38.3 C
Chandauli
Friday, March 20, 2026

Buy now

Home Blog Page 136

चंदौली में सर्पदंश से चार की मौत,पकड़ी गई नागिन

Young Writer, Chandauli: धानापुर क्षेत्र के हिंगुतरगढ मड़ई और बुद्धपुर गांव में बुधवार को सर्पदंश से दो बच्चों की मौत हो गई। इससे परिजनों में कोहराम मच गया। घटना को लेकर ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। वही नोनार गांव के ग्रामीणों ने सपेरे को बुलाकर नागिन को पकड़ लिया।
बताते हैं कि हिंगुतरगढ़ गांव निवासी मनोज यादव 14 वर्षीय पुत्र आयुष यादव रात को खाना लेने के लिए किचन में गया। जहां चूहे के बिल में छिपे सर्प ने उसके पैर में काट लिया। परिजन उसे लेकर डेढावल स्थित एक निजी चिकित्सक के यहां पहुंचे। उसकी हालत गंभीर हो गई। जिसके बाद परिजनों ने उसे जिला अस्पताल में में भर्ती कराया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। वहीं दूसरी तरफ बुद्धपुर नौघरा गांव निवासी परमहंस यादव की 9 वर्षीय पुत्री राधा को घर के पास ही सर्प ने काट लिया। जिससे उसकी हालत बिगड़ने लगी परिजन तत्काल उसको लेकर अस्पताल पहुचे जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। बच्चों के मौत की घटना को लेकर परिजनों में कोहराम मच गया।

वही सोनभद्र जिले के अनपरा निवासी प्रमोद कुमार की पत्नी ज्योति मौर्या 30 वर्ष अपने बेटे अंश के साथ नोनार गांव में बुधवार को अपने फूफ़ा धर्मेंद्र मौर्या के आई थी। देर रात खाना खाने के बाद वो अपने बेटे के साथ कमरे में सोने के लिए चली गई। तभी सर्प ने उसके हाथ पर डंक मार दिया। जिससे वो अचेत होने लगी। और जोर से चिल्लाने लगी। घटना को देख परिजनों ने तत्काल उसको झाड़ फूंक कराने लगे। ज्योति की हालत गंभीर होने पर परिजनों ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया जहा इलाज़ के दौरान उसकी मौत हो गयी।

वही बृहस्पतिवार को खोर गांव की विश्वकर्मा राय की पत्नी 42 वर्षीय शशीकला पशुओं को चारा के लिये खेत में घास काटने गयी थी। इसी बीच संर्प दंश की चपेट में आने से बेहोश हो गयी। आनन फानन में परिजन इलाज के लिये वाराणसी ले गये। जहां डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।

Chandauli:सर्पदंश से महिला की मौत,परिजनों में मचा कोहराम


चंदौली। सकलडीहा कोतवाली क्षेत्र के नोनार गांव में बुधवार की रात एक महिला को सोते समय सर्प ने दंश मार दिया। घटना में महिला अचेत हो गई। आनन-फानन में परिजनों उसे झाड़ फूंक के लिए ले गए। जहा महिला की हालात बिगड़ गई। जिसको गंभीर स्थिति में देख परिजनों ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया जहा चिकित्सकों ने इलाज़ के दौरान उसको उसे मृत घोषित कर दिया। मौत की खबर सुनते ही परिजनों में कोहराम मच गया।
दरसअल सोनभद्र जिले के अनपरा निवासी प्रमोद कुमार की पत्नी ज्योति मौर्या 30 वर्ष अपने बेटे अंश के साथ सकलडीहा क्षेत्र के नोनार गांव में अपने फूफ़ा धर्मेंद्र मौर्या के आई थी। इस दौरान खाना खाने के बाद वो अपने बेटे के साथ कमरे में सोने के लिए चली गई। तभी देर रात सर्प ने उसके हाथ पर डंक मार दिया। जिससे वो अचेत होने लगी। और जोर जोर से चिल्लाने लगी। घटना को देख परिजनों ने तत्काल उसको झाड़ फूंक कराने लगे गए। जहा ज्योति की हालत और गंभीर होने लगी। जिसको देखते हुए। परिजनों ने उसको जिला अस्पताल में भर्ती कराया जहा इलाज़ के दौरान उसकी मौत हो गई। इस बाबत थानाध्यक्ष संजय सिंह ने बताया कि सर्प दंश से एक महिला की मौत हो गई है। शव को कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

Chandauli:लूट की घटना को अंजाम देने वाले मास्टरमाइंड को पुलिस ने किया गिरफ्तार,20 हजार का इनामिया था बदमाश

