27.4 C
Chandauli
Friday, March 20, 2026

Buy now

Home Blog Page 137

Chandauli:बेसिक शिक्षा अधिकारी से मिला शिक्षकों का प्रतिनिधिमंडल,पटल सहायक को कार्यमुक्त कराने की मांग


चंदौली। पूर्व माध्यमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष संतोष कुमार सिंह व जिला महामंत्री संजय कुमार सिंह के नेतृत्व में मंगलवार को शिक्षकों का एक प्रतिनिधिमंडल जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी प्रकाश सिंह एवं प्रभारी वित्त एवं लेखाधिकारी मुख्य कोषाधिकारी मिला और शिक्षकों की समस्याओं के बारे में अवगत कराया।
इस दौरान जिलाध्यक्ष संतोष कुमार सिंह ने कहा कि विभाग द्वारा चयन वेतनमान फाइल लटकाने का काम पटल सहायक द्वारा किया जा रहा है। उसे तत्काल इस पटल कार्य से मुक्त किया जाए। फरवरी के बाद एनपीएस खाते पोस्ट नहीं हुए है। उसे जल्द से जल्द पोस्ट कराया जाए। अन्यथा शिक्षक आंदोलन को बाध्य होंगे। जिला महामंत्री संजय कुमार सिंह ने बताया कि चयन वेतन मान की फाइल जो जिले स्तर पर लंबित है। उसका तत्काल निस्तारित किया जाए। वेतन समय से निर्गत किया जाए। इस दौरान जिला उपाध्यक्ष महेंद्र प्रताप सिंह, दीपक सिंह, राम अशीष सिंह, मौजूद रहे।

चेतना मंच : Chandauli जनपद के 25 ज्ञान ज्योति केंद्रों पर शुरू हुआ पठन-पाठन

Young Writer, Chetna Manch News: सामाजिक संस्था चेतना मंच की ओर से चलाए जा रहे 25 ज्ञान ज्योति केंद्रों मंगलवार को सक्रिय नजर आए। इन केंद्रों पर स्कूल न जाने वाले छात्रों का संग्रह व छात्र परिचय कार्यक्रम रखा गया। वहीं बुधवार से इन ज्ञान ज्योति केन्द्रों पर कक्षाएं संचालित होंगी।

एक अक्टूबर को जनपद के विभिन्न मलिन व अन्य बस्तियों जिसमें सरेसर भाग-एक, सरेसर भाग-दो, अलीनगर सोनकर बस्ती, मनोहरपुर, नई बस्ती, परशुरामपुर, तारनपुर, लखमीपुर, पराहुपुर, पथरा, हनुमानपुर, कालीमहाल, चतुरभुजपुर, लोहरा, राम मंदिर इस्टर्न बाजार, डीडीयू रेलवे स्टेशन, ककरहिया-चंदासी, गिधौली, प्लांट डिपो कालोनी, हृदयपुर, लेडुआपुर, महाबलपुर, बगही, व्यासपुर व फत्तेपुर ज्ञान ज्योति केंद्र शामिल हैं। संस्थापक/संयोजक डॉ विनय कुमार वर्मा ने बताया की जनपद के अन्य क्षेत्रों में 20 नए केंद्र चयन कर वहां भी बहुत जलते ज्ञान ज्योति केंद्र शुरू किए जाएंगे। बताया कि इन सभी केंद्रों पर स्कूल न जाने वाले बच्चों को एक स्थान पर एकत्रित कर पढ़ाया जाएगा। सभी शिक्षा प्रेरकों की बैठक कर उनके लिए केंद्र निर्धारित किए गए।

