोष तिवारी, दीना प्रसाद पासवान, सरोज पासवान, उदई पासवान, अंकित सिंह आदि उपस्थित रहे।

Related Articles

Election - 2024

Latest Articles

You cannot copy content of this page

Verified by MonsterInsights