36.9 C
Chandauli
Wednesday, March 11, 2026

Buy now

Home Blog Page 12

50 वर्षों की आवश्यकताओं की पूर्ति करेगा कोर्ट काम्प्लेक्स, सीजेआई ने रखी चंदौली समेत छह जिलों के इंटीग्रेटेड कोर्ट की आधार शीला


चंदौली। सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत ने शनिवार को चंदौली जिले के इंटीग्रेटेड कोर्ट काम्प्लेक्स की आधारशिला रखी। इसके साथ ही सूबे के महोबा, अमेठी, शामली, औरइया व हाथरस जनपद में इंटीग्रेटेड कोर्ट कॉम्प्लेक्स के शिलान्यास का कार्यक्रम संपन्न हुआ। जिले के लिए यह पल ऐतिहासिक रहा, जिसका मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी साक्षी बने और उन्होंने विधिवत पूजन-अर्चन कर शिलान्यास कार्यक्रम पूर्ण किया और इसके लिए आमजन को बधाई भी दी।
इस दौरान सीजेआई सूर्यकांत ने कहा कि चंदौली जिला अपनी ऐतिहासिकता, धार्मिक पहचान और मंदिरों के लिए जाना जाता है, लेकिन आज से यहां न्यायिक मंदिरों की स्थापना की जा रही है। यह इंटीग्रेटेड कोर्ट कॉम्प्लेक्स आने वाले 50 वर्षों तक की आवश्यकताओं को पूर्ति करेगा, जो अगले 18 माह में पूर्ण हो जाएगा। यह परियोजना पूरे देश के लिए एक उदाहरण और बेंचमार्क बनेगी। उन्होंने उत्तर प्रदेश सरकार के प्रयासों की सराहना की। कहा कि देश के अन्य राज्य सरकारों से भी इसी मॉडल को अपनाने की जरूरत है। साथ ही हाईकोर्ट को भी इससे सीख लेने की आवश्यकता है।

कहा कि सभी कोर्ट परिसरों में महिलाओं के लिए अलग बार रूम की व्यवस्था की जाए, जो न्यायिक ढांचे को और अधिक समावेशी बनाएगी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि आज का दिन भारतीय न्यायिक इतिहास में स्वर्ण अक्षरों में दर्ज होगा। लोकतंत्र के सशक्तिकरण के लिए न्यायपालिका का सशक्त होना बहुत जरूरी है। सरकार की यह पहल उसी दिशा में एक बड़ा कदम है। इसके साथ ही चार अन्य जनपदों में भी शीघ्र इंटीग्रेटेड कोर्ट कॉम्प्लेक्स के शिलान्यास की घोषणा मुख्यमंत्री ने की। उन्होंने सरकार की ओर से आश्वस्त किया कि पैसे की कोई कमी नहीं है। धन आवंटन व डिजाइन स्वीकृति के साथ ही सभी 6 जिलों में निर्माण के सभी औपचारिकता पूरी कर ली है। कहा कि चंदौली में बन रहे कोर्ट काम्प्लेक्स में सभी कोर्ट रूम के अलावा अधिवक्ताओं के लिए सुविधाओं से लैश चैम्बर का भी निर्माण होगा।

इसके अलावा न्यायिक अधिकारियों के लिए आवास, स्पोर्टस, पार्किंग जैसी सभी सुविधाएं होंगी। कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की प्रेरणा से भाजपा सरकार तेजी से अत्याधुनिक इंफ्रा स्ट्रक्चर विकसित कर रही है। इस अवसर पर उच्चतम न्यायालय न्यायमूर्ति विक्रम नाथ, न्यायमूर्ति पंकज मित्थल, न्यायमूर्ति मनोज मिश्रा, न्यायमूर्ति राजेश बिंदल, मुख्य न्यायाधीश उच्च न्यायालय इलाहाबाद, न्यायमूर्ति अरूण भंसाली आदि उपस्थित रहे।