उन्होंने बताया कि सन् 2010 में अपने स्थापना के बाद से ही चेतना मंच द्वारा ज्ञान ज्योति केंद्र चलाए जा रहें हैं। अब तक 19200 बच्चों को पढ़ाकर शिक्षा की मुख्य धारा से जोड़ा जा चुका है। इतना ही नहीं अब तक विभिन्न बस्तीयों में 3800 महिलाओं को भी साक्षर किया गया है। सितंबर/अक्टूबर से शुरू होने वाले ज्ञान ज्योति केंद्रों पर मार्च तक बच्चों को पढ़ाया जाता है। फिर अप्रैल में उनका एडमिशन सरकारी, गैर सरकारी विद्यालयों में करा दिया जाता है। डॉ. विनय कुमार वर्मा ने बताया कि इस बार कुल 45 केंद्र चलाने का लक्ष्य रखा गया हैं अभी 25 केंद्र शुरू किए गए हैं। इस बार मोबाइल ऐप से केंद्रों की मॉनिटरिंग कराई जाएगीप् इसमें गूगल मैप से जुड़े ऐप में सेल्फी से अटेंडेंस होगा।

हैल्लो स्वास्थ्य विभाग से बोल रहा हूँ,और खाते से कट गए आठ लाख


चंदौली। जिले में जिला प्रशासन व पुलिस प्रशासन लोगों को प्रचार प्रसार के माध्यम से ऑनलाइन ठगी के बारे में प्रतिदिन जागरूक कर रही है। लेकिन लोग प्रतिदिन ऑनलाइन ठगी का शिकार हो रहे हैं। जिससे उनकी आर्थिक स्थिति कमजोर हो जा रही है। और लोग मानशिक रूप से बीमार हो जा रहे हैं।
दरसअल सदर कोतवाली क्षेत्र के पिपरी गांव निवासी गोविंद लाल तिवारी गांव में ही राष्ट्रीय माध्यमिक विद्यालय में शिक्षक के पद पर कार्यरत थे। जिन्हें जुलाई माह में सेवानिवृत्त कर दिया गया था। मंगलवार को उनके बहु ज्योति तिवारी पर फोन आया कि हम स्वास्थ्य विभाग से बोल रहे हैं। आप की जो टिका लगा है। उसका 16000 रुपया आप के खाते में डालना है। आप के खाते में पैसा नही जा रहा है। किसी दूसरे का खाता नंबर है। तो बताइए हम उसमें पैसे डाल दे। नही तो पैसा वापस चला जाएगा। तभी ज्योति ने फोन अपने पिता गोबिंद तिवारी को दे दिया। गोविंद तिवारी ने कुछ देर बात करने के बाद अपना खाता नंबर दे दिया। फिर उसने आधारकार्ड वेरिफिकेशन के लिए मंगा और पूछा कि आप फोन का उपयोग करते हैं। तो उन्होंने कहा हा। फिर उसने एटीएम कार्ड का फोटो मंगा उन्होंने एटीएम कार्ड का फोटो खींच कर उसके मोबाइल पर भेज दिया। और कुछ ही देर में उनके खाते से 8 लाख रुपये गायब हो गए। जिसका मोबाइल में मैसेज देख गोबिंद तिवारी संन्न हो गए। उन्होंने तत्काल बैंक पहुचकर अपने खाते को बंद कराया। और इसकी लिखित शिकायत साइबर क्राइम सेल में की जिसकी जांच की जा रही है। इस बाबत साइबर क्राईम प्रभारी बीरेंद्र कुमार ने बताया कि विभागीय कार्य से टीम दो दिन से बाहर है। अभी मामला जानकारी नही है। जानकारी होने पर जांच की जाएगी

राष्ट्रीय स्वैच्छिक रक्तदान दिवस: Blood Bank Chandauli में रक्तवीरों ने किया रक्तदान

DM Chandauli बोले‚ रक्तदान शिविर से रक्तकोष चंदौली में दूर होगी रक्त की कमी
Young Writer, Chandauli: स्वैच्छिक रक्तदाता दिवस के अवसर पर मंगलवार को जन सहयोग संस्थान की ओर से पंडित कमलापति त्रिपाठी जिला चिकित्सालय के रक्त कोष में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। इस दौरान संयुक्त रक्तदान शिविर में रक्तदाताओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और 32 यूनिट रक्तदान भी किया। उक्त शिविर का उद्घाटन जिलाधिकारी निखिल टीकाराम फुंडे ने फीता काटकर किया। इसके बाद उन्होंने रक्तदान शिविर में शामिल रक्तदाताओं का हौसला बढ़ाया और समाज को ऐसे रक्तवीरों से प्रेरणा लेकर मानव हित में रक्तदान करने के लिए आगे आने का आह्वान किया।