चंदौली। सकलडीहा अंतर्गत ग्राहक सेवा केंद्र संचालक सुनील कुमार से चार लाख रुपये छीन कर भागने वाले 20 हजार का इनामिया बदमाश को पुलिस व क्राइम ब्रांच की टीम ने मुखबिर की सूचना पर नोनार तुलसी आश्रम के पास स्थित अम्बेडकर मूर्ति के पास से धर दबोचा जिसके पास से लूट के 92,200 रुपया नगद बरामद बरामद किया गया उक्त मामले का खुलासा पुलिस अधीक्षक आदित्य लांग्हे ने पुलिस लाइन में किया।

उन्होंने बताया कि थाना सकलडीहा अंतर्गत सुनील कुमार पुत्र रामजतन प्रजापति निवासी ग्राम फल्ली थाना सकलडीहा जनपद चंदौली अपने मित्र सेवालाल के साथ यूनियन बैंक पौनी से चार लाख रूपए निकालकर अपने ग्राहक सेवा केंद्र तुलसी आश्रम लोनार लेकर जा रहा था। उसी समय विपरीत दिशा से बाइक से आ रहे तीन बदमाश थाना सकलडीहा अन्तर्गत नागनपुर नहर के पास सुनील कुमार का पैसो वाला बैग छीनकर दो बदमाश बाइक से व एक पैदल भाग गए थे। जिसमे 20 हजार के इनामिया दीपक यादव को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। इस दौरान स्वाट व सर्विलांस टीम के साथ थानाध्यक्ष संजय कुमार सिंह, उ0नि0 विजय राज, राणा प्रताप यादव, गौरव पटेल, धर्मेन्द्र कुमार यादव, रणविजय, नीतीश कुमार, प्रेम प्रकाश यादव, अजीत कुमार सिंह, संदीप कुमार, मनोज कुमार, आनन्द सिंह, विजेन्द्र कुमार सिंह मौजूद रहे।

PM Modi की प्रेरणा से लोगों ने स्वच्छता को अपनायाः BJP Leader SuryaMuni Tiwari

भाजपा नेता सूर्यमुनी तिवारी ने चलाया स्वच्छता अभियान
Young Writer, चंदौली। नगर के अतिप्राचीन काली माता पोखरे पर भाजपा नेता सूर्यमुनी तिवारी के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री जयंती मनाई। इस दौरान सेवा पखवाड़ा के अंतर्गत स्वच्छता अभियान चलाया। साथ ही भाजपा कार्यकर्ताओ ने राष्ट्रपिता महात्मा गाँधी व लाल बहादुर शास्त्री को श्रद्धा सुमन अर्पित किया।

इस दौरान भाजपा नेता सूर्यमुनी तिवारी ने झाड़ू लगाकर स्वच्छता का संदेश दिया। कहा कि आज पूरे देश में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर स्वच्छता अभियान चलाया जा रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्वच्छ भारत मिशन को लाकर देश की तस्वीर को बदलने का काम किया है। उनकी प्रेरणा से लोगों ने स्वच्छता को अपनाया है, जिससे शहरी क्षेत्रों के साथ ही ग्रामीण इलाकों में साफ-सफाई व्यापक पैमाने पर देखी जा सकती है। लोगों ने भारत सरकार से मिले सौगात के बाद स्वच्छ शौचालय का इस्तेमाल करना शुरू किया है, जिससे एक के बाद एक कई गांव ओडीएफ हो चुके हैं। हम सभी का प्रयास है कि लोगों स्वच्छता के प्रति गंभीर हों, ताकि गंदगी से फैलने वाली बीमारियों से बचा जा सके। कहा कि इसी क्रम में स्वच्छता अभियान चलाया जा रहा है। स्वच्छता अभियान चलाकर स्वच्छ भारत, स्वस्थ भारत अभियान को आगे बढ़ाने के लिए लोगों को प्रेरित किया गया है। इस मौके पर सभासद प्रमोद सोनकर, उपेंद्र तिवारी, संजीव जायसवाल, सागर सोनकर, राहुल तिवारी, पंकज ओझा, सूरज पाण्डेय, रोहित कुमार, संतोष कुमार,उपेंद्र पाण्डेय आदि लोग उपस्थित रहें।

