37.4 C
Chandauli
Wednesday, March 11, 2026

Buy now

Home Blog Page 10

Chandauli:डिस्ट्रिक्ट डेमोक्रेटिक बार का वार्षिक चुनाव सकुशल सम्पन्न,राजेश मिश्रा बने अध्यक्ष,सुल्तान अहमद को महामंत्री का दायित्व

filter: 0; fileterIntensity: 0.0; filterMask: 0; module: j; hw-remosaic: 0; touch: (-1.0, -1.0); modeInfo: ; sceneMode: SFHDR; cct_value: 0; AI_Scene: (200, -1); aec_lux: 196.93921; hist255: 0.0; hist252~255: 0.0; hist0~15: 0.0;



चंदौली। डिस्ट्रिक्ट डेमोक्रेटिक बार एसोसिएशन का वार्षिक चुनाव गुरुवार को बार सभागार में सम्पन्न हुई। इस दौरान अधिवक्ताओं ने पुरानी परम्परा को कायम रखते हुए चुनाव अधिकारी पंचानंद पांडेय की अध्यक्षता में सर्वसम्मति से राजेश मिश्रा को अध्यक्ष एवं सुल्तान अहमद को महामंत्री चुना।
इसके अलावा वरिष्ठ उपाध्यक्ष रमाशंकर सिंह, उपाध्यक्ष राहुल सिंह, कनिष्ठ उपाध्यक्ष अनिल कुमार शर्मा, कोषाध्यक्ष राहुल कुमार सिंह, संयुक्त सचिव रवि प्रकाश सिंह, पुस्तकालय मंत्री मिथिलेश कुमार को बनाया गया। चुनाव अधिकारी पंचानन पांडेय ने सभी लोगों को बधाई दी। कहा कि आप सभी लोग अपने दायित्वों का ईमानदारी पूर्वक निर्वहन कर बार की गरिमा बनाए रखें। नवनिर्वाचित अध्यक्ष राजेश मिश्रा ने कहा कि दायित्वों का निर्वहन पूरी निष्ठा व ईमानदारी के साथ करूंगा। महामंत्री सुल्तान अहमद ने कहा कि पद की गरिमा बनाए रखते हुए अधिवक्ता हित के लिए संघर्ष जारी रहेगा। इस मौके पर वरिष्ठ अधिवक्ता लाल प्यारे श्रीवास्तव, रमाकांत सिंह, राजेंद्र प्रसाद पाठक, शहाबुद्दीन, विद्या चरण सिंह, प्रमोद शंकर सिंह, आनंद कुमार सिंह, अमित कुमार सिंह, संतोष कुमार सिंह व शमसुद्दीन को कार्यकारिणी में शामिल किया गया। इस मौके पर वरिष्ठ अधिवक्ता संतोष सिंह, अनिल सिंह, जयप्रकाश सिंह, हाजी इम्तियाज अहमद, समरनाथ यादव, प्रमोद शंकर सिंह, राजेश सिंह सहित अन्य अधिवक्ता मौजूद रहे। संचालन महामंत्री राघवेंद्र प्रताप सिंह ने किया।

Chandauli:एसपी ने चार निरीक्षकों व एक उपनिरीक्षक का कार्य क्षेत्र बदला,सदर कोतवाली का प्रभार संभालेंगे विजय बहादुर


चंदौली। जनपद में कानून व्यवस्था चुस्त दुरुस्त व अपराध एवं अपराधियों पर प्रभावी नियंत्रण बनाए रखने के लिए बृहस्पतिवार को एसपी ने चार निरीक्षकों व एक उपनिरीक्षक के कार्य क्षेत्र में बदलाव कर दिया है। जिसमें सदर कोतवाली में तैनात संजय कुमार सिंह को प्रभारी निरीक्षक डायल 112 में तैनाती दी गई है। वही पुलिस अधीक्षक जनसंपर्क कार्यालय में तैनात प्रभारी निरीक्षक विजय बहादुर सिंह को सदर कोतवाली का कार्यभार सौपा गया है। साथ ही प्रभारी निरीक्षक 112 राजेश कुमार सिंह को विवेचना सेल अपराध शाखा में तैनात किया गया है। और सकलडीहा थाना प्रभारी दिलीप श्रीवास्तव को धिना थाने में तैनात किया गया है। इसके अलावा धिना थाने का प्रभार संभाल रहे उपनिरीक्षक भूपेंद्र कुमार निषाद को सकलडीहा थाने में तैनात किया गया है।