स्वैच्छिक रक्तदाता दिवस

इस दौरान जिलाधिकारी निखिल टीकाराम फुंडे ने कहा कि इस रक्तदान शिविर से पंडित कमलापति त्रिपाठी जिला चिकित्सालय को रक्त की कमी से जूझ रहे मरीजों के लिए आवश्यक रक्त प्रदान हो सकेगा, जो आपातकालीन परिस्थितियों में जीवन रक्षक साबित होगा। इस तरह के आयोजन न केवल रक्त की आपूर्ति सुनिश्चित करते हैं बल्कि समाज में मानवीय सेवा की भावना को भी मजबूत करते हैं। मुख्य चिकित्साधिकारी युगुल किशोर राय द्वारा रक्तदान में भागीदारी करने वाले रक्तवीरो को सम्मानित भी किया गया। वहीं जन सहयोग संस्थान ने इस अवसर पर लोगों को रक्तदान के लाभ और इसकी सामाजिक ज़रूरत के बारे में जागरूक किया, ताकि अधिक से अधिक लोग नियमित रूप से स्वैच्छिक रक्तदान करने के लिए प्रेरित हों। इस मौके पर डा.दिनेश, डा.बबिता, संजय चौरसिया, बृजेश कुमार मौर्य, अनिरुद्ध राय , गोविंद प्रसाद, विवेक राय, लखेंदर, अखिलेश, अंकज कुमार, लालबहादुर यादव आदि ने भरपूर सहयोग प्रदान किया। जन सहयोग संस्थान के अध्यक्ष अजीत कुमार सोनी, कोषाध्यक्ष हिमांशु वर्मा द्वारा शिविर में शामिल लोगों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित भी किया।

स्वैच्छिक रक्तदाता दिवस

जन सहयोग संस्थान की तरफ से रक्तदान करने वाले रक्तविरों में कन्हैया लाल, मीनू तिवारी, शशांक श्रीवास्तव, चंद्रमोहन, हदीश अंसारी, विकास कुमार यादव, शुभम कुमार, शाहनवाज, बृजेश कुमार यादव, सरजू नाथ गुप्ता, वैभव शर्मा, संतोष कुमार मौर्य, वैभव कुमार शर्मा, राज मोहन प्रजापति, दीपक कुमार, यसपाल सिंह, दविंदर सिंह, बृजेश विश्वकर्मा, आशुतोष कुमार सिंह, संदीप कुमार मौर्य , राजीव कुमार , हर्ष सिंह , विनोद कुमार, वैभव नारायण, शुभम गुप्ता, अतुल कुमार, दीपक कुमार मौर्य, पवन, विशाल कुमार जायसवाल, सौरभ कुमार, नवीन चंद्र जायसवाल, प्रियांशु वर्मा, उदय प्रताप, आलोक सिंह, प्रेम मौर्य, विशाल गुप्ता का धन्यवाद और आभार प्रकट करते हैं। इस मौके पर पिरामल फाउंडेशन और जेएन डिजिटल लाइब्रेरी के सहयोग से स्वैच्छिक रक्तदाता दिवस के कार्यक्रम को सफल बनाया गया।

Chandauli:यातायात पुलिस हुई सक्रिय, हाइवे से हटा अवैध आटो स्टैंड नेशनल हाईवे पर अवैध ढंग से खड़े हो रहे वाहनों का काटा चालान