Chandauli:पुलिस ने 1.15 करोड़ के गांजे के साथ तीन तस्करों को दबोचा


चंदौली। प्रभारी निरीक्षक सैयदराजा विन्देश्वर प्रसाद पाण्डेय व प्रभारी निरीक्षक राम जन्म यादव स्वाट टीम चन्दौली व प्रभारी सर्विलान्स सेल आशीष मिश्रा के नेतृत्व में पुलिस ने एक ट्रक पर लदे 435.50 किलो गांजा को बरामद किया। इस पुलिस कार्यवाही में पुलिस ने तीन शातिर तस्करों को दबोचा। बरामद गांजे की कीमत एक करोड़ 15 लाख रुपये बताई जा रही है। पुलिस ने पकड़े गए तस्करों के विरूद्ध प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्यवाही में जुट गयी है।
बताते हैं कि थाना सैयदराजा पुलिस व स्वाट/सर्विलान्स सेल पुलिस टीम द्वारा चेकिंग के दौरान मुखबिर के द्वारा बताया गया कि एक संदिग्ध वाहन से अवैध मादक पदार्थ चन्दौली की तरफ से बिहार राज्य ले जा रहे है। प्राप्त सूचना के आधार पर पुलिस टीम द्वारा एनएच हाईवे-02 उत्तरी लेन काले शाह बाबा की मजार के पास बैरियर लगा कर चन्दौली की तरफ से आने वाले वाहनों की चेकिंग प्रारम्भ कर दी गई। पुलिस बैरियर व चेकिंग के कारण आने वाले वाहनों की गति कम हो गई। कुछ समय पश्चात चन्दौली की तरफ से एक ट्रक आती दिखाई दी, जिसे पुलिस टीम द्वारा दाहिने तरफ किनारे रोकने का इशारा कर रुकवाया गया उक्त ट्रक वाहन में चालक के साथ कुल दो व्यक्ति मौजूद थे जिनकी पहचान वाहन चालक प्रियांशू पटेल पुत्र लक्ष्मण पटेल निवासी ग्राम विशुनपुरा थाना मडिहान जिला मिर्जापुर, परिचाल प्रदीप कुमार पुत्र गुलाब निवासी ग्राम विशुनपुरा थाना मडिहान जिला मिर्जापुर, अखिलेन्द प्रताप पुत्र विभूति नारायन निवासी ग्राम विशुनपुरा थाना मडिहान जिला मिर्जापुर उम्र करीब 23 वर्ष के रुप में हुई उक्त ट्रक नं0 यूपी 53 डीटी 4327 वाहन में लदे माल के संबंध में पूछने पर चालक ने बताया कि ट्रक में मछली लदी है जो बिहार जा रही हैं। पुलिस टीम द्वारा चेक किया गया तो उक्त वाहन से मृत मछली जो की प्यासी मछली प्रतीत हो रहा है जिसको बर्फ के साथ 20 कैरट में रखा हुआ था जिसे छिपाकर 18 बण्डल (छोटा बडा) अवैध गांजा रखा गया था। पुलिस ने 18 बण्डलों में 435.50 किलो गांजा व 20 कैरट मृत मछली बरामद किया गया। पुलिस पूछताछ में अभियुक्तों ने बताया कि गांजा वह उडीसा राज्य से लेकर बिहार ले जाकर महंगे दामों पर बेचने वाले थे तथा पुलिस से बचने के लिये मृत मछली प्यासी को कार्टून में रखकर उसके नीचे रखकर एनएच 02 हाईवे होकर बिहार जा रहे थे।