अपनी जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष स्वामी प्रसाद मौर्य का कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों ने ढोल नगाड़े व फूल मालाओं से किया स्वागत


चंदौली। अपनी जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष सुजीत कुमार मौर्या के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों ने मिर्जापुर दौरे के दौरान पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष स्वामी प्रसाद मौर्य का टेंगरा मोड़ के समीप नेशनल हाइवे पर ढोल नगाड़े व फूल मालाओं से जोरदार स्वागत किया।
इस दौरान स्वामी प्रसाद मौर्य ने कहा कि अपनी जनता पार्टी आमजन के हक सम्मान और अधिकारों की आवाज बनकर पूरी मजबूती के साथ संघर्ष कर रही है। पार्टी का मूल लक्ष्य है। गरीबों शोषित, वंचित, पिछड़े और उपेक्षित वर्गों को न्याय के साथ प्रदेश में समानता भाईचारे और सामाजिक न्याय की मजबूत नींव रखना है। इस अवसर पर महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष इंदु मेहता,जिला प्रभारी रामललित सिंह, अर्जुन आर्य प्रसाद, रामलाल मौर्य, शुगम कुशवाहा, दीपक मौर्य, कमलेश मौर्य, राज मौर्य, दीपक शर्मा, सुभाष कुमार, विकास, प्रदीप आदि मौजूद रहे।

यूजीसी के नए कानून के खिलाफ सड़कों पर उतरा सवर्ण समाज


चंदौली। यूजीसी के नए कानून में समता कमेटी के प्रावधानों से आक्रोशित सवर्ण समाज बुधवार को सड़क पर नजर आया। बुधवार को विकास भवन के पास से कलेक्ट्रेट तक जुलूस निकाला और यूजीसी के नए कानून को वापस लेने की मांग की। डीएम चंद्र मोहन गर्ग को ज्ञापन देकर अपनी मांगों से अवगत कराया। इसके बाद भाजपा कार्यालय पहुंचकर जिलाध्यक्ष काशीनाथ सिंह से यूजीसी के विरोध में इस्तीफा देने की मांग की। साथ ही प्रधानमंत्री नरेंद मोदी और गृह मंत्री अमित शाह के खिलाफ जमकर नारे लगाए। भाजपा जिलाध्यक्ष काशीनाथ सिंह ने बताया कि लोगों की बात को संगठन के माध्यम से ऊपर तक पहुंचाया जाएगा।
दरअसल यूजीसी के नए कानून को लेकर सवर्ण समाज के लोग विकास भवन के पास एकत्र हुए और लोगों ने जुलूस के शक्ल में डीएम कार्यालय पहुंचे। डीएम चंद्रमोहन गर्ग के समक्ष लोगों ने अपनी मांगों को मजबूती से रखा और ज्ञापन देकर भाजपा कार्यालय की ओर कूच कर गए। भाजपा कार्यालय के गेट पर प्रधानमंत्री, गृह मंत्री के खिलाफ जमकर नारेबाजी किया। आरोप लगाया कि भाजपा सरकार सवर्णाे के साथ छल कर रही है। नए कानून से सवर्णों के बच्चों का भविष्य अंधकारमय हो जाएगा। इसके बाद लोगों ने भाजपा जिलाध्यक्ष काशीनाथ को अपनी मांगों से अवगत कराया। इस दौरान प्रदर्शन का नेतृत्व कर रहे अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि यूजीसी एक्ट शिक्षा व्यवस्था और सामाजिक संतुलन के खिलाफ है। यह केवल सवर्ण ही नहीं बल्कि पूरे देश के छात्रों और शिक्षण समाज संस्थानों के भविष्य के साथ खिलवाड़ है। जनमेजय सिंह ने कहा कि भाजपा सरकार द्वारा सवर्ण समाज को यूसीजी बिल परितोषित के रूप में दिया गया। जिससे हमारे बच्चों की भविष्य खराब होगी। 15 दिन के अंदर काले कानून को वापस लेने के लिए सवर्ण महापंचायत बुलाई जाएगी। और भाजपा के नेताओं से इस्तीफा मांगा जाएगा। यही उन्होंने इस्तीफा देने से इनकार किया गया तो मुख्यालय पर उनका पुलता फूंका जाएगा। और इसकी लड़ाई दिल्ली तक लड़ी जाएगी।