चंदौली। नगर स्थित मझवार स्टेशन के समीप नेशनल हाईवे पर लग रहे अवैध ऑटो स्टैंड की खबर को जनपद की यातायात पुलिस ने गंभीरता से लिया है। इसी कड़ी में सोमवार को प्रभारी यातयात बाल गोविंद मातहतों संग मौके पर पहुंचे और हाइवे की पटरी खड़े दर्जनों सवारी वाहनों का चालान काटा। साथ ही उन्होंने हिदायत दिया कि आगे से हाइवे पर वाहन खड़े मिले से कड़ी कार्यवाही की जाएगी।
यातायात पुलिस की कार्यवाही से नेशनल हाईवे पर पुलिस के इस कार्यवाई से वाहन चालकों में हड़कंप मच गया। यातायात प्रभारी को देखते ही ऑटो चालक अपने वाहनों को लेकर इधर उधर भागते नजर आए। यातायात प्रभारी ने वाहन स्वामियों को हिदायत दिया कि अपनी वाहनों को सुरक्षित स्थानों पर खड़ा कर सवारियों को बैठाए और किसी अप्रिय घटना से बचे। यदि किसी ऑटो चालक द्वारा नेशनल हाईवे पर वाहन खड़ा कर सवारियां बैठाया जाता है तो उक्त वाहन चालक व उसके स्वामी के खिलाफ कार्यवाही अमल में लाई जाएगी। इस बाबत प्रभारी यातायात बाल गोबिंद ने बताया की चंदौली मझवार स्टेशन के समीप नेशनल हाईवे पर वाहन पार्क कर सवारियां बैठा रहे दर्जनों ऑटो का चालान किया गया है। और शख्त हिदायत दिया गया है। कि दोबारा ऐसे पाए जाने पर उनके वाहनो को थाने में बंद कर दिया जाएगा। इस दौरान एसआई एलबी पांडेय, ज्ञान चंद्र यादव, मोहित कुमार, सुनील कुमार, संजय उपाध्याय, शेषनाथ यादव, मौजूद रहे।

Chandauli:नेशनल हाईवे पर संचालित हो रहा अवैध वाहन स्टैंड, पुलिस प्रशासन व एनएचआई के अधिकारी बने मूक दर्शक


चंदौली। सूबे के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अवैध वाहन स्टैंड हटाने का फरमान दिया है। इसके बाद भी चंदौली मझवार स्टेशन के समीप नेशनल हाईवे के दोनों ओर धड़ल्ले से ऑटो स्टैंड संचालित हो रहें हैं। जिसको लेकर नेशनल हाईवे पर प्रतिदिन छिटपुट घटनाएं होती रहती हैं। इसके बावजूद भी पुलिस प्रशासन व एनएचएआई के अधिकारी मूक दर्शक बने हुए हैं।
दरसअल नेशनल हाईवे पर गंगा रोड से लगाकर चंदौली मझवार स्टेशन तक पूरे दिन दर्जनों की संख्या में ऑटो खड़े रहते हैं। और ऑटो को बीच सड़क पर ही खड़ा कर चालक सवारियां चढ़ाते व उतारते हैं। रोड पर बेतरतीब ढंग से खड़े वाहनों  की वजह से आए दिन घटनाएं हो रही हैं। वही अटल सेतु ब्रिज के समीप हमेशा पुलिस व पीआरडी जवान तैनात रहते है। लेकिन पुलिसकर्मियों द्वारा ऑटो के पीछे बस डंडा ठोक कर खानापूर्ति कर दी जाती है। यही नही नेशनल हाईवे पर एनएचएआई के अधिकारियों की पर 24 घंटे पेट्रोलिंग करने की ड्यूटी लगी रहती है। लेकिन उनके द्वारा भी नेशनल हाईवे पर संचालित हो रहे अवैध ऑटो स्टैंड को हटाने की जहमत नहीं उठाई जाती है। उसी रास्ते से जिले के आला अधिकारियों की आवागमन होती रहती है। लेकिन इसके बाद भी उन पर कार्यवाई नही की जाती है। ऐसे में कोई वाहन अनियंत्रित होता है। तो बड़ी दुर्घटना से इनकार नही किया जा सकता है।
इनसेट——
क्या कहते हैं अधिकारी
चंदौली। सीओ ट्रैफिक रघुराज ने बताया कि नेशनल हाईवे पर कोई भी अवैध ऑटो स्टैंड संचालित करता है तो उसके खिलाफ कार्यवाई की जाएगी। जल्द ही चंदौली मझवार स्टेशन के समीप लग रहे ऑटो स्टैंड को हटाया जाएगा। एनएचएआई सहायक प्रबंधक यातायात के.डी मौर्या ने बताया कि हाईवे पर किसी तरह का स्टैंड लगाना अवैध है। इसकी लिखित शिकायत प्रशासन से की गई है।