Chandauli:तेज रफ्तार पिकअप ने बाइक सवार दंपती को कुचला,मौत



बबुरी। क्षेत्र के भुडकुडा गांव के पास शुक्रवार की शाम एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार पिकअप वाहन ने बाइक सवार दंपती को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे दोनों की मौत हो गई। हादसे के बाद पिकअप चालक मौके से वाहन सहित फरार हो गया।
घटना बबुरी थाना क्षेत्र के भुड़कुड़ा गांव के सामने लेवा-इलिया मार्ग पर हुई। जानकारी के अनुसार कटारिया गांव निवासी विनोद यादव (38) अपनी पत्नी नीलम यादव (35) के साथ बाइक से कहीं जा रहे थे। तभी सामने से आ रही तेज रफ्तार पिकअप ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि विनोद यादव की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे में गंभीर रूप से घायल नीलम यादव को स्थानीय लोगों की मदद से तत्काल जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उपचार के दौरान डॉक्टरों ने उन्हें भी मृत घोषित कर दिया। दंपती की मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया और गांव में शोक की लहर दौड़ गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

न्यायालय का शिलान्यास अधिवक्ता आंदोलन की जीतःझन्मेजय


जिला न्यायालय निर्माण संघर्ष समिति ने बैठक कर जताई खुशी
चंदौली। जिला न्यायालय निर्माण संघर्ष समिति के साधारण सभा की बैठक शुक्रवार को चंदौली कचहरी में अधिवक्ता झन्मेजय सिंह की अध्यक्षता में हुई। इस दौरान अधिवक्ताओं ने 17 जनवरी को प्रस्तावित जिला न्यायालय भवन निर्माण के शिलान्यास कार्यक्रम को ऐतिहासिक बताया और एक-दूसरे का मुंह मीठा कर खुशी जाहिर की। कहा कि यह चंदौली के अधिवक्ताओं, व्यापारियों व आम नागरिकों के संघर्ष की जीत है।
इस दौरान डिस्ट्रिक्ट डेमोक्रेटिक बार एसोसिएशन के पूर्व महामंत्री झन्मेजय सिंह ने कहा कि जिला न्यायालय निर्माण का औपचारिक शिलान्यास अधिवक्ताओं द्वारा चलाई गई मुहिम की सफलता का परिणाम है। इस जीत में सभी अधिवक्ताओं का संघर्ष सराहनीय रहा है। इसके अलावा स्थानीय जन मानस के साथ ही विभिन्न राजनैतिक व गैरराजनैतिक संगठनों ने भी न्यायालय निर्माण के लिए छेड़ी गई लड़ाई में अपना अतुलनीय सहयोग प्रदान किया है। कहा कि न्यायालय निर्माण के लिए अधिवक्ताओं ने 2014 के बाद से निरंतर संघर्षरत रहे। इस दौरान विभिन्न माध्यमों से सरकार तक अधिवक्ताओं ने न्यायालय निर्माण की मांग को रखने का काम किया। इसके बाद भी सत्ता-शासन के सकारात्मक सहयोग प्रदान नहीं हुआ। बावजूद इसके अधिवक्ता अपनी मांगों पर मजबूती के साथ अड़े रहे और लम्बे समय तक चले अधिवक्ताओं के आंदोलन की बदौलत सरकार ने न्यायालय निर्माण की कवायदों को एक-एक कर पूर्ण करते हुए उसे निर्माण को वित्तीय स्वीकृत प्रदान किया। इसके बाद न्यायालय निर्माण कार्य की औपचारिक घोषणा और उसमें सीजेई समेत यूपी के मुख्य न्याायाधीश एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आदि की मौजूद होना अपने आप में गौरवशाली है। उम्मीद है कि जनपद में रुके हुए विकास कार्य अब निर्वाध गति से आगे बढ़ेंगे, जिससे चंदौली जनपद जल्द ही विकसित जनपद बनेगा। इस अवसर पर धनंजय सिंह, सत्येंद्र कुमार बिंद, योगेंद्र सिंह, संजय कुशवाहा, ज्ञान प्रकाश सिंह, हिटलर सिंह, पंकज सिंह, चंद्रभूषण यादव, राम प्रकाश मौर्य, नीरज सिंह, रमाशंकर यादव आदि उपस्थित रहे।