खेतों में नैनो यूरिया के साथ नैनो जिंक का प्रयोग करें किसान



चंदौली। क्षेत्र के गौरी गांव में बुधवार को इफको के तत्वावधान में कृषि वैज्ञानिकों द्वारा नैनो डीएपी नैनो जिंक व सागरिका पर आधारित किसान गोष्ठी का आयोजन किया गया। जिसमें कृषि वैज्ञानिकों ने किसानों को नैनो यूरिया डीएपी व सागरिका प्रयोग एवं उसके लाभ के बारे में विस्तार से जानकारी दी।
कृषि वैज्ञानिक डॉ प्रतीक सिंह ने बताया की किसान कम लागत में अधिक पैदावार करने के लिए नैनो डीएपी व नैनो जिंक का प्रयोग करें। जिससे उपचारित करके की गई बुवाई से बीज का अच्छा अंकुरण होगा। और साथ ही फसलों के पैदावार में वृद्धि होगी। एवं खेतों में किट और रोग से बचाव होगा। जहा पौधे की पत्तियों एवं जड़ का विकास अधिक होगा। मयंक सिंह (इफको) ने बताया कि किसान खेतों में नैनो डीएपी और सागरिका के उपयोग से खेती में लागत कम और पैदावार अच्छा कर सकते है। नैनो डीएपी व नैनो जिंक पारंपरिक यूरिया की आवश्यकता को 50ः तक कम कर सकता है। इसके साथ ही खेतो में नैनो डीएपी जिंक के प्रयोग से मिट्टी में उर्वरता बनी रहेगी। साथ ही पौधे स्वस्थ व पशुओं को गुणवत्ता युक्त चारा मिल सकता है। इस दौरान महेंद्र सिंह, रामाज्ञा सिंह, शिव पूजन सिंह, रवि कुमार आदि उपस्थित रहे।

UGC के नए कानून को बसपा का समर्थन, पार्टी का सामाजिक सद्भाव पर भी जोर

Young Writer, चंदौली। UGC के नए कानून में समता समिति के नए प्रावधानों को लेकर पूरे देश में हो-हल्ला मचा हुआ। भारी हंगामा व तनाव के बीच बसपा सुप्रीमो मायावती ने इस कानून का समर्थन किया। इसके अलावा उन्होंने बसपा के नेताओं व कार्यकर्ताओं से यह भी आह्वान किया कि नए कानून को लेकर तनाव की स्थिति बनी हुई है। ऐसे में सामाजिक समरसता एवं सद्भाव को बनाए रखने में सहयोग प्रदान करें।

इस बाबत बसपा जिलाध्यक्ष घनश्याम प्रधान ने कहा कि देश की उच्च शिक्षण संस्थानों में जातिवादी भेदभाव शिकायतों के निराकरण व समाधान के लिए यूजीसी ने समता समिति बनाने के नए नियमों में प्रावधान किया है। इसे लेकर सामान्य वर्ग के केवल जातिवादी मानसिकता के लोग इसके विरोध में है, जो उचित नहीं है। बहुजन समाज पार्टी यूजीसी के नए कानून व समता कमेटी के प्रावधानों का समर्थन करती है।

घनश्याम प्रधान ने कहा कि इस प्रकार के नियमों को लागू करने से पहले अगर सभी को विश्वास में ले लिया जाता तो यह बेहतर होता और देश में सामाजिक तनाव का कारण भी नहीं बनता। इस पर सरकारों व सभी संस्थानों को ज़रूर ध्यान देना चाहिये। साथ ही ऐसे मामलों में दलितों व पिछड़ों को भी, इन वर्गों के स्वार्थी व बिकाऊ नेताओं के भड़काऊ बयानों के बहकावे में आने से बचे। कहा कि जनपद चंदौली में तनाव को कम करते हुए सामाजिक सद्भाव को बनाए रखने में बसपा हरसंभव प्रयास करेगी, ताकि नए कानून के विरोध की आड़ में सामाजिक सद्भाव को बिगाड़ने का षड्यंत्र किया जा रहा है, जो स्वीकार नहीं है।