Chandauli:दहेज में दस लाख व कार की मांग को लेकर ससुराल पक्ष द्वारा विवाहिता की हत्या करने के आरोप में पांच लोगों पर मुकदमा दर्ज,पुलिस ने पति को भेजा जेल

सैयदराजा। थाना क्षेत्र के काजीपुर में विगत दिनों पूर्व विवाहिता अर्पिता पाण्डेय का शव पंखे की कुण्डी में लटकते पाए जाने के मामले में विवाहिता के पिता दीपक द्विवेदी ने शुक्रवार को उसके ससुराल पक्ष के पति सास ससुर देवर ननद के विरूद्ध दहेज में दस लाख एवं कार की मांग पूरी न किये जाने पर प्रताड़ित कर उसकी पुत्री की हत्या कर दी गयी। और शव को पंखे की कुन्डी में लटका दिये जाने की तहरीर दिया। जिस पर पुलिस ने मुकदमा पंजीकृत कर विधिक कार्रवाई की।
पिता दीपक द्विवेदी ने अपनी तहरीर में आरोप लगाया कि घटना के बीस दिन पूर्व लङकी ने बताया था। कि प्रेम विवाह की वजह से दहेज में कुछ नही लाई हो और परिजनों ने विवाहिता अर्पिता पाण्डेय से पिता से दस लाख रूपये एवं कार की मांग की न देने पर ससुराल के पति, सास, ससुर, देवर, ननद द्वारा उसको प्रताड़ित किया जाता था। अंत में मंगलवार की अर्धरात्रि में घटना घटित हुई। क्षेत्र के काजीपुर गांव में गत् मंगलवार की देर रात 22 वर्षीया विवाहिता अर्पिता पाण्डेय का अपने कमरे में साड़ी के फंदे से लटकता शव मिला था। मृतका के पिता दीपक द्विवेदी ने शुक्रवार को सास, ससुर, पति, देवर तथा ननद के खिलाफ दहेजहत्या का मुकदमा दर्ज कराया। पुलिस मुकदमा दर्ज कर अगली कार्रवाई में जुटी है। काजीपुर गांव निवासी आयुष उर्फ अभिषेक की शादी लगभग डेढ़ वर्ष पूर्व चंदौली सदर के भगवानपुर निवासी दीपक द्विवेदी की पुत्री अर्पिता के साथ हुई थी। दोनों से 6 माह का नवजात बालक भी है। बीते मंगलवार को पति- पत्नी में किसी बात को लेकर कहासुनी भी हुई थी। विवाद के बाद रात में पति छत पर सो गया। वहीं अर्पिता अपने कमरे में चली गई। देर रात पति आयुष पाण्डेय उर्फ अभिषेक पाण्डेय एवं उसके पिता पहुंचे तो बाहर से आवाज दिया परन्तु कोई उत्तर नहीं मिलने से दरवाजा तोड़कर देखा तो पत्नी का पंखे से लटकती देख सन्न रह गये । इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर अन्त्य परीक्षण हेतु ज़िला चिकित्सालय भेज दिया। इस बाबत थानाध्यक्ष मुकेश कुमार तिवारी ने बताया कि पिता के तहरीर पर पाँच लोगो के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। जिसमे पति को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।

Chandauli:जिला मजिस्ट्रेट के आदेश पर रेलवे के बिलिंग क्लर्क युवजरा सिंह की लाखों की सम्पत्ति कुर्क