गड़ई व चंद्रप्रभा नदी को चौड़ा करे शासन-प्रशासनः पूर्व सांसद


डीडीयू नगर। समाजवादी पार्टी के पूर्व सांसद राम किशुन यादव ने मुगलसराय विधानसभा क्षेत्र की जन समस्याओं को लेकर पदयात्रा निकाली। उक्त पदयात्रा उसरौडी गांव सभा से शुरू होकर मिर्जापुर सरहद से सिरसी पहुंची। उक्त पदयात्रा में क्षेत्र के किसान, नौजवान, व्यापारी, बुनकरों, युवाओं के साथ महिलाएं मौजूद रही। यात्रा के माध्यम से क्षेत्र में विगत दिनों मोथा तूफान और बाढ़ से किसानों मजदूरों की जो फसल बर्बाद हुई। उसका मुआवजा पंजाब सरकार के बराबर देने की मांग किया गया। जिस मजदूर, किसानों का कच्चा मकान बाढ़ की वजह से गिर गया। उसके मुआवजे के लिए मांग किया गया।
इस दौरान पूर्व सांसद रामकिशुन यादव ने कहा कि गडंई नदी व चंद्रप्रभा नदी आए दिन पटती जा रही। इसके खुदाई के लिए सरकार द्वारा 350 करोड़ रुपए प्रस्तावित योजना तैयार कि गयी, जिसे बाद में निरस्त कर दिया गया। यह कृत्य स्थानीय जनता के खिलाफ है, जिसकी जितनी निन्दा की जाए कम है। कहा कि जब तक चंद्रप्रभा गढ़ई व चन्द्रप्रभा नदी का चौड़ा नहीं किया जाता बाढ़ जैसी समस्याएं उत्पन्न होती रहेंगी। इसके अलावा उन्होंने सभी नालों की खुदाई नहीं की जाएगी। तब तक आंदोलन निरंतर जारी रहेगा। पूर्व विधायक सैयदराजा मनोज सिंह डब्लू ने कहा कि चंदौली के किसानों व लोगों के दर्द को यहां के लोग ही समझ सकते हैं। बाहर के अधिकारी व जनप्रतिनिधियों का आमजन के समस्याओं से कोई सरोकार नहीं है। यही वजह है कि यहां के किसानों को हमेशा दुश्वारियों का दंश झेलना पड़ा है। कहा कि रामकिशुन किसान परिवार में पैदा हुए है यही वजह है कि वह किसानों के दर्द को बखूबी समझते हैं। कहा कि किसानों की इस लड़ाई को पूर्व सांसद के साथ मिलकर पूरी मजबूती के साथ लड़ने का काम होगा। गड़ई व चन्द्रप्रभा नदी को चौड़ा किया जाना बहुत जरूरी है। क्योंकि इस बार किसान परिवारों ने बाढ़ की विभीषिका का दंश झेला है। उनकी फसलें डूब गई और गरीबों के आशियानें बाढ़ के पानी में जमींदोज हो गए। बावजूद इसके प्रशासनिक उपेक्षा के कारण उन्हें सरकारी मदद तक मुहैया नहीं हो सकी। इसके बाद पूर्व सांसद रामकिशुन ने उत्तर प्रदेश के राज्यपाल के नाम से तेरह सूत्री मांग पत्र उप जिला अधिकारी मुगलसराय को सौंपा। इस मौके पर पूर्व ब्लाक प्रमुख बाबूलाल यादव, प्रेमनाथ तिवारी, डॉ वीरेंद्र बिन्द, उदय नारायण, श्यामलाल, हरबंस सिंह, जितेंद्र मौर्य, किशमिश प्रधान, चिंटू सिंह, गप्पू सिंह,इन्दु देवी ,सरवन सिंह, नंदन, कमला पहलवान यादव, राजेश प्रधान,नायाब अहमद रिंकू, कैलाशनाथ तिवारी, सदानंद पांडे, मुलायम सिंह यादव,अमित सिंह,राम प्रकाश यादव प्रधान, रामाश्रय प्रधान, पारस बिन्द, रामसकल यादव, संजय भारतीय आदि काफी संख्या में लोग मौजूद रहे।