आधारभूत संरचना के अभाव वाले विद्यालयों का किया जाय चिन्हांकन:प्रियंका फुंडे

चंदौली। जिले में महिला सशक्तिकरण एवं बच्चों के उत्थान के लिए जनपद में प्रथम बार अकांक्षा समिति का गठन किया गया। जिसकी बैठक जिलाधिकारी निखिल टी.फुंडे की पत्नी पदेन अध्यक्ष प्रियंका फुंडे की अध्यक्षता में संपन्न हुई।

इस दौरान अध्यक्ष प्रियंका फुंडे द्वारा निर्देशित किया गया। कि समिति समय-समय पर विभिन्न विद्यालयों का निरीक्षण करते हुए शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार,आधारभूत संरचना विकास का कार्य, स्वयं सहायता समूहों को प्रेरित करते हुए उनके द्वारा बनाए जाने वाले उत्पादों की गुणवत्ता में सुधार,स्वयं सहायता समूहों तथा महिलाओं को सशक्त करने का कार्य किया जाएगा।

इसके साथ ही बालिकाओं के कन्या जन्मोत्सव,आत्म सुरक्षा का प्रशिक्षण दिलवाया जाना साथ ही बालिकाओं के स्वास्थ्य एवं सफाई सम्बन्धित कार्य कराते हुए सेनेटरी पैड वितरण भी किया जाएगा। उन्होंने जिला प्रोबेशन अधिकारी को निर्देशित किया कि जनपद के वैसे विद्यालयों का चिन्हाकन किया जाए जहां आधारभूत संरचना के अभाव में बच्चो का शिक्षण कार्य प्रभावित हो रहा है। बैठक में सरिका दूबे, आकांक्षा, श्वेता सिंह, शहनाज बानो, कोमल गुप्ता, डॉ० अमृता सिंह रम्भा यादव, मौजूद रहे।

Chandauli:आगामी त्योहारों में सोशल मीडिया पर रहेगी पुलिस की पैनी नजर,डीएम ने दी चेतावनी कहा सोहार्द बिगाड़ने वालों पर होगी कड़ी कार्यवाई

चंदौली। आगामी त्यौहारों नवरात्र दुर्गापूजा व दशहरा को देखते हुए बुधवार को जिलाधिकारी निखिल टी फुंडे व पुलिस अधीक्षक आदित्य लांग्हे की अध्यक्षता में पुलिस लाइन सभागार में बैठक आयोजित की गई। और सभी की शांतिपूर्ण त्योहार मनाने का निर्देश दिया गया। बैठक में त्योहारों के दृष्टिगत होने वाले विभिन्न कार्यक्रम जिसमें रामलीला,रावण पुतला दहन, दुर्गा पूजा आदि को लेकर संबंधित धर्मगुरुओं, आयोजकों, के साथ वार्ता कर उनके सुझाव मांगे गए। जिसमें आयोजकों द्वारा कुछ समस्याएं बताई गई। जिसका समाधान कराने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए गए।
इस दौरान जिलाधिकारी निखिल टी फुंडे ने कहा त्योहार में किसी भी नये कार्यक्रम की अनुमति नहीं होगी। यदि कहीं पर भी कोई घटना होती है। तो उसकी सूचना पुलिस प्रशासन को दें जिसका त्वरित निस्तारण किया जाएगा। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि नागरिकों को ऐसा माहौल दे। ताकि त्योहारों को अच्छे से मना सके। उन्होंने सफाई के दृष्टिगत नगर क्षेत्र व ग्रामीण क्षेत्र में संबंधित को निर्देशित किया और कहा कि किसी ने माहौल खराब करने की कोशिश की तो उस पर कड़ी कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। पुलिस अधीक्षक आदित्य लांग्हे ने कहा कि निर्धारित मानक के अनुसार लाउडस्पीकर की आवाज होगी। पूजा पंडालों में सुरक्षा के दृष्टिकोण से सीसीटीवी कैमरा लगाने, वालेंटियर की नियुक्ति करने, अग्निशामक यंत्र व लाईटिंग की व्यवस्था रखने, महिला व पुरुष के लिए अलग-अलग प्रवेश व निकासी द्वार बनाने सहित अन्य कई जरूरी चीजों को लेकर पूजा समितियों को निर्देश दिए। सोशल मीडिया पर निगरानी होगी यदि किसी ने सोहार्द बिगाड़ने की कोशिश की तो उस पर सख्त कार्यवाही सुनिश्चित की जाएगी। इस दौरान अपर जिलाधिकारी सुरेन्द्र सिंह ,अपर पुलिस अधीक्षक सदर विनय कुमार सिंह,अपर पुलिस अधीक्षक आपरेशन अनिल कुमार यादव ,समस्त एसडीएम व अन्य अधिकारी कर्मचारीगण आदि मौजूद रहे।