चंदौली। जिलाधिकारी निखिल टीकाराम फुंडे के निर्गत आदेश के क्रम में एसपी आदिग्य लांग्हे के निर्देशन में गैंगस्टर अभियुक्त की अवैध सम्पत्ति के जब्तीकरण की कार्यवाही की गई। पुलिस की यह कार्यवाही रेलवे में बिलिंग क्लर्क के पद पर कार्यरत रहे युवराज सिंह उर्फ जितेंद्र सिंह के खिलाफ की गई है, जो अधिकारीयों व कर्मचारियों का मासिक वेतन की राशि वेतन से अधिक धनराशि बनाकर अपने तथा अपनी पत्नी नीतू सिंह के खातों में सीधे ट्रान्सफर करता था तथा वेतन की मूल राशि अधिकारियों व कर्मचारियों को अपने तथा अपनी पत्नी के खातों से जरिये मोबाईल ट्रान्सफर किया करता था। यह कार्य 2017-18 से कर रहा था इस प्रकार युवराज सिंह उर्फ जितेन्द्र सिंह व उसकी पत्नी नीतू सिंह उपरोक्त द्वारा बडे़ पैमाने पर सरकारी धन का गबन किया गया।
एसपी ने बताया कि गैंगेस्टर युवराज सिंह उर्फ जितेन्द्र सिंह पुत्र राजाराम सिंह व उसकी पत्नी सह अभियुक्त नीतू सिंह निवासी बेरी खेडा थाना साढ़ जनपद कानपुर नगर द्वारा अपने लाभ हेतु आपराधिक कृत्यों से अर्जित धन चल सम्पत्ति कैश बरामदगी 1160000 जो थाना मुगलसराय के मालखाना में दाखिल है। इसके अलावा क्रेेटा कार वाहन संख्या यूपी 71 एएफ 0001 जिसकी अनुमानित कीमत 715000 है। अचल सम्पत्ति ग्राम भूखण्ड नं० ए-49 व ए-50 क्षेत्रफल 295.2 वर्गमीटर मौजा गिरधरपुर तहसील व जनपद मथुरा अनुमानित कीमत 8000000 है। आपराधिक कृत्यों के अर्जित धन से क्रय की गई उक्त सम्पत्ति को जिला मजिस्ट्रेट चंदौली के द्वारा 14(1) गैंगस्टर एक्ट के तहत राज्य सरकार के पक्ष में कुर्क किए जाने का आदेश डीएम निखिल टीकाराम फुंडे द्वारा पारित किया गया है। जब्त की गई चल अचल संपत्ति जनपद चंदौली व जनपद मथुरा में स्थित है। जनपद चंदौली सें संबंधित चल-अचल संपत्ति के जब्तीकरण हेतु उपजिला मजिस्ट़ेट पीडीडीयू नगर जनपद चंदौली व सहायक संभागीय परिवाहन अधिकारी (प्रसाशन) जनपद चंदौली को प्रसाशक नियुक्त किया गया है। जनपद मथुरा में चल-अचल सम्पत्ति ग्राम भूखण्ड नंबर ए-49 व ए-50 क्षेत्रफल 295.2 वर्गमीटर मौजा गिरधरपुर तहसील व जनपद मथुरा अनुमानित कीमत 8000000 के प्रबंधन के लिए जिला मजिस्ट्रेट मथुरा को अपने स्तर से किसी सक्षम मजिस्टेªट को प्रसाशक नियुक्त कर कुर्क शुदा संपत्ति को अपने कब्जे मे लेने के लिए अनुरोध किया गया है।

कुर्क की गयी सम्पत्ति का विवरण –
1.कैश बरामदगी 11,60,000 जो थाना मुगलसराय के मालखाना में दाखिल है। के प्रबंधन के लिए उपजिला मजिस्ट़ेट पीडीडीयू नगर जनपद चंदौली को प्रसाशक नियुक्त किया गया है।