डीआईजी वाराणसी ने निरीक्षण कर कार्यक्रम स्थल का लिया जायजा,सुरक्षा व्यवस्था के साथ ही यातायात व पार्किंग जैसी व्यवस्थाओं को लेकर दिए निर्देश


चंदौली। चीफ जस्टिस आफ इंडिया सूर्यकांत, चीफ जस्टिस आफ यूपी अरूण भंसाली और प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के जनपद आगमन को लेकर तैयारियों जोरों पर चल रही है। जनपद न्यायालय भवन निर्माण के शिलान्यास को लेकर मंच और पंडाल बनाया जा रहा है। डीआईजी वैभव कृष्ण ने जिलाधिकारी चन्द्र मोहन गर्ग व एसपी आदित्य लांग्हे के साथ निरीक्षण किया। उन्होंने मंच एवं पंडाल का जायजा लेने के साथ ही हेलीपैड का भी निरीक्षण किया। इसके साथ ही सीएम के साथ ही सीजेआई व यूपी के मुख्य न्यायाधीश की सुरक्षा को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
इस दौरान उन्होंने कहा कि न्यायालय शिलान्यास कार्यक्रम के पहले सभी तैयारियां पूर्ण कर लें। कार्यक्रम स्थल पर एक-एक कोने को चेक कर लें और सभी प्वाइंट पर सुरक्षा कर्मियों को तैनात करने की प्लानिंग तैयार रखें, ताकि अतिथियों के आने के बाद मौके पर सुरक्षा व्यवस्था बनी रही। भीड़ को नियंत्रित करने के प्लान को भी तैयार रखें। कार्यक्रम में आने वाले अतिथियों व आमजनमानस को किसी भी प्रकार की असुविधा ना हो। इसे लेकर तैयारियां कर लें। पार्किंग के साथ ही यातायात को सुचारू रखना भी चुनौतीपूर्ण होगा। लिहाजा इन बिंदुओं पर जनपद पुलिस पहले से ही अपनी रणनीति बना ले, ताकि कार्यक्रम तिथि को लोगों को कम से कम असुविधा का सामना करना पड़े। कहा कि सुरक्षा में किसी भी प्रकार की चूक बर्दाश्त नहीं की जाएगी। विदित हो कि बिछियां में आगामी 17 जनवरी को चीफ जस्टिस आफ इंडिया सूर्यकांत, चीफ जस्टिस आफ यूपी अरूण भंसाली और प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के न्यायालय शिलान्यास को लेकर कार्यक्रम प्रस्तावित है। कार्यक्रम में सुप्रीम कोर्ट और हाई कोर्ट के कई न्यायिक अधिकारियों के आने की भी संभावना जतायी जा रही है। इसको लेकर तैयारी भी शुरू कर दी गई है। बुधवार को पंडाल व मंच की स्थापना के साथ ही कार्यक्रम स्थल से हेलीपैड तक जाने के रास्ते आदि का निर्माण कार्य तेज गति से चलता रहा। इस दौरान सीओ सदर देवेंद्र कुमार, सदर कोतवाल संजय कुमार सिंह, यातायात प्रभारी सत्य प्रकाश यादव आदि उपस्थित रहे।