Chandauli:यथार्थ नर्सिंग कॉलेज एवं पैरामेडिकल इंस्टिट्यूट में सांस्कृतिक कार्यक्रम का हुआ आयोजन,छात्राओं ने नृत्य प्रस्तुत कर लोगों को किया मंत्र मुग्ध

चंदौली। क्षेत्र के झांसी गांव के समीप नेशनल हाईवे पर यथार्थ नर्सिंग कॉलेज एवं पैरामेडिकल इंस्टिट्यूट में दो अक्टूबर गांधी जयंती के अवसर पर बुधवार को कालेज में सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें छात्राओं ने एक से बढ़कर एक नृत्य प्रस्तुत कर लोगों को मंत्र मुग्ध कर दिया। साथ ही कालेज के प्रबंधक डॉ धनंजय सिंह द्वारा एएनएम जीएनएम बीएससी नर्सिंग के अंतिम वर्ष के छात्र-छात्राओं की उपहार देकर विदा किया गया।


इस दौरान कालेज के प्रबंधक डॉ धनंजय सिंह ने कहा कि नर्सिंग समाज के हर एक वर्ग को जोड़ने व उनके विचारों से अवगत होने का तथा उनके सेवा भावना के द्वारा हर एक व्यक्ति से परस्पर सौहार्द बढ़ाने का सशक्त एवं सुलभ माध्यम है। कालेज के एएनएम, जीएनएम,बीएससी,नर्सिंग के अंतिम वर्ष के छात्र-छात्राओं के उपहार देकर विदा किया गया है। साथ ही उनके उज्जवल भविष्य की कामना की गई है। इस मौके पर प्रिंसिपल डॉ जेनेट जे, मैनेजर प्रवीण मिश्रा, रिंकू मौर्या, सोनी चौहान, वंदना पाठक, अनुराधा प्रजापति, नीलम यादव, कंचन यादव, प्रदीप, धर्मेंद्र, आरती, इंदू पाल ,मधु सेठ, जुली, प्रियंका दुबे,अर्चना राज,रीता पाल आदि उपस्थित रहें।

Chandauli:यथार्थ नर्सिंग कालेज एंड पैरामेडिकल इंस्टीट्यूट में स्वच्छता ही सेवा के तहत,छात्र-छात्राओं ने साफ-सफाई कर दिया स्वच्छता का संदेश

चंदौली। क्षेत्र के झांसी गांव के समीप नेशनल हाइवे पर स्थित यथार्थ नर्सिंग कालेज एंड पैरामेडिकल इंस्टीट्यूट में बुधवार को स्वच्छता ही सेवा के तहत सफाई अभियान चलाया गया। इसमें छात्र-छात्राओं ने चढ़ बढ़ कर हिस्सा लिया। और पूरे कालेज की साफ-सफाई कर स्वच्छता का संदेश दिया।
इस दौरान कालेज के प्रबंधक डॉ धनंजय सिंह ने कहा कि हर व्यक्ति का दायित्व है। कि अपने कालेज घर अथवा कार्यालय के अंदर व उसके आसपास साफ-सफाई रखे। इससे तमाम संक्रामक रोगों से बचा जा सकता है। साथ ही साफ-सफाई होने से मानव का मस्तिष्क भी स्वस्थ रहता है। तभी उसका विकास होता है।

कहा कि स्वच्छता ही सेवा के तहत कालेज के बच्चों को स्वच्छता के लिए जागरूक करने का कार्य किया गया है। और बच्चों को स्वच्छता की शपथ दिलाई गई है। इस दौरान प्रिंसिपल डॉ जेनेट जे, मैनेजर प्रवीण मिश्रा, रिंकू मौर्या, सोनी चौहान, वंदना पाठक,अनुराधा प्रजापति, नीलम यादव, कंचन यादव, प्रदीप, धर्मेंद्र, आरती, इंदू पल, मधु सेठ, जुली, प्रियंका दुबे, अर्चना राज, रीता पाल आदि उपस्थित रहें।

सपा कार्यकर्ता के हुए जिला बदर की कार्यवाही को वापस लें प्रशासन,सपा जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में जिलाधिकारी से मिला सपाइयों का प्रतिनिधिमंडल