  1. क्रेटा कार वाहन संख्या यूपी 71 एएफ 0001 जिसकी अनुमानित कीमत 715000 के प्रबंधन के लिए सहायक संभागीय परिवाहन अधिकारी (प्रसाशन) जनपद चंदौली को प्रसाशक नियुक्त किया गया है।
    3.अचल सम्पत्ति ग्राम भूखण्ड नंबर ए-49 व ए-50 क्षेत्रफल 295.2 वर्गमीटर मौजा गिरधरपुर तहसील व जनपद मथुरा अनुमानित कीमत 80,00,000.00 के प्रबंधन के लिअ जिला मजिस्ट मथुरा को अपने स्तर से किसी मक्षम मजिस्टेट को प्रसाशक नियुक्त कर कुर्क शुदा संपत्ति को अपने कब्जे मे लेने के लिए अनुरोध किया गया है।

Chandauli:सड़क हादसे में घायल हुए बादशाह, राहगीरों ने उठा कर पहुचाया अस्पताल

चंदौली। कमालपुर चौकी क्षेत्र के सकलडीहा- कमालपुर मार्ग पर इनायतपुर गाँव के समीप शनिवार को बाइक अनियंत्रित होकर गड्डे में गिर गई l घटना में बाइक चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। मौके पर जुटे राहगीरों ने तत्काल चालक को गड्ढे से बाहर निकाला और उसको निजी चिकित्सालय में भर्ती कराया जहा उसका इलाज़ चल रहा है।
बताते हैं कि कमालपुर बाजार निवासी राजेश सेठ उर्फ़ बादशाह अपने बुलेट बाइक से किसी काम के सिलसिले में सकलडीहा जा रहा था। जैसे ही वो इनायतपुर गाँव के समीप पहुचे की अचानक उसकी बाइक अनियंत्रित होकर गड्ढे में गिर गई। घटना में बादशाह गंभीर रूप से घायल हो गया। रास्ते से जा रहें। राहगीरों ने बादशाह को उठा कर निजी चिकित्सालय में भर्ती कराया। और घटना की जानकारी परिजनों को दी। जहा आनन-फानन में परिजन चिकित्सालय पहुच गए।

Chandauli:सम्पूर्ण समाधान दिवस में एक भी मामले का नही हुआ निस्तारण,सदर कोतवाली से मायूस लौटे फरियादी

चंदौली। सदर कोतवाली में शनिवार को ज्वॉइंट मजिस्ट्रेट हर्षिका सिंह के नेतृत्व में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। इस दौरान उनके समक्ष चार राजस्व संबधित प्रार्थना पत्र पड़े। जिनमे से एक भी प्रार्थना पत्रों का मौके से निस्तारण नही किया गया। जिससे फरियादियों को कोतवाली से मायूस होकर वापस बैरन लौटना पड़ा।
इस दौरान ज्वाईंट मजिस्ट्रेट हर्षिका सिंह ने सभी प्रार्थना पत्रों को विभागीय अधिकारी को सौप दिया। और उसकी जांच कर तत्काल निस्तारण करने का निर्देश दिया। कहा कि सम्पूर्ण समाधान दिवस में आने वाले शिकायती पत्रों का समय से निस्तारण किया जाए। लापरवाही से कार्य करने वालो के खिलाफ कार्यवाई की जाएगी। कहा कि गांव स्तर पर छोटे-मोटे मामलों के निस्तारण के लिए सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया जाता है। शासन की मंशा है। कि स्थानीय स्तर पर छोटे-मोटे विवादों का निस्तारण सम्पूर्ण समाधान दिवस के माध्यम से त्वरित रूप से कराया जाए। इस दौरान सीओ राजेश राय,थानाध्यक्ष गगन राज,मौजूद रहें।

Chandauli
overcast clouds
27.4 ° C
27.4 °
27.4 °
36 %
11kmh
92 %
Fri
26 °
Sat
28 °
Sun
32 °
Mon
36 °
Tue
38 °

You cannot copy content of this page

Verified by MonsterInsights