Chandauli:डी ज्वाइंट के अभाव में सकलडीहा में पेयजल आपूर्ति बाधित, मचा हाहाकार


सकलडीहा। सकलडीहा में हाइवे सड़क निर्माण के दौरान जल निगम की पाइप बीते बीस दिन से लीकेज है। जिसके कारण सकलडीहा कस्बा सहित आसपास के कई गावों की पेयजल आपूर्ति बाधित है। बुधवार को मरम्मत के दौरान डी ज्वाइंट नहीं होने के कारण पेयजल आपूर्ति शुरू नहीं हो पाया। जिसके कारण पूरे दिन पेयजल की समस्या से कस्बावासी परेशान रहे। जबकि जल निगम के एसडीओ और जेई ने आपूर्ति शुरू कराये जाने का दावा किया था। मकरसंक्राति पर पेयजल की समस्या को लेकर ग्रामीणों ने कार्यदायी संस्था को जमकर कोसा।
व्यापारियों ने आरोप लगाया कि सकलडीहा में तीन साल से सड़क निर्माण के दौरान दर्जनों बार जल निगम की पाइप क्षतिग्रस्त हो गयी। कई जगह नयी पाइप लाइन डाला गया। कही पतला पाइप लगाकर कोरमपूर्ति कर लिया गया। बीते 21 दिनों से नागेपुर स्थित काली मंदिर के पास जल निगम की पाइप क्षतिग्रस्त है। जिसके कारण सकलडीहा कस्बा सहित नागेपुर, सिरोहुपुर, तेन्दुई, टिमिलपुर के लोग पेयजल की समस्या से सुबह शाम जूझ रहे है। जबकि जल निगम के विभागीय एसडीओ सीताराम यादव और अवर अभियंता अवधेश कुमार की ओर से पीडब्ल्यूडी और कार्यदायी संस्था को बताने के बाद भी निर्माण कार्य में हीली हवाली किया जा रहा है। बुधवार को मरम्मत के दौरान डी ज्वाइंट नहीं होने के कारण पेयजल आपूर्ति बाधित रहा। महिलायें और ग्रामीण कुंआ और हैंड पंप से पानी ढोने के लिये मजबूर रही। इस बाबत एसडीओ सीताराम यादव ने बताया कि सुबह से मरम्मत कार्य चलता रहा। क्लेम लगाकर पानी लीकेज को रोकने का प्रयास किया गया। डी ज्वाइंट के लिये वाराणसी भेजा गया है। कल तक संभवत पेयजल आपूर्ति शुरू करा दिया जायेगा।

Chandauli:जमीनी विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट,आधा दर्जन घायल


सकलडीहा। कोतवाली क्षेत्र के धरहरा मड़ई गांव में बुधवार को जमीनी विवाद में दो पक्षों के बीच जमकर लाठी डंडे चले। जिसमें दोनों पक्षों के आधा दर्जन से अधिक लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। इनमें कई लोगों के सिर फट गए।और कपड़े खून से भीग गए। इनलोगों को एम्बुलेंस की मदद से सीएचसी सकलडीहा लाया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया गया है। मारपीट का प्रमुख कारण है कि सरकारी जमीन पर कब्जा को लेकर लम्बे समय से विवाद चल रहा है। जबकि इसके बाद भी राजस्व विभाग अनजान बना हुआ है। कोतवाली पुलिस ने तहरीर लेकर मामले की जांच में जुट गयी है।
धरहरा मढ़ई गांव में दो बीघा खलिहान की जमीन है। दोनों पक्ष उस जमीन को आवंटन की बात कह रहा है। लेकिन आजतक राजस्व विभाग की ओर से इसको चिन्हित नही कर पाए। जिससे कारण आज मारपीट की घटना में तब्दील होगया। इस जमीन को पूर्व में एक दर्जन लोगों ने कब्जा किया था। शिकायत पर इन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। और अतिक्रमण खाली कराया गया। आरोप है कि उसी खाली जमीन पर एक पक्ष की ओर गेंहू और सरसों की बुआई कर दी गई। और गांव में स्थित दो बीघे के सरकारी तालाब को भी कब्जा कर मछली मारने लगे। यह देख दूसरा पक्ष भी खलिहान की जमीन पर मढ़ई रखना शुरू कर दिया। जिससे कहासुनी के बाद मारपीट हो गई। जिसमें  60 वर्षीय हरिनाथ यादव, 55 वर्षीय राजनारायण यादव, 26 वर्षीय अमन यादव, 25 वर्षीय सतपाल यादव,50 वर्षीय कलावती देवी घायल है। वही दूसरे पक्ष के 25 वर्षीय अच्छेलाल यादव, 40 वर्षीय हिन्दलाल यादव, 32 वर्षीय अमित यादव, 25 वर्षीय छोटू यादव व 62 वर्षीय रामबिलाल घायल है। ग्रामीणो का आरोप है कि लम्बे समय से राजस्व संबधित विवाद की लिखित शिकायत के बाद भी तहसील प्रशासन मौन साधे हुए है। इस बाबत कोतवाल दिलीप श्रीवास्तव ने बताया कि सरकारी जमीन पर कब्जा को लेकर दो पक्षों के बीच मारपीट हुई है। घायलों का इलाज सीएचसी पर कराया जा रहा है।

