39.9 C
Chandauli
Saturday, May 2, 2026

Buy now

Chandauli:एलपीजी सिलेंडर की समस्या को लेकर सपाइयों का संक्षिप्त प्रदर्शन,डीएम को सौंपा ज्ञापन

- Advertisement -


चंदौली। एलपीजी गैस सिलेंडर की बढ़ती समस्या को लेकर समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं व दिग्गज नेता मंगलवार को कलेक्ट्रेट परिसर में धरना-प्रदर्शन किया। हालांकि यह प्रदर्शन केवल कुछ ही मिनटों तक सीमित रहा इसके बाद सपाइयों के प्रतिनिधिमंडल ने जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंप दिया।
प्रदर्शन के दौरान नेताओं ने गैस सिलेंडर की किल्लत, बढ़ती कीमतों और आम जनता को हो रही परेशानियों को लेकर अपनी बात रखी। लेकिन धरना-प्रदर्शन का स्वरूप काफी संक्षिप्त रहा, जिससे इसे औपचारिकता भर माना जा रहा है। कई नेता और कार्यकर्ता एसी लग्जरी वाहनों से कलेक्ट्रेट पहुंचे, जहां उन्होंने कुछ मिनटों तक भाषण दिया और फिर सीधे डीएम को ज्ञापन सौंप दिया। इस पूरे कार्यक्रम की अवधि बेहद कम रही, जिससे स्थानीय लोगों में चर्चा का विषय बन गया। इतने गंभीर मुद्दे पर इस तरह का संक्षिप्त प्रदर्शन महज खानापूर्ति जैसा प्रतीत होता है।

Related Articles

Election - 2024

Latest Articles

You cannot copy content of this page

Verified by MonsterInsights