चंदौली। सपा कार्यकर्ताओं का एक प्रतिनिधिमंडल मंगलवार को जिलाध्यक्ष सत्य नारायण राजभर की नेतृत्व में जिलाधिकारी निखिल टीकाराम फुंडे से मुलाकात की। इस दौरान सपा जिलाध्यक्ष ने सैयदराजा विधानसभा उपाध्यक्ष व ग्राम प्रधान जगमेन्द्र सिंह यादव सत्ता पक्ष के इशारे पर जिला बदर की कार्यवाही किए जाने के मुद्दे को उठाया। कहा कि जिला बदर की कार्यवाही को जिला प्रशासन तत्काल वापस ले। यदि ऐसा नहीं हुआ तो समाजवादी पार्टी अपने कार्यकर्ताओं के हित में आंदोलन करने के लिए बाध्य होगी।
इस दौरान जिलाध्यक्ष सत्य नारायन राजभर ने कहा कि सैयदराजा विधानसभा इकाई के उपाध्यक्ष व बरहन ग्राम प्रधान जगमेंद्र सिंह यादव का स्थानीय स्तर के राजनीतिक मामलों को लेकर कुछ लोगों से विवाद हुआ है, लेकिन वह किसी भी तरह के आपराधिक मामलों मंे संलिप्त नहीं है। उनके खिलाफ जो भी मुकदमें हुए हैं सभी राजनीतिक कारणों से हैं। लिहाजा उनके खिलाफ जिला बदर की कार्यवाही अलोकतांत्रिक है, इसे वापस लिया जाए। इसके साथ ही उन्होंने सपा नेता जगमेंद्र सिंह यादव के खिलाफ लगाए गए सभी आरोपों की निष्पक्ष जांच कराया जाना अतिआवश्यक है। लिहाजा उनके खिलाफ दर्ज मामलों की जांच स्वतंत्र एजेंसी या प्रशासनिक अधिकारी व पुलिस अधिकारी से कराकर उनके लोकतांत्रिक व संवैधानिक अधिकारों की रक्षा की जाए। जगमेन्द्र सिंह यादव सैयराजा विधानसभा उपाध्यक्ष के साथ-साथ ग्राम बरहन के प्रधान भी है। राजनीतिक मामलों को लेकर कुछ लोगों से विवाद भी हुए हैं,लेकिन इनका कोई अपराधिक कार्य नहीं है। जो भी मुकदमे दर्ज हुए हैं सब राजनीतिक कारणों से हैं। इनके खिलाफ जिला बदर की कार्यवाही अलोकतांत्रिक है और इसे वापस लिया जाय। इस दौरान रामजन्म यादव, नफीस अहमद, रमेश यादव, दयाराम यादव, सिद्धांत जायसवाल, जलालू अंसारी, संजय यादव, बुल्लू यादव उपस्थित रहे।

Vishwakarma Shram Samman Yojana : प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे युवाओं को दी तकनीकी जानकारी

विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना के तहत आयोजित कार्यक्रम में उपस्थित अतिथिगण।
विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना के तहत आयोजित कार्यक्रम में उपस्थित अतिथिगण।

Young Writer, चंदौली। विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना के अंतर्गत दर्जी ट्रेड का 10 दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम में मंगलवार को यूपी के कारगर प्रोत्साहन में धर्मेंद्र कुमार सिंह, सहायक सांख्यिकी अधिकारी,  जिला उद्योग प्रोत्साहन तथा उद्यमिता विकास केंद्र चंदौली द्वारा प्रतिभाग किया गया।

प्रशिक्षण कार्यक्रम में मुख्य अतिथि द्वारा सरकार द्वारा स्वरोजगार के लिए चलाई जा रही विभिन्न योजनाएं जैसे मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना, प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम योजना एक जनपद एक उत्पाद मार्जिन मनी योजना तथा मुद्रा योजना की विस्तृत जानकारी प्रदान की गई। साथ ही साथ ऋण में अनुदान को भी बताया गया, जिससे अधिक से अधिक कारीगर स्वयं का कार्य कर सकें और अधिक से अधिक स्थानीय बाजार को बल दे तथा बेरोजगारी दूर करने में सहायक हो सके। कार्यक्रम में दिनेश कुमार, शिल्प गुरु तथा में रामधन इंटरप्राइजेज के प्रोपराइटर द्वारा अपने गारमेंट मेकिंग वर्क्स में तकनीकी तथा उद्यम विकास की विस्तृत जानकारी प्रदान की गई।

Chandauli
overcast clouds
38.3 ° C
38.3 °
38.3 °
11 %
3.5kmh
98 %
Fri
35 °
Sat
28 °
Sun
32 °
Mon
36 °
Tue
38 °

You cannot copy content of this page

Verified by MonsterInsights