Chandauli:हीटर के करंट से 12 वर्षीय छात्रा की मौत,मचा कोहराम


नौगढ़। नौगढ़ बाजार में बुधवार को दोपहर मे पानी गर्म करने के दौरान करंट की चपेट में आने से 12 वर्षीय श्रेया उर्फ लकी की मौत हो गई। घटना के बाद लोगों ने आनन-फानन में उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नौगढ़ पहुंचाया, जहां पर चिकित्सक डॉ. सुनील सिंह ने उसे मृत घोषित कर दिया। मौत की सूचना मिलते ही अस्पताल परिसर में बाजार वासियों व ग्रामीणों की काफी भीड़ जुट गई। मृतका श्रेया उर्फ लकी वर्षाे से अपने नाना के घर पर रहती थी।
वहीं उसकी माता नेहा व पिता अखिलेश जनपद सोनभद्र के घोरावल थाना क्षेत्र अंतर्गत रिजूल गांव में रहते हैं। मृतका नौगढ़ बाजार में अपने नाना राजनारायण पाण्डेय के यहां रहकर कस्बा नौगढ़ बाजार में संचालित एक निजी विद्यालय में कक्षा चार में पढ़ती थी। बुधवार को घर में हीटर से पानी गर्म करने के दौरान करेंट की चपेट में आ जाने से मौके पर ही गंभीर रूप से झुलस गई। जिसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाने पर चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। घटना से क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है। जानकारी मिलने पर पुलिस भी अस्पताल में पहुंच गई है।

Chandauli:कृषि विभाग की टीम ने 17 कीटनाशक दुकानों पर की छापेमारी 11 दुकानों से संग्रहित किए नमूने एक को कारण बताओ नोटिस


चंदौली। जिलाधिकारी चंद्र मोहन गर्ग के निर्देश पर कृषि विभाग के अधिकारियों ने जनपद के 17 किट नाशक दुकानों पर छापेमारी की इस अभियान से दुकान संचालकों में हड़कंप मच गया। वही अधिकारियों ने 11 दुकानों से नमूने संग्रहित कर दो दुकानदारों को एक दुकानदार को कारण बताओ नोटिस जारी किया।
जिला कृषि अधिकारी ने बताया कि जनपद के किसानों को निर्धारित दर पर गुणवत्ता युक्त कीटनाशी दवाओं की उपलब्धता सुनिश्चित करने करने के लिए कृषि रक्षा रसायनों (थोक एवं निजी) पर आकस्मिक छापे की गई हैं। जिसमे कुल 17 दुकानों से नमूने ग्रहित किए गए हैं। साथ ही एक दुकानदारों को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। कहा कि किसी भी उर्वरक प्रतिष्ठान द्वारा अवैध रूप से उर्वरक का भण्डारण कालाबाजारी अधिक मूल्य पर बिक्री की जाती है। तो उसके विरूद्ध सुसंगत धाराओं के अन्तर्गत विधिक कार्यवाही की जायेगी।

Chandauli
clear sky
36.9 ° C
36.9 °
36.9 °
15 %
4.7kmh
0 %
Wed
35 °
Thu
40 °
Fri
40 °
Sat
41 °
Sun
40 °

You cannot copy content of this page

Verified by MonsterInsights