बीएसए ने अनुपस्थित शिक्षक का वेतन काटा, नोटिस जारी


चंदौली। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी सचिन कुमार ने मंगलवार को जनपद चंदौली के विकास खंड बरहनी स्थित दो विद्यालयों का औचक निरीक्षण किया। इनमें प्राथमिक विद्यालय नौबतपुर और कंपोजिट विद्यालय मुहम्मदपुर शामिल हैं। उन्होंने शासन की ओर से संचालित योजनाओं की समीक्षा की और शैक्षिक गुणवत्ता को परखा।
इस दौरान कंपोजिट विद्यालय मुहम्मदपुर में अध्यापक आशीष कुमार मिश्रा अनुपस्थित पाए गए। बीएसए ने तत्काल प्रभाव से उनकी निरीक्षण तिथि का वेतन अवरुद्ध करते हुए स्पष्टीकरण के लिए नोटिस जारी करने का निर्देश दिया। बीएसए सचिन कुमार ने दोनों विद्यालयों में छात्रों से संवाद कर शिक्षा के स्तर के बारे में जानकारी हासिल की। निरीक्षण के समय विद्या कुमारी और मंजू यादव दोनों विद्यालयों में निपुण आकलन कर रही थीं। कक्षा 2 और 5 के बच्चों से बातचीत की गई और उनसे प्रश्न पूछे गए, जिनके उत्तर बच्चों द्वारा संतोषजनक दिए गए। बीएसए ने दोनों विद्यालयों में स्वच्छ पेयजल, गुणवत्तापूर्ण एमडीएम संचालन, परिसर, शौचालय और कक्षा-कक्ष की साफ-सफाई पर विशेष ध्यान देने के निर्देश भी दिए।

Chandauli:जिला अस्पताल में इलाज़ के दौरान महिला की मौत,परिजनों ने चिकित्सकों पर लगाया लापरवाही का आरोप


चंदौली। पंडित कमलापति जिला संयुक्त चिकित्सालय में मंगलवार को एक महिला मरीज की मौत के बाद परिजनों ने जमकर हंगामा किया। साथ ही चिकित्सकों पर गंभीर आरोप लगाए। सूचना मिलते ही मौक़े पर पहुची पुलिस ने किसी तरह परिजनों को समझा बुझा कर शांत कराया और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया।
बताते है कि सदर कोतवाली क्षेत्र के डेवढील गांव निवासी शिवानंद तिवारी की 30 वर्षीय पत्नी रागिनी तिवारी गंभीर रूप से झुलस गई थीं। जहा परिजनों ने उसको 19 जनवरी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया था। जांच के दौरान चिकित्सकों ने ब्लड चढ़ाने की बात कही जिसके बाद परिजनों ने ब्लड का इंतजाम भी कर दिया लेकिन एक यूनिट ब्लड पूरा नहीं चढ़ पाया और चिकित्सक मौके से चले गए। चार दिनों तक कोई भी डॉक्टर महिला को देखने नहीं आया, जिससे मंगलवार को उसकी मौत हो गई। जिसकी खबर मिलते ही परिजन आक्रोशित हो गए और जिला अस्पताल परिसर में हंगामा शुरू कर दिया। इस बाबत सीएमएस डॉ. एसपी सिंह ने बताया कि मरीज को पहले निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था उसके बाद 19 जनवरी को गंभीर हालत में जिला अस्पताल लाया गया। जांच में महिला के 75 प्रतिशत से अधिक झुलसने की पुष्टि हुई थी। परिजनों की सहमति के बाद इलाज शुरू किया गया। महिला की मौत के मामले में पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

गणतंत्र दिवस: सदैव स्मरणीय रहेगा शहीद हीरा सिंह, महानंद और रघुनाथ का बलिदान

Young Writer: भारत का गणतंत्र केवल एक प्रशासनिक व्यवस्था नहीं, बल्कि लाखों क्रांतिकारियों के ‘सर्वोच्च बलिदान’ की परिणति है। जब हम 26 जनवरी को तिरंगा फहराते हैं, तो उसकी लहरों में उत्तर प्रदेश के चंदौली जिले की उस पावन मिट्टी की महक भी शामिल होती है, जिसने आजादी की वेदी पर अपने सपूतों को न्योछावर कर दिया।

धानापुर का ऐतिहासिक शौर्य

जब हम भारतीय गणतंत्र की स्थापना के नायकों का स्मरण करते हैं, तो चंदौली के धानापुर कांड का जिक्र अनिवार्य हो जाता है। सन 1942 के ‘भारत छोड़ो आंदोलन’ के दौरान धानापुर के निहत्थे क्रांतिकारियों ने फिरंगी हुकूमत को सीधी चुनौती दी थी। 16 अगस्त 1942 को थाने पर तिरंगा फहराने की जिद में शहीद हीरा सिंह, शहीद महानंद और शहीद रघुनाथ ने अंग्रेजी गोलियों का सामना सीना तानकर किया। इन वीर सपूतों का यह ‘सर्वोच्च बलिदान’ ही था जिसने पूर्वांचल में क्रांति की ऐसी ज्वाला प्रज्वलित की, जिसने अंततः ब्रिटिश साम्राज्य की चूलें हिला दीं।

संविधान: बलिदानों को मिला कानूनी सम्मान

आजादी के बाद, उन महान क्रांतिकारियों के सपनों को धरातल पर उतारने का दायित्व हमारे संविधान निर्माताओं पर था। डॉ. बी.आर. अंबेडकर के प्रकांड पांडित्य, पंडित नेहरू की दूरदर्शिता और लौह पुरुष सरदार पटेल की दृढ़ता ने देश को एक ऐसा संविधान दिया, जिसने सत्ता की शक्ति ‘जनता’ के हाथों में सौंप दी। 26 जनवरी 1950 को जब भारत पूर्ण गणतंत्र बना, तब असल में धानापुर और पूरे देश के शहीदों का ‘पूर्ण स्वराज’ का सपना साकार हुआ।

आज एक सशक्त भारत के नागरिक के रूप में, विशेषकर कानून के रक्षकों (अधिवक्ताओं) के लिए, यह दिन आत्म-चिंतन का है। गणतंत्र हमें अधिकार देता है, तो उन अधिकारों की रक्षा का कर्तव्य भी सौंपता है। चंदौली के शहीदों की शहादत और बाबा साहेब के संविधान के प्रति सच्ची श्रद्धांजलि यही है कि हम न्याय, समता और बंधुत्व के मूल्यों को जीवित रखें।

Chandauli:भीषण हादसा तेज़ रफ़्तार अनियंत्रित पिकअप ने दो युवकों को रौंदा,एक कि मौत

चंदौली नगर स्थित नेगुरा गेट के पास देर रात हुआ हादसाचंदौली। नगर के नेगुरा गेट के समीप शुक्रवार की रात तेज रफ्तार अनियंत्रित पिकअप ने एक बाइक सवार के साथ पैदल चल रहे एक युवक को टक्कर मारकर फरार हो गया। घटना से मौक़े पर अफरा-तफरी मच गया। मौक़े पर जुटे आस पास के लोगों ने घटना की जानकारी पुलिस को सूचना मिलते ही घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने तत्काल दोनों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया, जहां चिकित्सकों ने बाइक सवार युवक को मृत घोषित कर दिया। वही पैदल चल रहे युवक का इलाज़ चल रहा है।बताते है कि नवही गांव निवासी राहुल 28 वर्ष चंदौली से पैदल अपने घर जा रहा था। इसी दौरान तेज़ रफ़्तार पिकअप ने उसको टक्कर मार दी, जिससे वो लहूलुहान होकर सड़क पर गिर गया। वही भागने के फिराक में पिकअप चालक कुछ दूर आगे जाकर बबुरी थाना क्षेत्र के दुधे गांव निवासी बाइक सवार पंकज कुमार 35 वर्ष को टक्कर मार दी। घटना में दोनों को गंभीर चोटें आई। घटना को लेकर मौक़े पर अफरातफरी मच गया। वही पिकअप चालक मय वाहन सहित फरार हो गया। मौक़े पर जुटे आस पास के लोगों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने तत्काल दोनों को एम्बुलेंस द्वारा जिला अस्पताल में भर्ती कराया जहा चिकित्सकों ने पंकज को मृत घोषित कर दिया। इस बाबत सदर कोतवाल संजय कुमार सिंह ने बताया कि पिकअप की टक्कर से दो युवक घायल हो गए थे। जिसमे से एक कि इलाज़ के दौरान मौत हो गई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। सीसीटीवी कैमरे की सहायता से वाहन की तलाश की जा रही है

Chandauli
clear sky
37.4 ° C
37.4 °
37.4 °
18 %
3.7kmh
0 %
Wed
37 °
Thu
40 °
Fri
40 °
Sat
41 °
Sun
40 °

You cannot copy content of this page

Verified by MonsterInsights